सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

    Posted 15 Feb 2025

    6 min read

    जगदीश चंद्र बोस (1858 - 1937)

    अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) ने वरिष्ठ भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान को सराहने के लिए एक नई योजना जगदीश चंद्र बोस अनुदान (JBG) शुरू करने की घोषणा की।

    जगदीश चंद्र बोस के बारे में

    • वे 1904 में अमेरिकी पेटेंट पाने वाले पहले एशियाई थे।
    • उन्होंने रेडियो माइक्रोवेव ऑप्टिक्स की जांच की थी और उन्हें रेडियो एवं वायरलेस संचार का जनक माना जाता है।
    • प्रमुख योगदान:
      • वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने यह साबित किया था कि पेड़-पौधों में भी दर्द और स्नेह महसूस करने की क्षमता होती है।
    • प्रमुख आविष्कार:
      • क्रेस्कोग्राफ: यह पेड़ों की वृद्धि को मापने के लिए उपयोग किया जाता है।
      • उन्होंने प्रथम वायरलेस डिटेक्शन डिवाइस का भी आविष्कार किया था।
    • उन्होंने 1917 में एक प्रमुख शोध संस्थान, बोस इंस्टीट्यूट की स्थापना की थी।
    • उन्हें बंगाली विज्ञानकथा-साहित्य का जनक भी माना जाता है।
    • प्रमुख साहित्यिक कार्य: विज्ञान शोध-पत्र "ऑन द सिमिलॅरिटी ऑफ रिस्पॉन्सिस इन इनऑर्गेनिक एंड लिविंग मैटर", "द नर्वस मेकेनिज्म ऑफ़ प्लांट्स", और निरुद्देशेर कहानी।
    • Tags :
    • जगदीश चंद्र बोस
    • अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन
    • क्रेस्कोग्राफ
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features