ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास “टैलिसमैन सेबर 2025” सिडनी में आधिकारिक रूप से शुरू हुआ।
‘टैलिसमैन सेबर अभ्यास’ के बारे में
- इसमें 19 देश और 35,000 से अधिक सैन्य कर्मी भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास भूमि, समुद्र, वायु, अंतरिक्ष और साइबरस्पेस में आयोजित किया जाता है।
- मुख्य भागीदार: संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, जापान, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, यूनाइटेड किंगडम आदि।
- पर्यवेक्षक राष्ट्र: मलेशिया और वियतनाम।
- इस अभ्यास में लाइव-फायर अभ्यास, फील्ड ट्रेनिंग गतिविधियां, एम्फीबियस लैंडिंग, थल सेना की चतुराई तथा हवाई युद्ध और सामुद्रिक क्षेत्र में संचालन शामिल हैं।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जून 2025 में खुदरा (रिटेल) मुद्रास्फीति दर कम होकर 2.10% के स्तर पर आ गई। यह पिछले 6 वर्षों के सबसे कम है।
- CSO केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अंतर्गत कार्य करता है।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के बारे में
- यह उन वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों के सामान्य स्तर में निर्धारित समय में होने वाले परिवर्तनों को मापता है जिन्हें एक परिवार उपभोग के उद्देश्य से खरीदता है।
- कार्य/उपयोग:
- मुद्रास्फीति का मैक्रोइकॉनॉमिक संकेतक है,
- राष्ट्रीय सरकारों और केंद्रीय बैंकों द्वारा मुद्रास्फीति को लक्षित सीमा में रखने और मूल्य स्थिरता की निगरानी के साधन के रूप में उपयोग,
- राष्ट्रीय खातों में अवस्फीतिकारक (Deflators) के रूप में,
- कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को समायोजित करने के लिए।
- CPI का आधार वर्ष 2012 कर दिया गया है।
जर्मन ब्रांड बिरकेनस्टॉक (Birkenstock) ने नकली सैंडल बेचने वाले दिल्ली और आगरा के निर्माताओं और व्यापारियों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक दीवानी मुकदमा (Civil suit) दायर किया।
भारत में ‘नकली सामान’ का बाजार
- OECD ने अपनी 2022 की रिपोर्ट में नकली वस्तुओं के वैश्विक व्यापार में चीन, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात के साथ भारत को एक प्रमुख स्रोत देश के रूप में वर्णन किया था।
- 2022 की CRISIL रिपोर्ट के अनुसार भारत के रिटेल बाजार में लगभग 25–30% नकली वस्तुएं होती हैं।
- भारतीय कानून के तहत, कोई ब्रांड अपने उत्पादों को ट्रेडमार्क्स एक्ट, 1999 और डिज़ाइन्स एक्ट, 2000 के जरिए सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इन कानूनों से ब्रांड को कानूनी कार्रवाई करने, अदालत से राहत पाने और नकली माल जब्त करवाने का अधिकार मिलता है।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) के ज़रिए 71 महत्वपूर्ण दवाइयों के मूल्य तय किए हैं।
NPPA के बारे में
- स्थापना: 1997 में भारत सरकार के एक प्रस्ताव के माध्यम से, केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन औषध विभाग (DoP) के एक संबद्ध कार्यालय के रूप में स्थापना की गई।
- उद्देश्य:
- दवाओं के मूल्य निर्धारण के लिए स्वतंत्र विनियामक के रूप में कार्य करना, और
- वहनीय कीमतों पर दवाइयों की उपलब्धता और सुलभता सुनिश्चित करना।
- कार्य: औषध विभाग द्वारा जारी औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश (DPCO) के तहत दवाइयों की कीमत तय करना और समय-समय पर उनमें बदलाव करना।
नेक्स्ट जनरेशन E10 शिंकानसेन ट्रेनें भारत और जापान में एक साथ शुरू की जाएंगी। भारत में ये रेलगाड़ियां मुंबई-अहमदाबाद के बीच बन रहे 508 किलोमीटर के हाई स्पीड यानी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के बीच चलेंगी।
शिंकानसेन तकनीक के बारे में
- शिंकानसेन जापान की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन है।
- यह विश्व की सबसे सुरक्षित, सबसे भरोसेमंद; उच्च गति, उच्च क्षमता और हाई फ्रीक्वेंसी वाली परिवहन प्रणाली मानी जाती है।
- मुख्य विशेषताएँ:
- यह टक्कर-रोधी (Crash Avoidance) सिद्धांत पर कार्य करती है, जिसे दो प्रणालियों के माध्यम से लागू किया जाता है:
- हाई-स्पीड रेल के लिए विशेष ट्रैक, जो लेवल क्रॉसिंग (समपार) रहित होते हैं।
- ATC सिस्टम (ऑटोमेटिक ट्रेन कंट्रोल सिस्टम), जो ट्रेन की गति को नियंत्रित करके किसी भी टक्कर को रोकता है।
- इसकी अन्य महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं: ट्रेन के आगे के हिस्से का एयरोडायनामिक डिज़ाइन, वाहन से उत्पन्न शोर में कमी, ऊर्जा बचाने वाली ट्रैक्शन प्रणाली और आरामदायक सफर।
- यह टक्कर-रोधी (Crash Avoidance) सिद्धांत पर कार्य करती है, जिसे दो प्रणालियों के माध्यम से लागू किया जाता है:
Article Sources
1 sourceअहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट में रैम एयर टर्बाइन (RAT) की सक्रियता का उल्लेख किया गया है।
‘रैम एयर टर्बाइन (RAT)’ क्या है?
- यह एक छोटा टर्बाइन होता है जिसे आमतौर पर विमान के फ्यूजलेज या विंग के एक कम्पार्टमेंट में लगाया जाता है।
- कार्य: इसका मुख्य कार्य विमान की मुख्य प्रणाली विफल होने पर आपातकालीन शक्ति (ऊर्जा) प्रदान करना है।
- यह विमान की गति के आधार पर वायु की गति से शक्ति उत्पन्न करता है। यह एक विद्युत जनरेटर या एक हाइड्रोलिक पंप से जुड़ा होता है।
- विमान की ईंधन आपूर्ति बाधित होने पर यह सिस्टम मैन्युअल रूप से या स्वतः कार्य करने लगता है।
एक नए अध्ययन के अनुसार क्वांटम नॉइज कभी-कभी क्वांटम एंटेंगलमेंट को उत्पन्न या पुनर्जीवित कर सकता है।
क्वांटम नॉइज़ क्या है?
- क्वांटम नॉइज़ उन अवांछित व्यवधानों को कहा जाता है जो क्वांटम प्रणालियों को प्रभावित करते हैं, जिससे क्वांटम गणनाओं में त्रुटियां आती हैं।
- परंपरागत रूप से, क्वांटम नॉइज़ को एंटैंगल्ड सिस्टम का शत्रु माना जाता है, क्योंकि इससे वे अपना एंटेंगलमेंट खो देते हैं। इस परिघटना को 'डीकोहेरेंस' नाम से जाना जाता है।
- क्वांटम एंटेंगलमेंट एक रहस्यमय संबंध है जो एक ही स्रोत से उत्पन्न अलग-अलग कण समय और दूरी के मामले में अलग होने पर भी आपस में जुड़े होते हैं।
Article Sources
1 sourceहाल ही में, मेघालय में पवित्र बेदीनखलम उत्सव मनाया गया।
‘बेदीनखलम उत्सव’ के बारे में
- इस उत्सव का शाब्दिक अर्थ है "महामारी को दूर भगाना"। यह आध्यात्मिक शुद्धिकरण और समुदाय द्वारा चुनौतियों से निपटने की क्षमता का प्रतीक है।
- यह पनार (या जयंतिया) जनजाति का सबसे महत्वपूर्ण नृत्य-उत्सव है। इसे हर साल जुलाई में फसल बुवाई के बाद मनाया जाता है।
- उत्सव के दौरान, युवा पुरुष बांस के डंडों से प्रत्येक घर की छत पर प्रहार करते है। यह बुरी आत्माओं, महामारी और बीमारियों को दूर भगाने का प्रतीक है।
- इस दौरान दैत-लावाकोर (लकड़ी की गेंद से खेला जाने वाला फुटबॉल जैसा खेल) और इयातान-भांग (रस्साकशी) जैसे खेल खेले जाते हैं।