मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बुंदेलों के महल-किले | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बुंदेलों के महल-किले

02 May 2025
10 min
  • बुंदेलों के महल-किलों में बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित निम्नलिखित 6 प्रमुख संरचनाएं शामिल हैं-
    • गढ़कुंडार किला: यह गढ़कुंडार में स्थित है, जो बुंदेल राजपूतों की प्रारंभिक राजधानी थी।
  • राजा महल (ओरछा): यह महल बुंदेला शासक मधुकर शाह के शासनकाल के दौरान बनवाया गया था।
    • 16वीं शताब्दी में राजधानी को ओरछा स्थानांतरित कर दिया गया था।
  • जहांगीर महल (ओरछा): इसका निर्माण मधुकर शाह के शासनकाल में प्रारंभ हुआ था और इसका प्रमुख निर्माण बीर सिंह देव के शासनकाल में हुआ था।
  • दतिया महल: इसका निर्माण 1620 ई. में बीर सिंह देव ने करवाया था। यह पांच मंजिला भवन है, जिसे बीर सिंह देव महल के नाम से भी जाना जाता है।
  • झाँसी का किला: यह किला 17वीं शताब्दी के प्रारंभ में बीर सिंह देव ने बनवाया था।
  • धुबेला महल: यह महल 17वीं शताब्दी में महाराजा छत्रसाल ने बनवाया था और यह धुबेला झील के पास स्थित है।
  • बुंदेलों के महल-किलों की मुख्य विशेषताएं:
    • बुंदेल राजपूत शैली और मुगल शैली का संश्लेषण: छतरियों और जटिल नक्काशी जैसी पारंपरिक राजपूत विशेषताओं को बरकरार रखते हुए ओजी मेहराब, गुंबद और गुंबददार मार्ग जैसे मुगल तत्वों को शामिल किया गया है। 
    • मुगल रूपांकनों व भित्ति चित्रों की स्थानीय पुनर्व्याख्या: मुगल शैली के साथ-साथ रागमाला और रासलीला जैसे प्रतीकात्मक विषयों से प्रेरित हैं।
    • रक्षा और सौंदर्यशास्त्र का एकीकरण: छतरियों, अलंकरणीय गुंबदों और मेहराबदार खिड़कियों के रूप में सौंदर्यशास्त्र के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थलाकृति के अनुकूल उन्नत किलेबंदी रणनीतियों का समन्वय किया गया है।
    • स्थापत्यकला: यह मंडल रूपी सममित योजना पर आधारित है। इसके केंद्र में एक खुला प्रांगण है, जो आसमान की ओर खुला है।

बुंदेलों के बारे में

  • बुंदेला राजपूत मूल रूप से गहरवार क्षत्रिय हैं। राजा पंचम ने बुंदेल साम्राज्य की स्थापना 12वीं शताब्दी के अंतिम चरण में की थी।
  • जब चंदेलों की सत्ता का पतन हो रहा था, तब बुंदेलों ने गढ़कुंडार को अपनी राजधानी बनाया था।

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features