पद्म पुरस्कार 2026 (Padma Awards 2026) | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

पद्म पुरस्कार 2026 (Padma Awards 2026)

30 Jun 2026
1 min

In Summary

  • पद्म पुरस्कार, जिनकी स्थापना 1954 में हुई थी, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाओं को मान्यता देते हैं।
  • राष्ट्रपति द्वारा तीन श्रेणियों—पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री—में प्रदान किए जाने वाले ये पुरस्कार डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर सभी के लिए खुले हैं।
  • नामांकन सार्वजनिक होते हैं, और पद्म पुरस्कार समिति अनुमोदन के लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को प्राप्तकर्ताओं की सिफारिश करती है।

In Summary

सुर्ख़ियों में क्यों?

हाल ही में भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में हुए सिविल अलंकरण समारोह-I (Civil Investiture Ceremony-I)  में वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए।

पद्म पुरस्कार के बारे में

  • शुरुआत: वर्ष 1954 प्रारंभ हुए हैं तथा भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं। 
    • प्रारंभ में पद्म विभूषण की तीन श्रेणियां थीं, जिनका नाम बदलकर 1955 में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री कर दिया गया।
    • पद्म पुरस्कार अनुच्छेद 18 के तहत कोई उपाधियां नहीं हैं और इन्हें नाम के आगे या पीछे उपसर्ग या प्रत्यय के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता है।  
    • ये पुरस्कार कला, विज्ञान, साहित्य, खेल, चिकित्सा, सिविल सेवा तथा सामाजिक-कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों और जनसेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। 
  • भारत के राष्ट्रपति द्वारा निम्नलिखित तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं:
    • पद्म विभूषण: असाधारण एवं विशिष्ट सेवा के लिए।
    • पद्म भूषण: उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए।
    • पद्म श्री: विशिष्ट सेवा के लिए।
  • पात्रता 
    • नृजाति, व्यवसाय, पद अथवा लिंग पर विचार किए बिना सभी व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं।
    • चिकित्सा और वैज्ञानिक को छोड़कर PSUs समेत अन्य सरकारी कर्मचारी इसके लिए पात्र नहीं होते हैं।
    • सामान्यतः ये पुरस्कार मरणोपरांत नहीं दिए जाते हैं; किंतु अत्यंत योग्य मामलों में इन्हें मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है। 
  • चयन प्रक्रिया 
    • नामांकन आम जनता के लिए खुले होते हैं, जिनमें स्व-नामांकन भी शामिल हैं। 
  • पद्म पुरस्कार समिति: इसका गठन प्रत्येक वर्ष प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। इसकी अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करते हैं। इसमें गृह सचिवराष्ट्रपति के सचिव तथा चार से छह प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाता है। 
    • समिति की अनुशंसाएं अनुमोदन के लिए प्रधानमंत्री तथा भारत के राष्ट्रपति को भेजी जाती हैं।

निष्कर्ष

पद्म पुरस्कार उत्कृष्टता, निःस्वार्थ सेवा तथा विविध क्षेत्रों में असाधारण योगदान के प्रति राष्ट्र की सर्वोच्च सम्मान-भावना का प्रतीक हैं। समाज के सभी वर्गों से व्यक्तियों को पारदर्शी एवं समावेशी प्रक्रिया के माध्यम से सम्मानित कर ये पुरस्कार योग्यता, राष्ट्रीय एकता और लोकसेवा जैसे मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं तथा भावी पीढ़ियों को राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Cabinet Secretary

The Cabinet Secretary is the senior-most civil servant in the Government of India, responsible for coordinating the work of various government ministries and departments. They also act as the ex-officio Chairman of the Civil Services Board and head the Cabinet Secretariat.

Self-nomination

A provision within the nomination process for Padma Awards where individuals can nominate themselves for consideration, alongside nominations from other sources, promoting a more inclusive selection process.

Padma Puraskar Samiti

A committee constituted annually by the Prime Minister of India to screen and recommend individuals for the Padma Awards. It is chaired by the Cabinet Secretary and includes other senior government officials and distinguished individuals.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet