विंडफॉल टैक्स | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

केंद्र सरकार ने कच्चे तेल, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF), पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को खत्म कर दिया है।

विंडफॉल टैक्स के बारे में

  • सरकार उन उद्योगों पर विंडफॉल टैक्स लगाती है जो अनुकूल आर्थिक स्थितियों के कारण औसत से काफी अधिक लाभ कमाते हैं।
    • उदाहरण के लिए, भारत ने विश्व में कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि के बाद जुलाई 2022 में घरेलू कच्चे तेल के उत्पादन पर विंडफॉल टैक्स लगाया था।
  • सरकार उस अतिरिक्त लाभ पर लगाए गए कर से अर्जित राजस्व का उपयोग सरकारी परियोजनाओं को फंड देने, घाटे को कम करने या धन को पुनर्वितरित करने के लिए करती है।

केंद्र सरकार ने राज्यों को किसानों के समावेशी, दक्ष और त्वरित  पंजीकरण की सुविधा के लिए ‘कैंप-मोड अप्रोच’ अपनाने की सलाह दी है।

किसान पहचान-पत्र के बारे में

  • यह आधार नंबर से जुड़ा हुआ विशिष्ट डिजिटल पहचान-पत्र है। यह संबंधित राज्य के भूमि रिकॉर्ड से भी जुड़ा हुआ है।
    • इसके अलावा, इसमें किसानों की जनसांख्यिकी, बोई गई फसल और स्वामित्व विवरण जैसी जानकारी भी उपलब्ध होती है।
  • यह पहचान-पत्र ‘किसान रजिस्ट्री’ का आधार बनेगा। किसान रजिस्ट्री, ‘एग्री स्टैक’ की तीन रजिस्ट्रियों में से एक है।
    • एग्री स्टैक, डिजिटल कृषि मिशन का एक घटक है। इस मिशन का एक अन्य घटक कृषि निर्णय सहायता प्रणाली है
    • एग्रीस्टैक के 3 डेटाबेस हैं: 
      • किसान रजिस्ट्री (Farmers’ Registry);
      • भू-संदर्भित ग्राम मानचित्र (Geo-referenced Village Maps); और 
      • फसल बुआई रजिस्ट्री (Crop Sown Registry)।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुसार भारत ने ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) में लगभग 2 बिलियन डॉलर का वित्तीय योगदान दिया है

न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के बारे में

  • स्थापना: इसे आधिकारिक तौर पर 2014 में ब्रिक्स के सदस्य देशों ने ब्राजील के फ़ोर्टालेज़ा में आयोजित छठे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान लॉन्च किया था।
    • उस समय ब्रिक्स के सदस्य थे- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका।  
  • संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश न्यू डेवलपमेंट बैंक के सदस्य बन सकते हैं।
  • उद्देश्य: यह उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों (EMDC) में अवसंरचना एवं सतत विकास परियोजनाओं के लिए संसाधन जुटाता है।
  • पूंजी: बैंक की आरंभिक अधिकृत पूंजी 100 बिलियन डॉलर है।
    • शुरुआती सब्सक्राइब्ड पूंजी 50 बिलियन डॉलर थी। इसमें बैंक के सभी संस्थापक सदस्यों ने समान अनुपात में योगदान दिया है।

इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) ने एक वायु गुणवत्ता डैशबोर्ड का अनावरण किया है।

वायु गुणवत्ता डैशबोर्ड के बारे में:

  • यह स्थानीय, उप-क्षेत्रीय और क्षेत्रीय पैमाने पर वायु प्रदूषण की एक व्यापक तस्वीर पेश करता है। इस कार्य के लिए यह सैटेलाइट इमेजरी के साथ ग्राउंड सेंसर डेटा को एकीकृत करता है।
  • यह रसायन विज्ञान के साथ मिलकर मौसम अनुसंधान और पूर्वानुमान मॉडल (WRF-chem) द्वारा संचालित है। 
  • यह मॉडल लाहौर, नई दिल्ली और कोलकाता जैसे हॉटस्पॉट्स सहित संपूर्ण क्षेत्र में PM2.5 की सांद्रता का खुलासा करता है।

PM 2.5 और PM 10 के बारे में

  • PM10: वे कण हैं, जिनका व्यास 10 माइक्रोन या उससे कम होता है।
  • PM2.5: ऐसे कण हैं, जिनका व्यास 2.5 माइक्रोन या उससे कम होता है।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने माधव राष्ट्रीय उद्यान को मध्य प्रदेश के नवीनतम टाइगर रिजर्व के रूप में मंजूरी दे दी है।

  • NTCA प्रोजेक्ट टाइगर को प्रशासित करने के लिए एक वैधानिक निकाय है। इसका गठन 2006 में संशोधित वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (WPA), 1972 के तहत किया गया था। 

माधव राष्ट्रीय उद्यान के बारे में 

  • अवस्थिति: यह मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में शिवपुरी जिले (ऊपरी विंध्य पर्वत) में स्थित है।
  • पृष्ठभूमि: 
    • यह क्षेत्र मुगल सम्राटों और ग्वालियर के महाराजाओं की शिकारगाह था। आजादी के बाद 1958 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला था।
  • जीव-जंतु: बाघ, नीलगाय, चिंकारा, चीतल, सांभर, बार्किंग डियर, तेंदुआ, भेड़िया, सियार, लोमड़ी, जंगली कुत्ता, जंगली सुअर आदि।
  • वनस्पति: उत्तरी उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती मिश्रित वन के साथ-साथ शुष्क कांटेदार वन भी पाए जाते हैं। 
  • अन्य विशेषता: इस राष्ट्रीय उद्यान में साख्य सागर और माधव सागर नामक दो झीलें हैं।
    • मड़ीखेड़ा बांध उद्यान के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है।

भारत और मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमाऊ शक्ति 2024’ मलेशिया में शुरू हुआ।

हरिमाऊ शक्ति के बारे में

  • यह सैन्य अभ्यास प्रतिवर्ष भारत और मलेशिया में बारी-बारी से आयोजित होता है।
    • 2023 में यह अभ्यास भारत के मेघालय राज्य में उमरोई छावनी में आयोजित किया गया था।
  • उद्देश्य: वनों में आतंकवाद-रोधी अभियान चलाने के लिए दोनों देशों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना।

रूस अपनी RS-28 सरमत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल तैनात करने के लिए तैयार है। इस मिसाइल को ‘सैटन-2' नाम दिया गया है।

‘सैटन-2' के बारे में

  • यह अगली पीढ़ी की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है। इसे विश्व स्तर पर सबसे शक्तिशाली परमाणु हथियारों में से एक माना जाता है।
  • यह मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल्स (MIRVs) से लैस है। यह क्षमता इसे एक साथ कई लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम बनाती है।
  • इस मिसाइल की मारक क्षमता 10000- 18,000 कि.मी. है। यह 10 टन वजनी पेलोड ले जा सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (IDPD) हर साल 3 दिसंबर को आयोजित किया जाता है।

  • इसे 1992 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प 47/3 द्वारा घोषित किया गया था।
  • 2024 के दिवस की थीम है “समावेशी और संधारणीय भविष्य के लिए दिव्यांगजनों (PwDs) के नेतृत्व को बढ़ावा देना।”

दिव्यांगजन के बारे में

  • दिव्यांगजन शब्दावली को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 (RPwDA) में परिभाषित किया गया है।
  • विश्व की 16% आबादी यानी 6 में से 1 व्यक्ति दिव्यांगजन है। जनगणना 2011 के अनुसार भारत की कुल आबादी में 2.21% यानी 2.68 करोड़ दिव्यांगजन हैं। 

दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए भारत की प्रमुख पहलें निम्नलिखित हैं:

  • सुगम्य भारत अभियान,
  • दीनदयाल दिव्यांगजन पुनर्वास योजना (DDRS),
  • दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 को लागू करने के लिए योजनाएं,
  • पीएम-दक्ष/DAKSH (प्रधान मंत्री दक्षता और कुशलता संपन्न हितग्राही) योजना।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet