सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 03 Dec 2024

    5 min read

    सीरिया (राजधानी: दमिश्क)

    • हाल ही में, उग्रवादी विद्रोही संगठन हयात तहरीर अल-शाम (HTS) ने सीरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो पर कब्जा कर लिया है।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • सीरिया दक्षिण-पश्चिम एशिया में भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर अवस्थित है।
    • सीमाएं: इसके उत्तर में तुर्की; पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व में इराक; दक्षिण में जॉर्डन; तथा दक्षिण पश्चिम में इजरायल तथा लेबनान है।
      • इजरायल ने 1967 में हुए छह दिवसीय युद्ध में सीरिया से गोलान हाइट्स को छीन लिया था।
    • महत्वपूर्ण शहर: दमिश्क (बरादा नदी के किनारे), होम्स, पलमायरा।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • जलवायु: सीरिया के अधिकतर भागों में भूमध्यसागरीय जलवायु पाई जाती है।
    • पर्वत श्रृंखलाएं: एंटी-लेबनान (सीरिया और लेबनान को अलग करती है), अल-अंसारियाह आदि।
    • उच्चतम बिंदु: माउंट हर्मन
    • प्रमुख नदियां: यूफ्रेट्स, टाइग्रिस, ओरोंटेस आदि।
    • Tags :
    • सीरिया
    • दमिश्क
    • अलेप्पो
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features