अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई गई।

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के बारे में

  • यह दिवस वर्ष 2000 से प्रत्येक वर्ष 21 फरवरी को मनाया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने का विचार बांग्लादेश की पहल थी। इसे 1999 के यूनेस्को महासम्मेलन में अनुमोदित किया गया था।
  • उद्देश्य: समावेशिता, बहुभाषी शिक्षा और अल्पसंख्यक एवं स्वदेशी भाषाओं के संरक्षण को बढ़ावा देना।
    • विश्व स्तर पर 40% जनसंख्या को उस भाषा में शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा नहीं है, जिसे वे बोलते या समझते हैं।

नासा स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से SPHEREx स्पेस टेलीस्कोप को लॉन्च करेगा।

SPHEREx स्पेस टेलीस्कोप के बारे में

  • इसका पूरा नाम स्पेक्ट्रो-फोटोमीटर फॉर द हिस्ट्री ऑफ यूनिवर्स, एपॉक ऑफ रिआयोनाइजेशन एंड आइस एक्स्प्लोरर।
  • उद्देश्य: ऑप्टिकल और नियर-इन्फ्रारेड प्रकाश में अंतरिक्ष का सर्वेक्षण करना।
  • कार्यावधि: 2 वर्ष। 
  • उद्देश्य:
    • आकाशगंगाओं के वितरण का मानचित्रण करते हुए  ब्रह्मांड की उत्पत्ति का पता लगाना
      • यह मिल्की वे में 100 मिलियन तारों और 450 मिलियन आकाशगंगाओं से संबंधित डेटा को एकत्र करेगा।
    • 102 रंगों (प्रकाश की अलग-अलग तरंगदैर्घ्य) में ब्रह्मांड का 3-डी मानचित्र बनाना।
    • कॉस्मिक इन्फ्लेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करना।
    • कॉस्मिक इन्फ्लेशन बिग बैंग के बाद अत्यल्प समय में एक बिंदु से ब्रह्मांड के तेजी से और घातीय विस्तार की परिघटना है।

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) ने कार्बन बाजार पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “प्रकृति (PRAKRITI) 2025” का आयोजन किया। प्रकृति से आशय “प्रोमोटिंग रेसिलियंस, अवेयरनेस, नॉलेज एंड रिसोर्सेज़ फॉर इंटीग्रेटिंग ट्रांसफॉर्मेशनल इनिशिएटिव्स” है।

  • इसका उद्देश्य भारतीय कार्बन बाजार की समझ, वैश्विक कार्बन बाजार की गतिशीलता आदि के बारे में जानकारी प्रदान करना है ।

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के बारे में

  • उत्पत्ति: ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के तहत स्थापित। 
  • उद्देश्य: भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊर्जा तीव्रता को कम करना।
  • विज़न: भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊर्जा तीव्रता में सुधार लाना, जिससे देश के संधारणीय विकास में योगदान दिया जा सके। 
  • मिशन: ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के समग्र फ्रेमवर्क के भीतर, स्व-विनियमन और बाजार संबंधी सिद्धांतों पर बल देते हुए नीतियों एवं रणनीतियों को विकसित करना।

सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पर स्वायत्त पहल के रूपांतरकारी  प्रभाव के 6 वर्ष पूरे हुए।

  • GeM एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो सरकारी खरीदारों द्वारा सामान्य उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए संपूर्ण समाधान प्रदान करता है ।

स्वायत्त (SWAYATT) पहल के बारे में

  • इसका पूरा नाम “स्टार्ट-अप्स, वीमेन एंड यूथ एडवांटेज थ्रू ई-ट्रांजैक्शन्स इनिशिएटिव” है। 
  • उत्पत्ति: इसे 2019 में GeM पर लॉन्च किया गया था।
  • उद्देश्य: सार्वजनिक खरीद में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना।
  • पहलें: स्टार्ट-अप रनवे और वुमनिया स्टोरफ्रंट जैसी पहलों से स्टार्ट-अप्स, महिला उद्यमियों और युवाओं को बेहतर पहुंच मिलती है। इससे उन्हें देश भर के लाखों सरकारी खरीदारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।

स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट में 14,000 से अधिक नए सैंपल्स आए हैं। इसे आर्कटिक डूम्सडे सीड वॉल्ट के नाम से भी जाना जाता है।

स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट के बारे में

  • अवस्थिति: आर्कटिक द्वीप (नॉर्वे)।
  • स्वामित्व और प्रबंधन: यह नॉर्वे के स्वामित्व में है। इसका प्रबंधन नॉर्वे के कृषि एवं खाद्य मंत्रालय, क्षेत्रीय जीन बैंक नॉर्डजेन और क्रॉप ट्रस्ट के बीच साझेदारी में किया जाता है।
  • महत्व: यह सभी जीन बैंकों से प्राप्त बीज प्रतियों का सुरक्षित, निःशुल्क और दीर्घकालिक भंडारण है। यह परमाणु युद्ध, मानव संघर्ष, जलवायु परिवर्तन आदि की स्थिति में बैकअप के रूप में कार्य करेगा। 
  • कार्यप्रणाली: कम तापमान (-18°C), पर्माफ्रॉस्ट और मोटी चट्टान यह सुनिश्चित करती है कि बीज के नमूने बिजली के बिना भी जमे रहेंगे।
  • मुख्य योगदान: सीरियाई युद्ध में खोए बीज संग्रह को पुनः जुटाया गया था।

एक हालिया अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि जलवायु परिवर्तन के कारण इंग्लैंड की टेम्स नदी में शैवाल प्रस्फुटन में बढ़ोतरी हो सकती है। 

शैवाल प्रस्फुटन के बारे में

  • परिभाषा: शैवाल प्रस्फुटन ताजे, लवणीय या खारे जल में सूक्ष्म शैवाल या शैवाल जैसे बैक्टीरिया की अत्यधिक वृद्धि को कहते हैं।
    • शैवाल प्रस्फुटन कई रंगों का हो सकता है, जिनमें नीला-हरा, पीला, भूरा, गुलाबी और लाल शामिल हैं।
  • प्रकार
    • सायनोबैक्टीरिया (नील-हरित शैवाल): यह सबसे सामान्य प्रकार का हानिकारक शैवाल प्रस्फुटन है, जो मीठे पानी की झीलों, तालाबों और नदियों में दिखाई देता है।
    • गोल्डन एल्गी (प्राइमनेसियम पार्वम): यह मुख्य रूप से महासागरों में पाया जाता है, लेकिन अब मीठे जल स्रोतों को भी प्रभावित कर रहा है।
      • सायनोबैक्टीरिया के विपरीत, यह मनुष्यों को नुकसान नहीं पहुंचाता है।

हालिया अध्ययन से पता चला है कि समृद्ध देशों में किए गए संरक्षण प्रयास अन्य देशों में जैव विविधता की हानि को बढ़ा सकते हैं।

जैव विविधता रिसाव के बारे में

  • जैव विविधता रिसाव से तात्पर्य किसी क्षेत्र में जैव विविधता की अनपेक्षित हानि से है। यह हानि संरक्षण या पर्यावरण नीतियों के कारण होती है, जिससे पर्यावरणीय हानि कहीं अन्यत्र स्थानांतरित हो जाती है।
  • जैव विविधता रिसाव के प्रभाव: 
    • वैश्विक जैव विविधता की हानि, 
    • संकटग्रस्त प्रजातियों के लिए खतरा, 
    • जलवायु परिवर्तन में तेजी आदि।

हाल ही में, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने 2024 के लिए दूसरा टाइम यूज सर्वे (TUS) जारी किया।

टाइम यूज सर्वे (TUS) के बारे में

  • प्रमुख उद्देश्य: यह जनसंख्या द्वारा अलग-अलग गतिविधियों पर व्यतीत किए गए समय को मापने के लिए एक फ्रेमवर्क प्रदान करता है।
  • अन्य उद्देश्य: वैतनिक और अवैतनिक गतिविधियों में पुरुषों एवं महिलाओं की भागीदारी का मापना करना।
  • मुख्य निष्कर्ष:
    • रोजगार से संबंधित गतिविधियों (वैतनिक कार्यों) में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि हुई है।
    • भारतीय परिवारों में जेंडर की परवाह किए बिना देखभाल संबंधी गतिविधियों को मान्यता मिल रही है।
    • जनसंचार माध्यमों और खेलकूद संबंधी गतिविधियों में पुरुषों एवं महिलाओं दोनों द्वारा व्यतीत किए गए समय में वृद्धि हुई है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet