तेलक्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन विधेयक | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

लोकसभा ने तेलक्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन विधेयक पारित किया। 

विधेयक के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर  

  • इस विधेयक द्वारा तेल क्षेत्र (विनियमन और विकास) अधिनियम, 1948 में संशोधन किए गए हैं।
  • उद्देश्य: तेल क्षेत्र (ऑयल फील्ड) के कानूनी फ्रेमवर्क में सुधार करना, ताकि यह वर्तमान आवश्यकताओं और बाजार की मांग-पूर्ति के अनुकूल हो सके। साथ ही, ऑयल फील्ड को निवेशकों के निवेश के लिए अधिक आकर्षक बनाया जा सके।
  • खनिज तेलों की परिभाषा का विस्तार: विधेयक के अनुसार खनिज तेल की श्रेणी में सभी प्राकृतिक हाइड्रोकार्बन, कोल बेड मीथेन और शेल गैस/ तेल भी शामिल होंगे।
  • एकल परमिट प्रणाली की शुरुआत: अब पेट्रोलियम लीज नामक एक ही परमिट प्रणाली लागू होगी।

एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने अस्त्र (ASTRA) मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

इसकी प्रमुख विशेषताएं

  • यह DRDO द्वारा डिजाइन और विकसित 'बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल' (BVRAAM) है।
  • रेंज: 80-110 किमी। 
  • अधिकतम गति: मैक 4.5
  • यह एडवांस्ड गाइडेड और नेविगेशन क्षमताओं से लैस है।

डेटा प्राइवेसी से जुड़ी चिंताओं के कारण APAAR आईडी प्रणाली पर सवाल किए जा रहे हैं।

APAAR ID के बारे में

  • यह भारत के सभी विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई एक विशेष पहचान प्रणाली है।
    • यह 12-अंकों का एक विशिष्ट कोड है। यह आईडी विद्यार्थियों को अपना स्कोर कार्ड, मार्कशीट, ग्रेडशीट, डिग्री जैसे सभी शैक्षणिक क्रेडिट को डिजिटल रूप से संग्रहीत, प्रबंधित और एक्सेस करने में मदद करेगी।
  • यह केंद्र सरकार की 'वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी' पहल का हिस्सा है। यह नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुरूप है।
  • लाभ: 
    • यह विद्यार्थियों को एक संस्थान से दूसरे संस्थान में प्रवेश आसान बनाता है, 
    • यह विद्यार्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार शिक्षा प्राप्ति में मदद करता है,
    • यह विद्यार्थियों को अपनी पसंद के हिसाब से शिक्षा का मार्ग चुनने के लिए सशक्त बनाता है, आदि। 

एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार माइसीलियम ईंटें निर्माण उद्योग को अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और अधिक संधारणीय बनने में मदद कर सकती हैं।

माइसीलियम ईंटों के बारे में

  • ये ईंटें बायोडिग्रेडेबल, अग्निरोधक और ताप-रोधी होती हैं। ये माइसीलिया से बनाई जाती हैं, जो कवक (Fungus) के शाखायुक्त तंतु हैं। 
    • माइसीलियम वास्तव में कवकों से प्राप्त पतले जड़ जैसे रेशे होते हैं।
  • माइसीलियम ईंटें पारंपरिक निर्माण सामग्री की जगह एक संधारणीय और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प प्रदान करती हैं।
  • मुख्य चुनौतियां: 
    • माइसीलियम आधारित निर्माण सामग्री पारंपरिक सामग्रियों (जैसे कंक्रीट, ईंट या स्टील) जितनी मजबूत नहीं होती।
    • इनके उत्पादन में अधिक लागत आती है, 
    • नमी वाले वातावरण में ख़राब हो सकती हैं, आदि। 

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पीएम-युवा 3.0 (यंग, अपकमिंग और वर्सटाइल ऑथर्स) लॉन्च किया।

पीएम-युवा 3.0 के बारे में

  • यह लेखक-मेंटरशिप कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य 30 वर्ष से कम उम्र के युवा और नवोदित लेखकों को प्रशिक्षित करना है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुरूप है।
  • उद्देश्य: पढ़ने, लिखने और पुस्तक-संस्कृति को बढ़ावा देना तथा भारतीय लेखन को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना।
  • कार्यान्वयन एजेंसी: नेशनल बुक ट्रस्ट। 
  • कुल 50 लेखकों का चयन निम्नलिखित विषयों पर आयोजित एक प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा:
    • राष्ट्र निर्माण में भारतीय प्रवासियों का योगदान;
    • भारतीय ज्ञान परंपरा;
    • आधुनिक भारत के निर्माता (1950-2025) आदि।
  • चयनित पुस्तकों को NBT द्वारा प्रकाशित किया जाएगा और अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवादित किया जाएगा। इससे सांस्कृतिक और साहित्यिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा तथा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत किया जाएगा। 

IQAir ने 7वीं वार्षिक विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2024 जारी की। 

  • यह रिपोर्ट वर्ष 2024 में विश्व में वायु गुणवत्ता की स्थिति का मूल्यांकन करती है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर

  • केवल 7 देशों ने WHO की वार्षिक औसत PM2.5 गाइडलाइन को पूरा किया है। ये देश हैं: ऑस्ट्रेलिया, बहामास, बारबाडोस, एस्टोनिया, ग्रेनेडा, आइसलैंड और न्यूजीलैंड।
    • WHO के अनुसार वायु में सूक्ष्म कणीय पदार्थ (PM 2.5) की वार्षिक औसत मात्रा 5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर (5 µg/m3) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • 2024 के 5 सर्वाधिक प्रदूषित देश हैं: चाड > बांग्लादेश > पाकिस्तान > कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य > भारत।
    • दिल्ली अब भी दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी शहर बना हुआ है।
  • भारत का बर्नीहाट (असम) 2024 में सबसे प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र रहा है।

ओशिनिया विश्व का सबसे स्वच्छ क्षेत्र है।

मॉरीशस की राजकीय यात्रा के दौरान भारतीय प्रधान मंत्री का स्वागत पारंपरिक बिहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति गीत गावई के साथ किया गया।

गीत गवई के बारे में

  • यह विवाह-पूर्व समारोह है। इसमें अनुष्ठान, प्रार्थना, गीत, संगीत और नृत्य शामिल होते हैं।
  • इसे यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में भी शामिल किया गया है।
  • इसका प्रदर्शन मॉरीशस में भारतीय मूल के भोजपुरी भाषी समुदायों द्वारा किया जाता है।
    • प्रतिभागी: परिवार की महिला सदस्य और पड़ोसी। 
  • मुख्य वाद्य यंत्र: ढोलक।
  • इसका प्रदर्शन सार्वजनिक रूप से भी किया जा सकता है और वर्तमान में पुरुष भी इसमें भाग लेते हैं।

वैज्ञानिकों ने एडवांस्ड न्यूट्रॉन-स्कैटरिंग एक्सपेरिमेंट के माध्यम से प्लास्टिक आइस VII नामक जल के चौथे स्वरूप की पुष्टि की।

प्लास्टिक आइस VII के बारे में

  • यह बर्फ या आइस का एक असामान्य चरण है, जो उच्च तापमान और उच्च दबाव पर बनता है। यह अंतरिक्ष में जल की मौजूदगी के बारे में हमारी समझ को नया आयाम देगा।
  • इसक निर्माण >3 गीगापास्कल (दबाव) और >450 केल्विन (तापमान) पर हुआ है।
  • यह चरण जल के अणुओं को कठोर क्रिस्टलीय संरचना के भीतर स्वतंत्र रूप से गति करने में सक्षम बनाता है।
  • इस खोज का महत्त्व
    • ग्रहीय विज्ञान: प्लास्टिक आइस VII का व्यवहार महासागरीय दुनिया और बहिर्ग्रहों (Exoplanets) के अंदरूनी भागों की समरूप दशाओं का निर्माण करने में मदद कर सकता है।
    • बहिर्ग्रहों पर जीवन की संभावना: गहरे महासागरों में पोषक तत्वों के परिवहन की इसकी क्षमता, बहिर्ग्रहों पर जीवन की संभावना को साकार कर सकती है।
  • इससे अंतरिक्ष में जल के बारे में हमारी समझ बदल गई है ।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Digital Current Affairs 3.0

The breakthrough in your UPSC journey.

Experience the next generation of UPSC preparation with AI-powered learning, personalized strategy, and trusted VisionIAS content.

Get Started Now
224K+
Active Students
4.39 Rating (8,683 reviews)
AI-Powered
Learning & Analytics

Digital Current Affairs 3.0

Personalized strategy for UPSC excellence. Trusted content with cutting-edge AI features.

Subscribe Now
224K+
Students
4.39
AI
Powered

Place in News: Cuba

Union Budget 2026-27 proposed an outlay of ₹20,000 crore for Carbon Capture Utilization and Storage (CCUS) technologies

Budget 2026–27 Proposes Three New Chemical Parks

Electronics Components Manufacturing Scheme (ECMS) gets 75% Budget Boost to 40,000 Crore

16th Finance Commission (FC) gives recommendations for strengthening local bodies

Union Budget pushes Elderly Care in India

Ministry of Science and Technology launched the first Open Call under Research, Development and Innovation (RDI) Fund

Transforming Primary Agricultural Credit Societies (PACS) into Multipurpose Rural Growth Engines