अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए कन्वेंशन | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए कन्वेंशन के तहत अंतर-सरकारी समिति का 19वां सत्र पराग्वे में आयोजित किया जा रहा है।

कन्वेंशन के बारे में

  • यह एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है जिसे यूनेस्को ने 2003 में अपनाया था।
  • अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) समुदायों के भीतर पीढ़ियों से जारी प्रथाओं, प्रतिनिधित्व, अभिव्यक्ति, ज्ञान और जानकारी को संदर्भित करती है।
  • ICH के 5 व्यापक डोमेन है, जिनमें शामिल हैं: 
    • मौखिक परंपराएं और अभिव्यक्तियां,
    • प्रदर्शन कलाएं, 
    • सामाजिक प्रथाएं, अनुष्ठान और उत्सव संबंधी कार्यक्रम, 
    • प्रकृति और ब्रह्मांड से संबंधित ज्ञान व प्रैक्टिस, 
    • पारंपरिक शिल्प कौशल।
  • भारत की 15 अमूर्त सांस्कृतिक धरोहरें यूनेस्को की प्रतिष्ठित सूची में शामिल हैं।

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेट को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार, 2024 से सम्मानित किया जाएगा। 

  • यह पुरस्कार उन्हें लैंगिक समानता, मानवाधिकार और लोकतंत्र में सुधार के लिए उनके कार्य हेतु प्रदान किया जाएगा। 

इंदिरा गांधी पुरस्कार के बारे में

  • यह पुरस्कार हर साल उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जो अंतर्राष्ट्रीय शांति और निरस्त्रीकरण आदि को बढ़ावा देने की दिशा में रचनात्मक प्रयास करते है। 
  • पुरस्कार के तहत 10 मिलियन रुपये और प्रशस्ति पत्र के साथ एक ट्रॉफी दी जाती  है। 
  • पुरस्कार के लिए प्रस्तावों की जांच और अंतिम चयन इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा नामित एक जूरी द्वारा किया जाता है। यह जूरी 5 से 9 प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलकर बनती है। 

हाल ही में, RBI ने विदेशी पूंजी के प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) [FCNR (B)] खातों पर ब्याज दर की सीमा बढ़ाने की घोषणा की है। 

FCNR (B) के बारे में

  • यह एक प्रकार का सावधि जमा खाता (Deposit account) होता है। इसे अनिवासी भारतीयों (NRI) और भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) द्वारा किसी भी ऐसी स्वीकृत विदेशी मुद्रा में खोला जा सकता है, जो स्वतंत्र रूप से परिवर्तनीय हो।
  • अन्य प्रकार के NRI बैंक खाते:
    • अनिवासी (बाह्य) रुपया खाता (NRE): बचत, चालू, आवर्ती या सावधि जमा खाता जो NRI या PIO द्वारा भारतीय रुपए में खोला जा सकता है।
    • अनिवासी साधारण रुपया खाता (NRO): बचत, चालू, आवर्ती या सावधि जमा खाता जिसे भारत के बाहर का कोई भी निवासी व्यक्ति रुपये में अपने वास्तविक (प्रामाणिक) लेन-देन के लिए खोल सकता है।

हाल ही में, भारत को पहली बार UNCND के 68वें सत्र की अध्यक्षता के लिए चुना गया है। 

UNCND के बारे में

  • उत्पत्ति: संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के संकल्प द्वारा 1946 में कमीशन ऑन नारकोटिक ड्रग्स (UNCND) की स्थापना की गई थी। इसे अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ नियंत्रण संधियों के अनुप्रयोग के पर्यवेक्षण में ECOSOC की सहायता करने के लिए स्थापित किया गया है। 
  • सदस्य: ECOSOC द्वारा निर्वाचित 53 सदस्य देश
  • कार्य: यह संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (UNODC) के शासी निकाय के रूप में कार्य करता है। 
  • अधिदेश: आपूर्ति और मांग में कमी को ध्यान में रखते हुए ड्रग्स की वैश्विक स्थिति की समीक्षा और विश्लेषण करता है।

हाल ही में विपक्षी सदस्यों द्वारा संसद में एक विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया गया।

विशेषाधिकार प्रस्ताव के बारे में

  • यह संसदीय विशेषाधिकारों के कथित उल्लंघन के संबंध में संसद सदस्यों द्वारा सदन के पीठासीन अधिकारी से किया गया औपचारिक अनुरोध है।

संसदीय विशेषाधिकारों के बारे में 

  • संसदीय विशेषाधिकार संसद के एक अनिवार्य अंग के रूप में संसद के दोनों सदनों और उनके सदस्यों को अपने कार्यों को कुशलतापूर्वक संपन्न करने के लिए दिए गए कुछ विशेषाधिकार एवं उन्मुक्तियां हैं। 
  • ये विशेषाधिकार प्रत्येक सदन को सामूहिक रूप से और प्रत्येक सदन के सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से प्राप्त हैं। इनके बिना सदस्य व सदन अपने कार्यों का कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से निर्वहन नहीं कर सकते हैं। 
  • ये विशेषाधिकार अन्य निकायों अथवा व्यक्तियों को प्राप्त अधिकारों से कहीं अधिक हैं।  
  • संसदीय विशेषाधिकार संहिताबद्ध नहीं हैं। ये अधिकार संविधान के अनुच्छेद 105, सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908, एवं संसदीय परिपाटियों जैसे अलग-अलग प्रावधानों से प्राप्त होते हैं।

हाल ही में, भारत सरकार ने पी.एम. ई-विद्या योजना के तहत एक नया DTH टीवी चैनल (चैनल 31) शुरू किया है। यह चैनल विशेष रूप से श्रवण बाधित छात्रों और शिक्षकों के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) में शिक्षण सामग्री प्रसारित करेगा। इस पहल का उद्देश्य श्रवण बाधित लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करना है।

  • यह एक पूर्ण विकसित भाषा है जो श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए संचार का प्रमुख माध्यम है। यह दृश्य संकेतों, चेहरे के भावों और शरीर की गतिविधियों का उपयोग करके विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का एक प्रभावी तरीका है।

पी.एम. ई-विद्या योजना के बारे में

  • इस योजना का शुभारम्भ मई 2020 में शिक्षा मंत्रालय ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के एक हिस्से के रूप में किया था।
  • उद्देश्य: कोविड-19 महामारी के दौरान शिक्षा में आए व्यवधानों को दूर करने के लिए डिजिटल, ऑनलाइन और ऑन-एयर प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से शिक्षा तक मल्टी-मोड पहुंच प्रदान करना।
  • मुख्य घटक: 
    • दीक्षा/ DIKSHA (स्कूल शिक्षा के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचा),
    • स्वयं/ SWAYAM), 
    • डिजिटल रूप से सुलभ सूचना प्रणाली (DAISY), 
    • वर्चुअल लैब्स और 
    • स्किलिंग ई-लैब, आदि।

RBI ने एक नया AI टूल लॉन्च किया है जिसका नाम म्यूल हंटर है। यह टूल उन बैंक खातों को ढूंढने में मदद करेगा जो धोखाधड़ी के काम में इस्तेमाल होते हैं। इससे डिजिटल धोखाधड़ी को कम किया जा सकेगा।

  • म्यूल अकाउंट्स का उपयोग अपराधियों द्वारा धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) गतिविधियों के लिए किया जाता है।
  • अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आर्थिक लाभ के लिए ये खोले जाते हैं, जिससे इनकी पहचान करना कठिन हो जाता है।

म्यूल हंटर. एआई के बारे में

  • इसका विकास रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) द्वारा किया गया है। यह RBI की पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहायक कंपनी है।
  • यह टूल रियल-टाइम निगरानी के आधार पर संदिग्ध म्यूल अकाउंट की कुशलतापूर्वक पहचान करने के लिए ए.आई./ मशीन लर्निंग आधारित साधनों का उपयोग करता है।

हाल ही के एक अध्ययन में बताया गया है कि अर्धचालक सामग्रियों से बनी मोइरे मटेरियल ने अतिचालकता की स्थिति का प्रदर्शन किया है। यह एक ऐसी विशेषता है जिसे कभी ग्राफीन प्रणाली के लिए विशिष्ट माना जाता था।

मोइरे मटेरियल के बारे में

  • ये क्या हैं: मोइरे मटेरियल सुपरलैटिस संरचना वाली सामग्रियां हैं, जो परतों के अल्टरनेटिव लेयर्स से बनती हैं। इनकी अद्वितीय संरचना के कारण, इनमें कई अनोखे गुण पाए जाते हैं।
    • ये सामग्रियां तब बनती हैं जब दो परतों को एक दूसरे के ऊपर एक छोटे से कोण पर रखा जाता है।
  • लाभ: ट्यून करने योग्य इलेक्ट्रिकल और ऑप्टिकल गुण के साथ-साथ ये अतिचालकता, ऑर्बिटल चुंबकत्व और क्वांटम गुण आदि को प्रदर्शित करते हैं।

हाल ही में, रवांडा में मारबर्ग वायरस रोग (MVD) के प्रकोप से कम-से-कम 15 लोगों की मौत हो गई है और कम-से-कम 66 लोग इसके वायरस से संक्रमित हैं।

MVD या मारबर्ग हेमोरेजिक फीवर (रक्तस्रावी बुखार) के बारे में

  • कारक: ऑर्थोमारबर्गवायरस मारबर्गेंस प्रजाति के मारबर्ग वायरस (MARV) और रेवन वायरस (RAVV)।
  • मानव को MVD संक्रमण रूसेटस फ्रूट बैट्स विशेष रूप से इजिप्शियन फ्रूट बैट्स (रूसेटस एजिपियाकस) की बसावट वाली खानों या गुफाओं में लंबे समय तक काम करते रहने से होता है।
  • संक्रमण का प्रसार: मानव-से-मानव में संक्रमण का प्रसार मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के रक्त, शरीरिक स्राव, अंगों, या अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के सीधे संपर्क (क्षतिग्रस्त त्वचा या श्लेष्मा झिल्ली के माध्यम से) में आने से होता है।
  • लक्षण: मारबर्ग बुखार के लक्षण अचानक शुरू होते हैं, जैसे- तेज बुखार, तेज सिरदर्द, तीव्र घबराहट, मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द आदि।

हाल ही में, आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने 85 नए केंद्रीय विद्यालयों (KVs) 28 नए जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) की स्थापना को मंजूरी दी है।

  • लगभग सभी KVs और JNVs को पी.एम. श्री स्कूल के रूप में नामित किया गया है। पी.एम. श्री स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विज़न को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

केंद्रीय विद्यालय के बारे में

  • केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के स्थानांतरणीय कर्मचारियों, साथ ही साथ गैर-स्थानांतरणीय कर्मचारियों और दूरदराज तथा कम विकसित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बच्चों को एक समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।
  • इनकी स्थापना केंद्रीय विद्यालय योजना (केंद्रीय क्षेत्रक योजना) के तहत की गई है।

जवाहर नवोदय विद्यालय के बारे में

  • JNVs पूरी तरह से आवासीय विद्यालय हैं। इनकी स्थापना मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को कक्षा VI से XII तक अच्छी गुणवत्ता वाली आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई है।
  • इन्हें नवोदय विद्यालय योजना (केंद्रीय क्षेत्रक योजना) के तहत स्थापित किया गया है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

1
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 16 नवंबर, 2024

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 16 नवंबर, 2024

YouTube HD
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet