भारत ने GI टैग वाले चावल के लिए नए हार्मोनाइज्ड सिस्टम (HS) कोड जारी किए | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    भारत ने GI टैग वाले चावल के लिए नए हार्मोनाइज्ड सिस्टम (HS) कोड जारी किए

    Posted 11 Feb 2025

    12 min read

    इसके लिए सीमा शुल्क अधिनियम (1975) में संशोधन किया गया है, ताकि GI मान्यता प्राप्त चावल किस्मों के लिए HS कोड प्रदान किया जा सके।

    • इस संशोधन के चलते वित्त मंत्रालय से किसी विशेष अधिसूचना या किसी बाधा के बिना GI टैग वाले चावल का निर्यात किया जा सकेगा।

    हार्मोनाइज्ड सिस्टम (HS) के बारे में

    • परिभाषा: यह विश्व सीमा शुल्क संगठन (World Customs Organization: WCO) द्वारा विकसित एक वैश्विक उत्पाद वर्गीकरण प्रणाली है।
    • वर्गीकरण संरचना:
      • हार्मोनाइज्ड सिस्टम के तहत, विविध श्रेणियों/ वर्गीकरण और वस्तुओं के लिए छह-अंकों का एक विशिष्ट कोड प्रदान किया जाता है। 
      • देशों को पहले छह अंकों के बाद लंबे कोड जोड़ने की अनुमति होती है, ताकि और अधिक वर्गीकरण किया जा सके।
    • गवर्नेंस और अपडेट्स:
      • हार्मोनाइज्ड सिस्टम को “द इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन द हार्मोनाइज्ड कमोडिटी डिस्क्रिप्शन एंड कोडिंग सिस्टम” द्वारा प्रशासित किया जाता है।
      • सदस्य देशों से बनी HS समिति, हार्मोनाइज्ड सिस्टम वर्गीकरण प्रणाली की निगरानी करती है और हर 5-6 साल में इसे अपडेट भी करती है।
    • व्यापक तौर पर इस्तेमाल:
      • यह लगभग 98% अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को वर्गीकृत करता है।
      • इसमें 5,000 से अधिक कमोडिटी समूह शामिल हैं।
      • इसे 200 से अधिक देशों द्वारा अपनाया गया है।
    • हार्मोनाइज्ड सिस्टम (HS) के लाभ:
      • यह साझा कोडिंग पद्धति देशों को वैश्विक व्यापार में उत्पादों को व्यवस्थित करने और उन्हें ट्रैक करने में मदद करती है।
      • आंतरिक करों, व्यापार नीतियों आदि के लिए सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और निजी संगठनों द्वारा इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
      • यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की लागत को कम करता है और आर्थिक अनुसंधान को बढ़ावा देता है।

    विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) के बारे में

    • मुख्यालय: ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में स्थित है। 
    • उत्पत्ति: WCO की स्थापना 1952 में कस्टम्स को-ऑपरेशन काउंसिल (CCC) के रूप में की गई थी।
    • भूमिका: यह एक स्वतंत्र अंतर-सरकारी निकाय है। इसका उद्देश्य सीमा शुल्क प्रशासन की प्रभावशीलता और दक्षता को बढ़ाना है।
    • फोकस: यह विशेष रूप से सीमा शुल्क संबंधी मामलों पर केंद्रित है। इसके कार्यों में सीमा शुल्क प्रक्रियाओं का सरलीकरण और सामंजस्य सुनिश्चित करना; वैश्विक मानकों का विकास करना; व्यापार संबंधी आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाना; आदि शामिल हैं।
    • सदस्य: WCO, 186 सदस्यों (भारत सहित) का प्रतिनिधित्व करता है।
    • Tags :
    • GI टैग
    • हार्मोनाइज्ड सिस्टम
    • विश्व सीमा शुल्क संगठन
    • WCO
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features