कोमोडो अभ्यास | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘कोमोडो’ इंडोनेशिया के बाली में शुरू हुआ।

कोमोडो अभ्यास के बारे में

  • इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में समन्वय और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ाना है।
  • इस अभ्यास में भारत की ओर से INS शार्दुल और लॉन्ग रेंज मेरीटाइम सर्विलांस P8I विमान भाग ले रहे हैं।
  • पहला कोमोडो अभ्यास 2014 में आयोजित किया गया था। 
  • यह एक गैर-युद्धक प्रकृति का सैन्य अभ्यास है।
  • इसे इंडोनेशियाई नौसेना द्वारा मित्र देशों के साथ समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है।

मेटा ने दुनिया के सबसे लंबे अंडर-सी केबल सिस्टम ‘प्रोजेक्ट वाटरवर्थ’ की शुरुआत की।

प्रोजेक्ट वाटरवर्थ के बारे में

  • लंबाई: अंडर-सी केबल की लंबाई 50,000 किलोमीटर होगी। यह सब-सी केबल पांच महाद्वीपों को जोड़ेगी। इससे संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और अन्य देशों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
  • गहराई: यह केबल समुद्र में 7,000 मीटर तक की गहराई में भी बिछाई जाएगी।
  • तकनीक: जहाज के लंगर और अन्य खतरों से केबल की रक्षा के लिए उथले तटीय जल जैसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में अत्याधुनिक बरियल पद्धति (Enhanced burial method) का उपयोग किया जाएगा।
  • महत्त्व:
    • उच्च गति कनेक्टिविटी वाले तीन नए समुद्री गलियारे शुरू हो जाएंगे। इससे दुनिया के डिजिटल हाईवे के विस्तार और संचार को बेहतर बनाया जा सकेगा।
    • अधिक आर्थिक सहयोग और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा मिलेगा।

एक हालिया स्टडी के अनुसार, लॉगरहेड कछुआ (Loggerhead Turtles) अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों के चुंबकीय गुणों (Magnetic signature) को सीख और याद रख सकता है।

लॉगरहेड कछुए के बारे में

  • शारीरिक विशेषताएं: बड़ा सिर और मजबूत जबड़े।
  • पर्यावास: अटलांटिक, प्रशांत और हिंद महासागरों के उपोष्णकटिबंधीय एवं समशीतोष्ण जल में तथा भूमध्य सागर में।
  • जीवनकाल: 70 से 80 वर्ष या उससे अधिक।
  • व्यवहार:
    • सभी समुद्री कछुओं की तरह ये कछुए भी समुद्री सरीसृप हैं। ये सांस लेने के लिए सतह पर आते हैं।
    • आमतौर पर ये मांसाहारी होते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये वनस्पतियों का सेवन भी करते हैं।
    • ये अच्छे तैराक होते हैं। अक्सर लंबे प्रवास के बाद आहार प्राप्ति स्थलों पर लौटते हैं।
  • संरक्षण स्थिति:
    • भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972: अनुसूची-1 में सूचीबद्ध। 
    • IUCN रेड लिस्ट: वल्नरेबल।

केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने WOAH के सहयोग से पशुधन क्षेत्रक में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के लिए रोडमैप तैयार किया।

विश्व पशु-स्वास्थ्य संगठन (WOAH) के बारे में 

  • इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में स्थित है। 
  • स्थापना: इसकी स्थापना 1924 में की गई थी। यह एक अंतर-सरकारी संगठन है।
  • मिशन: 
    • वैश्विक पशु रोगों के मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करना; 
    • पशु चिकित्सा पर वैज्ञानिक जानकारी एकत्र करना तथा उन जानकारियों का विश्लेषण करना और उनका प्रसार करना; 
    • पशु रोगों को नियंत्रण में लाने हेतु अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना, आदि।
  • सदस्यता: भारत सहित 183 सदस्य।
  • गवर्नेंस: विश्व प्रतिनिधि सभा (World Assembly of Delegates) इस संस्था में निर्णय लेने वाला सर्वोच्च प्राधिकरण है।
  • अंतर्राष्ट्रीय मानक: WOAH पशु स्वास्थ्य-देखभाल और जानवरों से फैलने वाले रोगों (जूनोसिस) से संबंधित मानकों के लिए WTO का रेफरेन्स संगठन है।

शोधकर्ताओं ने एक नए प्रकार की मस्तिष्क कोशिकाओं की खोज की है। इन्हें ओवॉइड कोशिकाएं नाम दिया गया है।

ओवॉइड कोशिकाओं के बारे में

  • ये न्यूरॉन का एक प्रकार हैं। न्यूरॉन रिकग्निशन मेमोरी में प्राथमिक भूमिका निभाता है।  
    • रिकग्निशन मेमोरी वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा मस्तिष्क नई और परिचित वस्तुओं के बीच अंतर करता है। साथ ही, लंबे समय तक याददाश्त बनाए रखने में मदद करता है।
  • ये अंडे के आकार की होती हैं। इसलिए, इन्हें ओवॉइड कोशिकाएं नाम दिया गया है। ये कोशिकाएं मनुष्यों, चूहों और अन्य जानवरों के हिप्पोकैम्पस के भीतर मौजूद होती हैं।
  • जब भी हमारा सामना किसी नई चीज से होता है, तो ये कोशिकाएं सक्रिय हो जाती हैं। इसके बाद एक ऐसी प्रक्रिया शुरू हो जाती है जो वस्तुओं को स्मृति में संग्रहीत करती रहती है।
  • यह खोज वस्तु की पहचान से संबंधित मस्तिष्क की बीमारियों के उपचार में सहायता कर सकती है।
  • इन बीमारियों में अल्जाइमर रोग, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार और मिर्गी (Epilepsy) शामिल हैं। 

IIT कानपुर ने सतत ऊर्जा का उपयोग करके कृषि उपज को संरक्षित करने के उद्देश्य से एक अभिनव सोलर डिहाइड्रेशन टेक्नोलॉजी विकसित की है।

सोलर डिहाइड्रेशन टेक्नोलॉजी के बारे में

  • यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें भोजन से नमी हटाने के लिए सूर्य के प्रकाश का उपयोग किया जाता है।
  • यह किसानों को सौर ऊर्जा के माध्यम से फलों और सब्जियों को लंबे समय तक संरक्षित करने में सक्षम बनाएगी। 
  • महत्त्व: 
    • यह बाजार की कीमतों में उतार-चढ़ाव के लिए लागत प्रभावी समाधान प्रदान करेगी। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। 
    • खाद्य पदार्थों की बर्बादी कम करेगी, उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाएगी और उपज की विपणन क्षमता में वृद्धि करेगी।

हाल ही में, शोधकर्ताओं ने भूमध्य सागर के नीचे उच्च-ऊर्जा वाले ब्रह्मांडीय न्यूट्रिनो का पता लगाया है।

न्यूट्रिनो के बारे में

  • प्रकृति: न्यूट्रिनो सब-एटॉमिक पार्टिकल्स होते हैं। इन्हें "घोस्ट पार्टिकल" भी कहा जाता है। इनमें शून्य विद्युत आवेश, शून्य आकार, लगभग शून्य द्रव्यमान और लगभग शून्य अंतःक्रिया होती है।
  • प्राप्ति: वे ब्रह्मांड में दूसरे सबसे प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाले पार्टिकल में हैं। पहले स्थान पर फोटोन्स हैं।  
  • पता लगाना कठिन: न्यूट्रिनो केवल कमजोर परमाणु बल और गुरुत्वाकर्षण के माध्यम से पदार्थ के साथ अंतर्क्रिया करते हैं। इससे उनका पता लगाना अविश्वसनीय रूप से कठिन हो जाता है।  
  • विशेषताएं: 
    • ये सबसे मजबूत चुंबकीय क्षेत्र से भी आकर्षित नहीं होते है; 
    • अपने स्रोत से सीधी रेखाओं में गमन करते हैं आदि।

एक हालिया अध्ययन से होलोसीन काल के अंत के दौरान अकाबा की खाड़ी में प्रवाल भित्ति के विकास में एक महत्वपूर्ण रुकावट का पता चला है।

अकाबा की खाड़ी (इलैट की खाड़ी) के बारे में

  • अवस्थिति: यह लाल सागर का उत्तर-पूर्वी विस्तार है। यह अरब प्रायद्वीप और सिनाई प्रायद्वीप के बीच स्थित है। 
    • तिरान जलसंधि अकाबा की खाड़ी को लाल सागर से जोड़ती है।
    • यह पूर्वी अफ़्रीकी भ्रंश प्रणाली का अभिन्न अंग है।
  • सीमावर्ती देश: इजरायल, जॉर्डन, मिस्र और सऊदी अरब।
  • अकाबा की खाड़ी में NEOM ब्राइन पूल्स (लवणीय अंडरवाटर झीलों) की खोज की गई है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet