दस्तलिक अभ्यास | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

महाराष्ट्र के पुणे में दस्तलिक अभ्यास का छठा संस्करण शुरू हुआ।

  • यह भारत और उज्बेकिस्तान का वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास है। यह दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित होता है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) साल 2025 में अपनी स्थापना की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है।

BSE के बारे में

  • इसकी स्थापना वर्ष 1875 में 'द नेटिव शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स एसोसिएशन' के रूप में हुई थी। 
    • BSE एशिया का पहला स्टॉक एक्सचेंज है। 
    • साथ ही, खरीद-बिक्री में लगने वाले समय के मामले में यह दुनिया का सबसे तेज स्टॉक एक्सचेंज भी है।
  • वर्ष 2017 में BSE, शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाला (लिस्टेड) भारत का पहला स्टॉक एक्सचेंज बना था।
  • कार्य: BSE इक्विटी, करेंसी, डेब्ट इंस्ट्रूमेंट्स, डेरिवेटिव्स और म्यूचुअल फंड्स में कारोबार के लिए प्रभावी एवं पारदर्शी बाजार प्रदान करता है।
  • विनियामक संस्था: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड SEBI/सेबी)।
    • सेबी एक वैधानिक संस्था। इसे सेबी अधिनियम, 1992 के तहत स्थापित किया गया है।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने खुला रकबा लाइसेंसिंग नीति (OALP) राउंड-IX के तहत 28 ब्लॉक्स को आवंटित किया।

OALP के बारे में

  • इसे हाइड्रोकार्बन अन्वेषण और लाइसेंसिंग नीति (HELP) के तहत शुरू किया गया है।
    • HELP को 2016 में नई अन्वेषण लाइसेंसिंग नीति (NELP) की जगह शुरू किया गया था।
  • OALP व्यवस्था के तहत निवेशकों को खोज और उत्पादन (E&P) डेटा का मूल्यांकन करके अपनी पसंद के ऑयल ब्लॉक्स चुनने की अनुमति दी गई है।
  • नेशनल डेटा रिपॉजिटरी (NDR) प्लेटफॉर्म OALP को लागू करने में सहायता प्रदान करता है। 
    • नेशनल डेटा रिपॉजिटरी में भारतीय अवसादी बेसिनों में तेल की खोज और उत्पादन से संबंधित डेटा भंडारित हैं।  

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने काउंटर-साइक्लिकल कैपिटल बफर (CCyB) को सक्रिय नहीं करने का निर्णय लिया।

  • इससे अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रकों को बिना किसी बाधा के निरंतर क्रेडिट (ऋण) प्राप्त होता रहेगा। साथ ही, इससे सकल घरेलू उत्पाद (GDP) संवृद्धि में मंदी आने से भी रोका जा सकेगा।

CCyB के बारे में

  • शुरुआत: इसे 2015 में RBI द्वारा बेसल III मानदंडों के तहत शुरू किया गया था। हालांकि, अब तक इस प्रावधान को लागू नहीं किया गया है। 
  • अनिवार्यता: बैंकों को अपने अच्छे दिनों में अतिरिक्त पूंजी का भंडार बनाना होता है, ताकि मंदी के समय में इस पूंजी का ऋण देने में इस्तेमाल किया जा सके।
  • उद्देश्य: अच्छी आर्थिक स्थिति में अत्यधिक ऋण देने से रोकना और बैंकिंग प्रणाली में वित्तीय जोखिमों को कम करना।
  • CCyB लागू करने की शर्तें: RBI फ्रेमवर्क के अनुसार, ऋण-GDP अनुपात में अंतर CCyB लागू करने के लिए मुख्य संकेतक होता है।
    • इसके अलावा, कुछ अन्य पूरक संकेतकों का भी उपयोग किया जा सकता है।

CBI ने अंतर्राष्ट्रीय संगठित साइबर अपराध/ डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ ऑपरेशन चक्र-V शुरू किया।

  • इससे पहले CBI ने संगठित साइबर अपराध से संबंधित वित्तीय आपराधिक नेटवर्क से निपटने के लिए ऑपरेशन चक्र-IV शुरू किया था। इसका उद्देश्य इंटरपोल के नेटवर्क का लाभ उठाते हुए विश्व की सुरक्षा एजेंसियों से सहयोग द्वारा साइबर अपराध को रोकना था।

डिजिटल अरेस्ट क्या है?

  • यह साइबर-अपराध का एक नया रूप है। 
  • इसमें स्कैमर्स ऑडियो या वीडियो कॉल के ज़रिए खुद को पुलिस या जांच अधिकारी बताकर पीड़ित पर किसी अपराध में संलिप्त होने का आरोप लगाते हैं। इसके बाद पीड़ित को व्यक्तिगत जानकारी देने अथवा जमानत या रिश्वत के बदले पैसे ट्रांसफर करने के लिए दबाव डालते हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 2025 के दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) में औसत से अधिक वर्षा होने की संभावना है। यह वर्षा दीर्घकालिक औसत (LPA) के 105 प्रतिशत के साथ ±5 प्रतिशत के मार्जिन के साथ अपेक्षित है। 

वर्षा का दीर्घकालिक औसत (Long Period Average: LPA) क्या है? 

  • एक विशेष क्षेत्र में औसतन एक निश्चित अंतराल (जैसे महीने या मौसम) के लिए लम्बी अवधि में दर्ज की गई वर्षण की औसत मात्रा है। यह दीर्घ अवधि 30 वर्ष या 50 वर्ष हो सकती है।
    • 1971-2020 की अवधि के लिए पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून वर्षा का वर्तमान LPA 87 से.मी. है। 
  • यह एक मापदंड की तरह कार्य करता है, जिससे यह अनुमान लगाया जाता है कि किसी क्षेत्र में किसी विशेष महीने या मौसम में वर्षा सामान्य, अधिक या कम होगी।

हाल ही में एक अध्ययन में पाया गया है कि सूरत ETS ने प्रदूषण को 20–30% तक कम किया है और उद्योगों की अनुपालन लागत में कटौती की है। 

सूरत उत्सर्जन व्यापार योजना (ETS) के बारे में 

  • एक नजर: यह योजना 2019 में गुजरात के सूरत में शुरू की गई थी। यह पार्टिकुलेट मैटर उत्सर्जन के व्यापार के लिए दुनिया का पहला बाजार है।
  • उद्देश्य: वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाना। 
  • कार्य प्रणाली (कैप-एंड-ट्रेड सिस्टम): 
    • प्रत्येक संयंत्र को एक निर्धारित सीमा तक प्रदूषण फैलाने की अनुमति दी जाती है। 
    • जो उद्योग इस सीमा के भीतर रहते हैं, वे अपने अप्रयुक्त परमिट उन उद्योगों को बेच सकते हैं जो अपनी सीमा से ज्यादा प्रदूषण करते हैं। 
    • इस एप्रोच का उपयोग यूरोप में ग्रीनहाउस गैसों और चीन में कार्बन उत्सर्जन की रोकथाम के लिए किया गया है। 
  • व्यापार: उद्योग NeML (नेशनल कमोडिटीज एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज ई-मार्केट्स) प्लेटफॉर्म पर परमिट का लेन-देन करते हैं।

शोधकर्ताओं ने तपेदिक/ क्षय रोग (TB) की शुरुआती और सटीक पहचान के लिए रीयल-टाइम LAMP (लूप मेडिएटेड आइसोथर्मल एम्पलीफिकेशन) या rt-LAMP विधि का परीक्षण किया।

rt-LAMP के बारे में 

  • यह TB के निदान के लिए एक ओपन प्लेटफॉर्म सिस्टम है। 
  • TB की पहचान या पता लगाने का काम पहले से मौजूद RT-PCR मशीनों को उनके मूल उद्देश्य से हटाकर या फिर से इस्तेमाल करके किया जाता है।
    • RT-PCR एक प्रयोगशाला विधि है। इसका विश्लेषण के लिए एक विशिष्ट आनुवंशिक अनुक्रम की कई कॉपी बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। 
  • इसमें छह प्राइमर्स (लघु DNA खंड) का उपयोग किया जाता है, जबकि RT-PCR में केवल दो प्राइमर्स का उपयोग किया जाता है। 
    • इसी कारण rt-LAMP केवल 10–20 मिनट में ही पॉजिटिव रिजल्ट दे देता है।

गूगल ने हाल ही में अपना 7वीं पीढ़ी का टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट (TPU) लॉन्च किया। इसे आयरनवुड नाम दिया गया है। इसे AI मॉडल के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।

TPU के बारे में

  • यह एक विशेष प्रोसेसर है, जिसे गूगल ने 2015 में विकसित किया था। यह एक एप्लिकेशन-विशिष्ट एकीकृत सर्किट (ASIC) है, यानी किसी विशेष कार्य जैसे मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए बनाया गया चिप है।
  • TPU को टेंसर ऑपरेशन (मशीन लर्निंग मॉडल में उपयोग किए जाने वाले कोर डेटा स्ट्रक्चर) को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

TPU के लाभ:

  • AI वर्कलोड के लिए अनुकूलित: मशीन लर्निंग के लिए विशेष रूप से निर्मित, TPUs AI कार्यों में CPUs और GPUs से बेहतर प्रदर्शन करते हैं
  • तीव्रता से प्रशिक्षण: TPUs कुछ घंटों में जटिल न्यूरल नेटवर्क को प्रशिक्षित कर सकते हैं।

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) और ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) के बारे में:

  • CPU: यह सामान्य कार्यों के लिए एक प्रोसेसर होता है, जो कंप्यूटर के कई अलग-अलग काम संभालता है।
    • इसमें आमतौर पर 2 से 16 कोर होते हैं। हार्डवेयर में कोर की संख्या जितनी अधिक होगी, उतनी अधिक मल्टीटास्किंग क्षमता होगी।
  • GPU: CPU की तुलना में GPU अनुक्रमिक रूप से प्रोसेसिंग की बजाय समानांतर या साथ-साथ प्रोसेसिंग में तेज होता है। इससे यह ग्राफिक्स और AI मॉडल्स में बेहतर बन जाता है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet