टूती द्वीप (Tuti Island) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

टूती द्वीप दो वर्षों से सूडानी सेना और अर्धसैनिक बल 'रैपिड सपोर्ट फोर्सेस' (RSF) के बीच चल रहे युद्ध से नष्ट हो चुका है।

टूती द्वीप के बारे में

  • यह सूडान की राजधानी खार्तूम में ब्लू और व्हाइट नील नदियों के संगम पर स्थित है।
    • यह एक ऐतिहासिक ओएसिस (नखलिस्तान) है और शहर की सबसे पुरानी बस्तियों में से एक है।
  • यह एक अर्धचंद्राकार द्वीप है। इस द्वीप का निर्माण सिल्ट (तलछट) के जमाव से हुआ है।

केंद्रीय खान मंत्रालय ने नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन (NCMM) के तहत उत्कृष्टता केंद्रों (Centres of Excellence - CoE) की स्थापना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन (NCMM) के बारे में

  • शुरुआत: जनवरी 2025 में। 
  • कार्यान्वयन मंत्रालय: केंद्रीय खान मंत्रालय। 
  • उद्देश्य:
    • भारत के लिए क्रिटिकल मिनरल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना। मिशन के तहत देश और विदेश, दोनों जगहों से इन खनिजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
    • क्रिटिकल मिनरल से जुड़ी मूल्य श्रृंखला (वैल्यू चेन) को मजबूत बनाया जाएगा।
    • इसके लिए तकनीकी, विनियामक और वित्तीय इकोसिस्टम को मजबूत करके खनिजों की खोज, खनन, उपयोगी बनाने, प्रोसेसिंग एवं रीसाइक्लिंग में नवाचार, कौशल विकास तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जाएगा।

भारत सरकार के अनुसार वित्त वर्ष 2024–25 में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म के माध्यम से 1.3 करोड़ से अधिक व्यक्तियों का बीमा किया गया।

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के बारे में

  • इसे 2016 में लॉन्च किया गया था। 
  • यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार के मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों आदि द्वारा वस्तुओं एवं सेवाओं की सरकारी खरीद हेतु एक पोर्टल है।
  • संचालक मंत्रालय: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय। 
  • GeM के प्रमुख लाभ: यह खुले और पारदर्शी खरीद प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीद प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाता है।

यह रिपोर्ट विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने जारी की है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर

  • वर्तमान परिस्थितियों में, वर्ष 2025 में विश्व पण्य व्यापार (Merchandise Trade) की मात्रा में 0.2% की गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।
    • यह गिरावट विशेष रूप से उत्तरी अमेरिका में अधिक दर्ज की जाएगी। इस क्षेत्र से निर्यात में 12.6% की गिरावट होने का अनुमान है।
  • रिपोर्ट में विश्व व्यापार को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाले कई गंभीर खतरों का उल्लेख किया गया है। इनमें रेसिप्रोकल टैरिफ का प्रयोग और नीतिगत अनिश्चितता के प्रभाव शामिल हैं।
  • इस रिपोर्ट में पहली बार पण्य (वस्तु) व्यापार अनुमान के साथ-साथ सेवाओं के व्यापार के लिए भी पूर्वानुमान शामिल किया गया है।
    • सेवाओं के व्यापार की मात्रा में 2025 में 4.0% की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

भारतीय नौसेना ने विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की स्थापना और WMO दिवस 2025 के उपलक्ष्य में ‘मेघयान-25’ संगोष्ठी का आयोजन किया।

WMO के बारे में

  • स्थापना: WMO की स्थापना 23 मार्च, 1950 को संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी के रूप में की गई थी।
  • सदस्य: भारत सहित 193 सदस्य देश और क्षेत्र।
  • कार्य: मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान, जल विज्ञान और संबंधित पर्यावरणीय सेवाओं को बढ़ावा देने में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग हेतु फ्रेमवर्क प्रदान करना। इससे सभी का कल्याण सुनिश्चित हो सकेगा।
  • WMO द्वारा जारी रिपोर्ट्स: "विश्व जलवायु की स्थिति रिपोर्ट" (State of the Global Climate Report)।
  • मुख्यालय: जिनेवा (स्विट्जरलैंड)।

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के वैज्ञानिकों ने क्लिनिडियम लालिटे नामक बीटल की एक नई प्रजाति की पहचान की है।

नई प्रजाति के बारे में

  • नई खोजी गई प्रजाति अरुणाचल प्रदेश के ताले घाटी वन्यजीव अभयारण्य में खोजी गई थी।
  • यह राइसोडिना उप-कुल से संबंधित है।
  • इसकी विशिष्ट आकृति विज्ञान इसकी विशेषता है और यह जंगल के तल पर रहने वाले ग्राउंड बीटल के एक दुर्लभ समूह से संबंधित है।
  • ये बीटल पोषक चक्रण और मिट्टी के स्वास्थ्य में एक महत्वपूर्ण पारिस्थितिक भूमिका निभाते हैं।

नाडा इंडिया ने 'एक साथ मिलकर स्वच्छ खेल इकोसिस्टम का निर्माण' पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया

नाडा/ NADA के बारे में 

  • मंत्रालय: यह युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है।
  • उद्देश्य: भारत में डोप-मुक्त खेल परिवेश बनाना और खेलों में निष्पक्षता को बढ़ावा देना। 
  • नाडा भारत में वर्ल्ड एंटी-डोपिंग कोड 2021 के अनुसार एंटी-डोपिंग कार्यक्रम लागू करता है।
  • मुख्य कार्य-क्षेत्र: 
    • नमूना संग्रहण (SC), 
    • परिणाम प्रबंधन (RM), 
    • डोपिंग रोधी शिक्षा और जागरूकता, 
    • अनुसंधान और खुफिया जानकारी एवं जांच (I&D) आदि।

हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने वेट-बल्ब तापमान की सर्वाइवल सीमा पर सवाल उठाए हैं। उनका सुझाव है कि अधिकतम वेट-बल्ब तापमान सीमा 31°C हो सकती है, जबकि इसे 35°C माना जाता है। वेट-बल्ब तापमान के माध्यम से चरम ताप के प्रति मानव अनुकूलता की सीमा का मापन किया जाता है। 

वेट-बल्ब तापमान के बारे में 

  • यह मौसम विज्ञान संबंधी शब्दावली है। इसका उपयोग उस न्यूनतम तापमान का वर्णन करने के लिए किया जाता है, जिसे स्थिर दबाव पर हवा में जल को वाष्पित करके प्राप्त किया जा सकता है।  
  • इसे थर्मामीटर बल्ब को गीले कपड़े से ढककर और पानी को वाष्पित होने देकर मापा जाता है। 
  • यह तापमान आर्द्रता को मापने में मदद करता है और यह समझने में मदद करता है कि हवा में कितना पानी वाष्पित हो सकता है, जिससे आराम, खेती और मौसम के पैटर्न आदि प्रभावित होते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में उर्दू भाषा में साइन बोर्ड को बरकरार रखा।

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भाषा किसी धर्म की नहीं होती, वह किसी समुदाय, क्षेत्र और लोगों से जुड़ी होती है।

उर्दू भाषा के बारे में

  • यह एक इंडो-आर्यन भाषा है।
  • भाषा-विज्ञानी मानते हैं कि मानक उर्दू और मानक हिंदी, दोनों ही खड़ी बोली (हिंदुस्तानी) की अलग-अलग औपचारिक शैलियां हैं।
  • इसकी उत्पत्ति और विकास भारतीय उपमहाद्वीप में हुई/ हुआ।
  • यह संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है।

भारत और चीन 2019 से प्रतिबंधित कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

कैलाश मानसरोवर के बारे में

  • यह तीर्थयात्रा तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र में स्थित पश्चिमी हिमालय पर्वत श्रृंखला में संपन्न होती है। 
  • इसमें कैलाश पर्वत (कैलाश पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी) और मानसरोवर झील (दुनिया की सबसे ऊँची मीठे पानी की झील) शामिल हैं।
  • धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व: यह यात्रा हिंदू, जैन एवं बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बहुत पवित्र मानी जाती है।
  • यह यात्रा दो अलग-अलग मार्गों - लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड) और नाथू ला दर्रा (सिक्किम) से होकर की जाती है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet