मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) से क्रूज़ संचालन औपचारिक रूप से शुरू हुआ | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) से क्रूज़ संचालन औपचारिक रूप से शुरू हुआ

Posted 22 Apr 2025

7 min read

मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) भारत का सबसे बड़ा विश्वस्तरीय क्रूज टर्मिनल है।

  • इसे क्रूज भारत मिशन के तहत विकसित किया गया है।

क्रूज भारत मिशन (2024) के बारे में

  • उद्देश्य: भारत को वैश्विक क्रूज पर्यटन हब बनाने के लक्ष्य को पूरा करना और देश को  प्रमुख वैश्विक क्रूज डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना।
    • इसका एक अन्य उद्देश्य अगले पांच वर्षों में यानी 2029 तक क्रूज़ यात्रियों की संख्या को बढ़ाकर दोगुना करना है।
    • टर्मिनल्स पर आने वाले क्रूज की संख्या को 2024 की 254 से बढ़ाकर 2030 तक 500 करने का लक्ष्य भी रखा गया है।
  • क्रियान्वयन: इस मिशन को 2024 से 2029 के बीच तीन चरणों में लागू किया जाएगा।
  • इस मिशन के तीन प्रमुख क्रूज सेग्मेंट्स हैं:
    • महासागर एवं बंदरगाह क्रूज सेगमेंट,
    • नदी एवं अंतर्देशीय जलमार्ग क्रूज सेगमेंट और
    • द्वीपीय क्रूज सेगमेंट। 

क्रूज पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किए गए अन्य प्रयास

  • मैरीटाइम इंडिया विज़न 2030: इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक क्रूज मार्केट में एक प्रमुख भागीदार बनाना है।
  • नदी क्रूज पर्यटन: अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभा रहा है।
    • इस दिशा में गंगा व ब्रह्मपुत्र नदियों पर चलने वाले क्रूज तथा केरल के अलप्पुझा में बैकवाटर में तैरते हाउसबोट्स प्रमुख पहलें हैं ।
      • उदाहरण के लिए- 2023 में लॉन्च हुई एमवी गंगा विलास दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज सेवा है।
  • Tags :
  • MICT
  • क्रूज भारत मिशन
  • क्रूज पर्यटन
Watch News Today
Subscribe for Premium Features