मनकीडिया जनजाति (Mankidia Tribes) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

संक्षिप्त समाचार

01 Jan 2025
4 min

ओडिशा के मनकीडिया लोगों को अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के तहत औपचारिक रूप से अधिवास अधिकार प्रदान किए गए हैं। 

मनकीडिया जनजाति के बारे में

  • यह 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) में से एक है। 
  • यह बिरहोर जनजाति का एक अर्ध-घुमंतू वर्ग है।  
  • यह समुदाय बंदरों को पकड़ने तथा छोटे पक्षियों एवं जीवों को जाल में फंसाने की अपनी कुशलता के लिए प्रसिद्ध है। 
  • यह जनजाति पत्तों से बनी गुम्बदाकार झोपड़ियों में रहती है, जिन्हें 'कुंभ' कहा जाता है। 
  • ये अपनी स्वयं की एक ऐसी भाषा बोलते हैं, जो ऑस्ट्रो-एशियाई भाषा समूह की मुंडा शाखा से संबंधित है।

7वां अनुभव पुरस्कार समारोह विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। 

अनुभव पुरस्कार के बारे में 

  • यह पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है। 
  • यह अनुभव लेखन, अर्थात सेवानिवृत्त होने वाले/ सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों/ पेंशनभोगियों द्वारा ‘अनुभव पोर्टल’ पर अनुभवों के साझाकरण पर आधारित है। 
  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा साझा किए गए अनुभवों के आधार पर भविष्य में सुशासन और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा देना है। 

हाल ही में, भारत की शतरंज टीम ने 45वें अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ओलंपियाड में ओपन और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीता।

45वें FIDE शतरंज ओलंपियाड के बारे में

  • आयोजन: इसका आयोजन बुडापेस्ट, हंगरी में किया गया था।
    • 44वां शतरंज ओलंपियाड पहली बार भारत (चेन्नई) में आयोजित हुआ था।
  • इस प्रतियोगिता में ओपन श्रेणी में विजेता टीम के लिए ट्रॉफी हैमिल्टन-रसेल कप है।
  • महिला श्रेणी में विजेता टीम के लिए ट्रॉफी वेरा मेनचिक कप है।

FIDE के बारे में

  • यह शतरंज के खेल का शासी निकाय है। यह सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को शासित करता है।
  • इसका गठन एक गैर-सरकारी संस्था के रूप में किया गया था। इसे 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने एक वैश्विक खेल संगठन के रूप में मान्यता दी थी।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने RESET कार्यक्रम शुरू किया है। 

RESET कार्यक्रम के बारे में

  • इसका उद्देश्य सेवानिवृत्त खिलाड़ियों को करियर विकास और रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए ज्ञान तथा कौशल से सशक्त बनाना है।
    • इसमें 20-50 वर्ष की आयु के ऐसे सेवानिवृत्त एथलीट शामिल होंगे, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय या राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो या पदक प्राप्त किया हो। 
  • RESET कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:
    • शैक्षिक योग्यता के आधार पर दो स्तर- 
      • कक्षा 12वीं और उससे ऊपर, तथा 
      • कक्षा 11वीं और उससे नीचे।
    • मोड: हाइब्रिड, जिसमें सेल्फ लर्निंग और इंटर्नशिप के साथ-साथ ऑन-ग्राउंड प्रशिक्षण भी शामिल है।
    • उद्यमशील वेंचर्स के लिए प्लेसमेंट संबंधी सहायता और मार्गदर्शन।

 

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features