अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) शतरंज चैंपियनशिप {INTERNATIONAL CHESS FEDERATION (FIDE) CHESS CHAMPIONSHIP} | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) शतरंज चैंपियनशिप {INTERNATIONAL CHESS FEDERATION (FIDE) CHESS CHAMPIONSHIP}

19 Aug 2025
1 min

सुर्ख़ियों में क्यों?

दिव्या देशमुख ने जॉर्जिया के बाटुमी में खेले गए फाइनल में अपने ही देश की कोनेरू हम्पी को हराकर FIDE महिला विश्व कप खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी बन गईं।

अन्य संबंधित तथ्य 

  • इस उपलब्धि के साथ, दिव्या देशमुख ग्रैंडमास्टर बनने वाली चौथी भारतीय महिला बन गई हैं। अन्य भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर हैं; कोनेरू हम्पी, द्रोणावल्ली हरिका और आर. वैशाली।  
  • इस जीत के साथ ही दिव्या कैंडिडेट टूर्नामेंट 2026 के लिए क्वालीफाई हो गई है।

भारतीय खिलाड़ियों द्वारा शतरंज में हाल में अर्जित की गई अन्य उपलब्धियां

  • 2024 में, ग्रैंडमास्टर गुकेश डोम्माराजू सबसे कम उम्र (18 वर्ष) में विश्व शतरंज चैंपियन बने। उन्होंने डिंग लिरेन को हराया।
  • 2024 में, भारतीय पुरुष और महिला शतरंज टीमों ने बुडापेस्ट (हंगरी) में आयोजित 45वें FIDE शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।
  • 2023 में, ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद रमेशबाबू विश्व कप फाइनल में पहुँचने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र (18 वर्ष) के शतरंज खिलाड़ी बने। विश्वनाथन आनंद के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे केवल दूसरे भारतीय हैं।

FIDE विश्व चैंपियनशिप चक्र के बारे में

  • FIDE विश्व कप: यह FIDE की सबसे अहम प्रतियोगिताओं में से एक है। इसमें शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को FIDE महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में प्रवेश मिलता है।
  • कैंडिडेट्स टूर्नामेंट: यह वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल से पहले की अंतिम प्रतियोगिता होती है।
    • कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का विजेता विश्व चैंपियनशिप मैच में पिछले विश्व चैंपियन के खिलाफ खेलता है।
    • कैंडिडेट्स टूर्नामेंट आठ-खिलाड़ियों का एक डबल राउंड-रॉबिन खेल आयोजन है।
    • कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने के तरीकों में शामिल हैं:
      • पिछले विश्व चैंपियनशिप मैच का उपविजेता।
      • FIDE विश्व कप के शीर्ष तीन फिनिशर।
      • FIDE ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट के शीर्ष दो फिनिशर।
      • FIDE सर्किट विजेता (जनवरी से दिसंबर तक खेले गए टूर्नामेंटों के अंक पर आधारित) तथा।
      • कैंडिडेट्स टूर्नामेंट वर्ष के जनवरी में उच्चतम FIDE रेटिंग वाला खिलाड़ी।
  • विश्व शतरंज चैंपियनशिप मैच पिछले विश्व चैंपियन और कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के विजेता के बीच खेला जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) के बारे में

  • यह शतरंज खेल की वैश्विक शासी संस्था है, जो सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को प्रशासित करती है।
  • स्थापना: 1924 में पेरिस में एक गैर-सरकारी संस्था के रूप में हुई।
  • मान्यता: 1999 में इसे अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने वैश्विक खेल संगठन के रूप में मान्यता दी।
  • मुख्यालय: लॉज़ेन (स्विट्जरलैंड)।
  • सदस्य: इसमें 201 देश राष्ट्रीय शतरंज संघों के रूप में संबद्ध सदस्य के रूप में शामिल हैं।

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features