प्रधान मंत्री ने कहा जल जीवन मिशन, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बना रहा है | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    प्रधान मंत्री ने कहा जल जीवन मिशन, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बना रहा है

    Posted 13 Dec 2024

    9 min read

    इससे पहले SBI की एक रिपोर्ट में भी बताया गया था कि 'जल जीवन मिशन: हर घर जल' पहल के कारण 9 करोड़ महिलाओं को अब बाहर से पानी लेने नहीं जाना पड़ता है।

    महिला सशक्तीकरण के लिए जल जीवन मिशन (JJM) का महत्त्व

    • कौशल विकास: घर पर पानी की उपलब्धता महिलाओं को कौशल विकास और आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर प्रदान करती है।
      • इसके अलावा, समय की बचत से कृषि और व्यवसाय में महिलाओं की भागीदारी में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
    • नेतृत्व: JJM के तहत गांव की जल एवं स्वच्छता समितियों में 50% महिलाओं का होना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य जल नियोजन में महिलाओं की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना और उनमें नेतृत्व की भूमिका को बढ़ाना है।
    • रोजगार के अवसर: JJM के तहत 59.9 लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। इससे महिलाओं के लिए आर्थिक अवसर बढ़ेंगे।

    जल जीवन मिशन: हर घर जल पहल के बारे में 

    • नोडल मंत्रालय: जल शक्ति मंत्रालय। 
    • प्रकार: केंद्र प्रायोजित योजना। 
    • उद्देश्य: 2024 तक हर ग्रामीण परिवार को सुरक्षित और विश्वसनीय नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
    • लक्ष्य: 'WASH के प्रति जागरूक गांवों' का विकास करना, जहां स्थानीय समुदायों को सभी के लिए दीर्घकालिक और सुनिश्चित जलापूर्ति एवं स्वच्छता सेवाएं प्रदान करने के लिए सक्षम बनाया जा सके। 
      • WASH: जल, साफ-सफाई और स्वच्छता।  
    • बच्चों पर ध्यान: स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और आश्रमशालाओं में नल से जलापूर्ति करना।
    • प्रमुख घटक: 
      • जल गुणवत्ता सुनिश्चित करना;
      • बॉटम-अप प्लानिंग;
      • स्रोत संबंधी संधारणीयता;
      • ग्रे वाटर प्रबंधन;
      • कौशल विकास और रोजगार आदि। 
    • प्रमुख उपलब्धियां: ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल कनेक्शन का कवरेज 2019 के 17% (3.23 करोड़ घरों) से बढ़कर 79.31% हो गया है।
    • Tags :
    • जल शक्ति मंत्रालय
    • जल जीवन मिशन (JJM)
    • WASH
    • महिला सशक्तीकरण
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features