Select Your Preferred Language

Please choose your language to continue.

“ILO- कार्य बल में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों पर वैश्विक अनुमान” का चौथा संस्करण जारी किया गया | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

“ILO- कार्य बल में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों पर वैश्विक अनुमान” का चौथा संस्करण जारी किया गया

Posted 19 Dec 2024

11 min read

चौथे संस्करण के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर 

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों की संख्या 284.5 मिलियन तक पहुंच गई है। इनमें से 255.7 मिलियन वैश्विक कार्यशील आयु वर्ग (15 वर्ष और उससे अधिक आयु) के लोग हैं।
    • श्रम बल में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों में महिलाएं 38.7% और पुरुष 61.3% हैं।
    • 2022 में वैश्विक श्रम बल में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों की हिस्सेदारी 4.7% थी।
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों की बेरोजगारी दर, गैर-प्रवासियों की तुलना में अधिक थी।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी वे लोग होते हैं जिनका जन्म किसी और देश में हुआ होता है या नागरिकता किसी और देश की होती है लेकिन किन्हीं वजहों से अपने जन्म या मूल देश को छोड़कर किसी अन्य देश में जाकर बस गए होते हैं।
  • इनमें शरणार्थी, शरण की मांग करने वाले और संबंधित समूह भी शामिल हैं।
  • इन्हें आर्थिक संवृद्धि का प्रमुख चालक माना जाता है।
    • विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2024 के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय धन विप्रेषण 2000 में 128 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो 2022 तक बढ़कर 831 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया था।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों के समक्ष प्रमुख चुनौतियां

  • भेदभाव: प्रवासियों की आय स्थानीय कामगारों की तुलना में 25% कम होती है।
  • बढ़ते संघर्ष: इसमें यूक्रेन-रूस, मध्य-पूर्व संकट आदि शामिल हैं।
  • स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सुरक्षा की उपलब्धता: कोविड-19 के दौरान प्रवासी कामगारों को गंतव्य देशों में बुनियादी चिकित्सा सहायता एवं आय संबंधी सुरक्षा से वंचित रहना पड़ा था। 
  • अन्य: इसमें जेनोफोबिया (विदेशियों के प्रति घृणा) आदि शामिल हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों के लिए उठाए गए प्रमुख कदम

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM): यह 1951 में स्थापित प्रवासन के क्षेत्र में अग्रणी अंतर-सरकारी संगठन है।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO): यह कन्वेंशंस के माध्यम से प्रवासी कामगारों के अधिकारों का समर्थन करता है और प्रवासन संबंधी निष्पक्ष श्रम पद्धतियों को बढ़ावा देता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सभी प्रवासी कामगारों और उनके परिवार के सदस्यों के अधिकारों के संरक्षण पर अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन, 1990 को अपनाया है। 
  • सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमित प्रवासन के लिए ग्लोबल कॉम्पैक्ट (2018): यह अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन के सभी आयामों को कवर करने वाला पहला अंतर-सरकारी समझौता है।
  • Tags :
  • ILO
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों पर वैश्विक अनुमान
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी
  • विश्व प्रवासन रिपोर्ट
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started