राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, 2024 | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC
  • भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, 2024 की घोषणा की। इन पुरस्कारों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 के बारे में

  • ये खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों या संगठनों आदि को दिए जाने वाले 6 पुरस्कारों का समूह है।
    • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024: यह पुरस्कार गुकेश डी (शतरंज), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), प्रवीण कुमार (पैरा-एथलेटिक्स), मनु भाकर (निशानेबाजी) आदि को दिया गया है।
      • यह 4 वर्षों की अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
    • अन्य पुरस्कार
      • अर्जुन अवॉर्ड; 
      • अर्जुन अवॉर्ड (लाइफटाइम); 
      • द्रोणाचार्य अवॉर्ड: कोच को प्रदान किया जाता है;
      • मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को।
      • राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: ऐसे संगठन/ व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने पिछले 3 वर्षों में खेलों को बढ़ावा देने एवं विकास के लिए कार्य किया है।

IIT- मद्रास ने प्रोजेक्ट विस्तार (VISTAAR) के लिए केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के साथ भागीदारी की है। 

  • यहां VISTAAR से आशय है: वर्चुअली इंटीग्रेटेड सिस्टम टू एक्सेस एग्रीकल्चरल रिसोर्सेज। 

प्रोजेक्ट विस्तार के बारे में 

  • यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सभी नेटवर्कों का एक नेटवर्क है। इस पर प्रत्येक राज्य अपना स्वयं का कृषि-सलाहकार नेटवर्क बना सकता है।
  • यह महत्वपूर्ण कृषि संसाधनों को बिना बाधा के प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करने वाला एक व्यापक नेटवर्क है। यह अलग-अलग डेटाबेस को जोड़ता है। 
  • उद्देश्य: यह कृषि संबंधी बेहतर निर्णय लेने और संसाधन के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देगा। 
  • महत्त्व:
    • यह नेटवर्क कृषि क्षेत्रक के अधिक हितधारकों तक फसल उत्पादन, बिक्री, मूल्य संवर्धन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन पर उत्कृष्ट सलाहकार सेवाएं पहुंचाएगा।
    • यह नेटवर्क किसानों को उनके लिए आवश्यक सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।

हाल ही में, शेंतुरुणी वन्यजीव अभयारण्य में “जंतु सर्वेक्षण” (Faunal survey) किया गया। इस सर्वेक्षण में पक्षियों, तितलियों, ओडोनेट्स (ड्रैगनफ्लाई व डैमसेलफ्लाई) और अन्य वन्यजीवों को रिकॉर्ड करने पर बल दिया गया।

  • सर्वेक्षण के दौरान ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल, मालाबार बैंडेड पीकॉक (तितली) जैसी प्रजातियों को रिकॉर्ड किया गया। 
    • ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल केरल का राजकीय पक्षी (स्टेट बर्ड) है। 

शेंतुरुणी वन्यजीव अभयारण्य के बारे में

  • यह अभयारण्य केरल के कोल्लम जिले में दक्षिणी पश्चिमी घाट में अवस्थित है। यह अभयारण्य, अगस्त्यमाला बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है।
  • इस अभयारण्य का नाम यहां की स्थानिक (एंडेमिक) पादप प्रजाति ‘घुटा त्रावणकोरिका’ के नाम पर रखा गया है। इस पादप प्रजाति को 'चेनकुरिंजी' के नाम से जाना जाता है।
  • अभयारण्य से होकर बहने वाली प्रमुख नदियां: कुलातुपुड़ाशेंतुरुणी और कालतुरुती। ये तीनों नदियां आगे मिलकर कल्लड़ा नाम से बहती हैं।
  • अभयारण्य में पाए जाने वाले मुख्य जीव-जंतु: हाथी, गौर, सांभर हिरण, मालाबार जायंट गिलहरी, नीलगिरि लंगूर, शेर पूंछ मकैक आदि।
  • भारत का पहला नियोजित इको-पर्यटन स्थल, ‘थेनमाला’ इसी अभयारण्य में स्थित है।

भारतीय थलसेना ने गोमती नदी के कायाकल्प के लिए एक नई कंपनी (यूनिट) गठित की है। 

  • इससे पहले, सेना ने गंगा के लिए पहले ‘समग्र पारिस्थितिकी कार्य बल (CETF) का गठन किया था। इस कार्य बल की सफलता से प्रेरित होकर गोमती नदी के कायाकल्प की योजना बनाई गई थी। 
  • CETF भूतपूर्व सैनिकों की एक यूनिट है। इस यूनिट का उद्देश्य गंगा नदी में प्रदूषण को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के प्रयासों का समर्थन करना है।

गोमती नदी के बारे में

  • उद्गम: यह नदी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में माधोटांडा के पास गोमत ताल से निकलती है। 
    • गोमत ताल को फुलहर झील भी कहा जाता है। 
  • अपवाह: गोमती, गंगा नदी की एक सहायक नदी है। गोमती नदी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गंगा नदी में मिल जाती है।
  • सहायक नदियां: कठिना नदी, सई नदी आदि।
  • गोमती के तट पर बसे प्रमुख शहर: लखनऊ, जौनपुर, आदि।

सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया कि संपत्ति का अधिकार अब मूल अधिकार नहीं है, लेकिन यह अभी भी संवैधानिक और मान्यता प्राप्त मानवाधिकार है।

‘संपत्ति के अधिकार’ के बारे में

  • मूल संविधान में स्थिति: मूल संविधान के अनुच्छेद 19(1)(f) और अनुच्छेद 31 के तहत “संपत्ति के अधिकार और इसके अधिग्रहण के लिए मुआवजे”’ को मूल अधिकार माना गया था।
  • वर्तमान स्थिति: 1978 में 44वें संविधान संशोधन के द्वारा संपत्ति के अधिकार को मूल अधिकारों की सूची से हटा दिया गया था। इसे अनुच्छेद 300A के तहत ‘संवैधानिक अधिकार’ बना दिया गया।
    • अनुच्छेद 300A के अनुसार कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना किसी व्यक्ति को उसकी संपत्ति से वंचित नहीं किया जा सकता।
  • FSSAI ने कुछ शर्तों के तहत स्वास्थ्य पूरक, चिकित्सा उद्देश्यों और न्यूट्रास्यूटिकल उत्पादों या फोर्टिफाइड खाद्य उत्पादों में मिथाइलकोबालामिन के उपयोग हेतु दिशा-निर्देशों में स्पष्टीकरण जारी किया।
    • FSSAI ने 2016 में मिथाइलकोबालामिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था और 2021 में इस प्रतिबंध को हटा लिया था, लेकिन अभी तक इसे अधिसूचित नहीं किया है।

मिथाइलकोबालामिन के बारे में

  • यह विटामिन B12 का प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला एक रूप है। इसे सप्लीमेंट्स के साथ-साथ मछली, मांस, अंडे और दूध जैसे खाद्य स्रोतों से प्राप्त किया जा सकता है।
    • विटामिन B12, पानी में घुलनशील विटामिन है, जो डी.एन.ए. संश्लेषण, रेड ब्लड सेल्स (RBC) के उत्पादन एवं तंत्रिका तंत्र के बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है।
    • विटामिन B12 के अन्य रूप हैं- साइनोकोबालामिन और हाइड्रोक्सोकोबालामिन।
  • कार्य: शरीर के महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करता है, जैसे- कोशिका गुणन (Multiplication) यानी वृद्धि, रक्त निर्माण, प्रोटीन संश्लेषण आदि।
  • उपयोग: डायबिटिक न्यूरोपैथी में दर्द निवारण के लिए, एनीमिया एवं अल्जाइमर जैसे रोगों के उपचार में आदि।
  • हाल ही में, IIT गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने स्तन कैंसर के इलाज के लिए एक एडवांस इंजेक्टेबल हाइड्रोजेल विकसित किया है।
    • हाल ही में, विकसित हाइड्रोजेल प्रोटीन-बेस्ड अल्ट्रा-शॉर्ट पेप्टाइड्स से बना है, जो शरीर के तरल पदार्थों में अघुलनशील होने के कारण इंजेक्शन वाले स्थान पर स्थिर बना रहता है।
      • ये पेप्टाइड्स बायो कंपैटिबल और बायोडिग्रेडेबल दोनों होते हैं।

हाइड्रोजेल के बारे में

  • हाइड्रोजेल जल-आधारित, त्री-आयामी संरचनाओं वाले पॉलीमर के नेटवर्क हैं, जो तरल पदार्थ को अवशोषित करने और उन्हें बनाए रखने में सक्षम होते हैं।
  • हाइड्रोजेल की विशिष्ट संरचना जीवित ऊतकों की नकल करती है। इस कारण से जैव-चिकित्सा के क्षेत्र में इनकी उपयोगिता काफी बढ़ जाती है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2023-24 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में "पिग बुचरिंग स्कैम (Pig butchering scam)" या "निवेश घोटाला" नाम के नए साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों को आगाह किया। 

पिग बुचरिंग स्कैम के बारे में

  • यह एक प्रकार की वैश्विक घटना है। इसमें बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग और यहां तक ​​कि साइबर गुलामी भी शामिल है।
  • इसमें साइबर अपराधी समय के साथ किसी व्यक्ति पर विश्वास कायम करते हैं। उन्हें किसी आकर्षक योजना में निवेश शुरू करने और इसे बढ़ाते रहने के लिए राजी किया जाता है। भरोसा कायम करने के बाद वे गायब हो जाते हैं। इस तरह निवेशकों का पैसा डूब जाता है।  
    • पिग बुचरिंग स्कैम यानी सूअर काटने की उपमा सूअरों को उनके वध से पहले मोटा करने के अभ्यास से आई है।
  • इस स्कैम में मुख्य रूप से बेरोजगार युवाओं, गृहणियों और छात्रों के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet