पूरे भारत में दूरसंचार की पहुंच, सुरक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए NBM 2.0 और संचार साथी मोबाइल ऐप लॉन्च किए गए।
राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन 2.0 के बारे में

- NBM-2.0, राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन (NBM)-1.0 की सफलता पर आधारित है।
- NBM-1.0 को राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति, 2018 के एक भाग के रूप में 2019 में लॉन्च किया गया था।
- NBM 1.0 के तहत टेलीकॉम टावरों की संख्या 8.17 लाख और ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 941 मिलियन तक बढ़ गई थी।
- NBM-1.0 को राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति, 2018 के एक भाग के रूप में 2019 में लॉन्च किया गया था।
- उद्देश्य: इसका उद्देश्य डिजिटल अवसंरचनाओं के विकास में तेजी लाना; डिजिटल विभाजन को खत्म करना तथा सभी लोगों की किफायती ब्रॉडबैंड तक पहुंच सुनिश्चित करना है।
- इसके निम्नलिखित लक्ष्य हैं-
- 2030 तक "ऑपरेशनल" ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी (OFC) को 95% अपटाइम के साथ 50,000 गांवों से बढ़ाकर 2.7 लाख गांवों तक पहुंचाना है।
- 2030 तक 90% प्रमुख संस्थानों (स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र, पंचायत कार्यालय आदि) को ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराना।
- न्यूनतम 100 Mbps की निश्चित ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड सुनिश्चित करना।
- 5G नेटवर्क के रोलआउट को सुविधाजनक बनाना और भविष्य के 6G नेटवर्क के लिए तैयारी करना।
- विशेष रूप से आपदाओं, युद्धों एवं अन्य आपात स्थितियों के दौरान कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए ऑप्टिकल ग्राउंड वायर (OPGW) जैसी विद्युत क्षेत्र की परिसंपत्तियों का लाभ उठाना।
संचार साथी मोबाइल ऐप
|