हाल ही में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2023-24 की अवधि के लिए लोकपाल योजना की वार्षिक रिपोर्ट जारी की।
- वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2023 की तुलना में वित्त वर्ष 2024 में शिकायतों में लगभग 33% की वृद्धि दर्ज की गई है।
रिजर्व बैंक – एकीकृत लोकपाल योजना (RB-IOS) के बारे में
- यह योजना 2021 में शुरू की गई थी। इसे RBI के वैकल्पिक शिकायत निवारण (AGR) फ्रेमवर्क के तहत शुरू किया गया है।
- उद्देश्य: ‘एक राष्ट्र एक लोकपाल सिद्धांत’ का अनुपालन करना।
- इस योजना में RBI की निम्नलिखित तीन पुरानी लोकपाल योजनाओं को एकीकृत किया गया है:
- बैंकिंग लोकपाल योजना, 2006;
- गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के लिए लोकपाल योजना, 2018; तथा
- डिजिटल लेन-देन के लिए लोकपाल योजना, 2019.
- यह योजना RBI द्वारा विनियमित संस्थाओं के खिलाफ शिकायतों के समाधान के लिए ‘सिंगल विंडो’ प्रदान करती है।
- RBI द्वारा विनियमित संस्थाओं में शामिल हैं- वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs), सहकारी बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFCs), भुगतान प्रणाली भागीदार और क्रेडिट सूचना कंपनियां।
Article Sources
1 sourceहाल ही में, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने अपना छठा नया क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में स्थापित किया।
- इससे पहले, IWAI के पांच क्षेत्रीय कार्यालय गुवाहाटी, पटना, कोच्चि, भुवनेश्वर और कोलकाता में स्थापित किए गए थे।
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के बारे में
- नोडल मंत्रालय: पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय।
- यह भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण अधिनियम (IWAI), 1985 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है।
- लक्ष्य: पोत परिवहन और नौवहन उद्देश्यों के लिए भारत में अंतर्देशीय जलमार्गों का विकास एवं विनियमन करना।
- उद्देश्य: अंतर्देशीय जल परिवहन हेतु अवसंरचना के विकास एवं रखरखाव के लिए परियोजनाएं शुरू करना। इसके लिए इस संस्था को पोत परिवहन मंत्रालय से अनुदान प्राप्त होता है।
Article Sources
1 sourceअंतर्राष्ट्रीय सौर सम्मेलन (International solar conference) में कोडईकनाल सौर वेधशाला की 125वीं वर्षगांठ मनाई गई।
कोडईकनाल सौर वेधशाला के बारे में
- स्थापना: इसकी स्थापना 1899 में हुई थी। वर्तमान में इसके स्वामित्व और संचालन की जिम्मेदारी भारतीय खगोल-भौतिकी संस्थान (Indian Institute of Astrophysics) के पास है।
- अवस्थिति: तमिलनाडु की पलानी पहाड़ियों में कोडाइकनाल में।
- कोडईकनाल भूमध्य रेखा के निकट है। साथ ही, अधिक ऊंचाई पर यहां धूल रहित वातावरण पाया जाता है। इसलिए, यहां सौर वेधशाला की स्थापना की गई है।
- उद्देश्य: इस वेधशाला की स्थापना इसलिए की गई है, ताकि यह जानकारी प्राप्त की जा सके कि सूर्य पृथ्वी के वायुमंडल को कैसे गर्म करता है। साथ ही, इसका उद्देश्य मानसून प्रणाली के बारे में समझ बढ़ाने हेतु डेटा संग्रह करना भी है।
Article Sources
1 sourceहाल ही में, केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने “अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष, 2025” के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष, 2025 के बारे में
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2024 में घोषणा की थी कि 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC-2025) के रूप में मनाया जाएगा।
- इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने 2012 को भी ‘अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष’ के रूप में मनाया था।
- 2025 के लिए थीम: “सहकारिताएं बेहतर विश्व का निर्माण करती हैं (Cooperatives Build a Better World)।"
- उद्देश्य: सहकारिता वर्ष मनाने का उद्देश्य है- गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन आदि में सहकारी उद्यमों के अमूल्य योगदान के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना।
Article Sources
1 sourceयह एक दुर्लभ पादप है। यह एक दशक से भी अधिक समय के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में खिला है।

कॉर्प्स फ्लावर (एमोर्फोफैलस टाइटेनम) के बारे में
- यह पादप फूल खिलने के दौरान सड़ने जैसी बदबू के लिए जाना जाता है।
- यह इंडोनेशिया के जंगलों में पाया जाता है। यहां इसे बुंगा बंगकाई के नाम से जाना जाता है।
- इसमें विश्व के किसी भी पादप की तुलना में सबसे बड़ी पुष्प संरचना होती है, जो जमीन से 3 मीटर तक ऊंची होती है।
- यह पादप आमतौर पर कुछ वर्षों में एक बार से अधिक नहीं खिलता है और यह केवल एक दिन तक ही खिलता है।
- IUCN ने इसे एंडेंजर्ड के रूप में सूचीबद्ध किया है।
Article Sources
1 sourceहाल ही में, रक्षा मंत्री ने भारतीय थल सेना की निगरानी और टोही क्षमताओं को बढ़ाने के लिए उन्नत युद्धक्षेत्र निगरानी प्रणाली (BSS) संजय का शुभारंभ किया।
संजय सिस्टम के बारे में
- इसे भारतीय थल सेना और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अनुरूप विकसित किया गया है।
- यह एकत्रित जानकारी को संसाधित करके आर्मी डेटा नेटवर्क और सैटेलाइट संचार नेटवर्क के माध्यम से युद्धक्षेत्र का एकीकृत निगरानी चित्र तैयार करेगा।
- इस प्रणाली को जमीनी और हवाई बैटलफील्ड सेंसर्स से प्राप्त डेटा को निर्बाध रूप से एकीकृत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
हाल ही में, स्विटजरलैंड के शोधकर्ताओं ने स्टारगार्ड्ट रोग के इलाज में मदद के लिए एक जीन संपादन तकनीक विकसित की है।
स्टारगार्ड्ट रोग (जुवेनाइल मैक्युलर डिस्ट्रॉफी) के बारे में
- यह एक दुर्लभ वंशानुगत/ आनुवंशिक नेत्र रोग है। यह बच्चों और युवा वयस्कों में दृष्टि लोप का कारण बनता है।
- यह ABCA4 जीन में परिवर्तन के कारण होता है। यह जीन शरीर द्वारा विटामिन A के उपयोग को प्रभावित करता है।
- यह तब होता है, जब वसायुक्त पदार्थ (लिपोफ्यूसिन) मैक्युला पर जमा हो जाता है। मैक्युला रेटिना का वह छोटा हिस्सा है, जो शार्प व सेंट्रल विज़न के लिए आवश्यक होता है।
- आमतौर पर यह द्विपक्षीय होता है, जिसमें दोनों आंखें शामिल होती हैं।
- उपचार: इसका कोई उपचार उपलब्ध नहीं है।