सुर्ख़ियों में स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में स्थल

    Posted 08 Feb 2025

    6 min read

    पनामा (राजधानी: पनामा सिटी)

    भारत और पनामा ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत पनामा में सड़क, सामुदायिक केंद्र तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य देखभाल सेवा में सुधार जैसी परियोजनाओं को भारतीय अनुदान सहायता प्रदान की जाएगी। 

    पनामा के बारे में 

    • भौगोलिक अवस्थिति
      • अवस्थिति: यह मध्य अमेरिकी देश है। यह पनामा स्थलसंधि (Isthmus) पर स्थित है।
        • पनामा स्थलसंधि वास्तव में भूमि की एक संकरी पट्टी है। यह उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका को जोड़ती है।
      • प्रादेशिक सीमाएं: इसकी सीमाएं पश्चिम में कोस्टा रिका और पूर्व में कोलंबिया से लगती हैं।
      • समुद्री सीमाएं: पनामा की सीमाएं उत्तर में कैरेबियन सागर और दक्षिण में प्रशांत महासागर से लगती हैं।
    • भौगोलिक विशेषताएं
      • प्रमुख नदियां: रियो चाग्रेस, रियो चेपो आदि।
      • प्रमुख पर्वत श्रेणियां: पश्चिम में तबासारा पर्वत (कॉर्डिलेरा सेंट्रल) और पूर्व में कार्डिलेरा डी सैन ब्लास।
      • पनामा नहर: यह अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाला मानव-निर्मित जलमार्ग है। इस तरह यह समुद्री व्यापार के लिए स्वेज नहर के समान दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण नहरों में से एक है।
    • Tags :
    • पनामा नहर
    • पनामा
    • पनामा स्थलसंधि
    • तबासारा पर्वत
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features