क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनियां | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

हाल ही में, RBI ने क्रेडिट इन्फोर्मेशन कंपनियों (CICs) को क्रेडिट जानकारी प्रदान करने में विफल रहने की वजह से सिटीबैंक पर 39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनी (CIC) के बारे में

  • परिचय: यह ऋण, क्रेडिट कार्ड्स आदि के संबंध में व्यक्तियों एवं कंपनियों के पब्लिक डेटा, क्रेडिट लेन-देन और पेमेंट हिस्ट्री एकत्र करती है।
  • महत्त्व: ऋण-दाताओं और क्रेडिट-दाताओं को मदद करने के लिए एक क्रेडिट स्कोर तैयार करती है। इसी आधार पर वित्तीय संस्थाएं ऋण के आवेदन को स्वीकार करती है या अस्वीकार करती है।
  • लाइसेंसिंग और विनियमन: इन्हें RBI लाइसेंस देता है। इनका विनियमन क्रेडिट सूचना कंपनियां (विनियमन) अधिनियम, 2005 के तहत किया जाता है।

भारतीय थल सेना की एक टुकड़ी जापान में आयोजित हो रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन' में भाग लेने के लिए रवाना हुई।

धर्म गार्जियन के बारे में

  • यह भारत और जापान में बारी-बारी से आयोजित होने वाला वार्षिक सैन्य अभ्यास है।
  • उद्देश्य: इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के मैंडेट के तहत संयुक्त अर्बन वारफेयर और आतंकवाद-रोधी अभियान संचालित करते हुए दोनों देशों की थल सेनाओं के बीच समन्वय को बढ़ाना है।

हाल ही में, कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच और चीतों को एनक्लोजर से खुले वन में स्वतंत्र छोड़ा गया।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान के बारे में

  • स्थान: यह मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित है। यह विंध्य पहाड़ियों में विस्तृत है।
  • इसका नाम कूनो नदी से लिया गया है। कूनो, चंबल नदी की सहायक नदी है।  
  • इसे 1981 में वन्यजीव अभयारण्य और 2018 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था।
  • यहां पाई जाने वाली वनस्पतियां उत्तरी उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन श्रेणी में आती हैं।
  • वनस्पतियां: करधई, सलाई, खैर आदि।
  • जीव-जंतु: चित्तीदार हिरण, सांभर, नीलगाय, बार्किंग डियर, आदि।

एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, तस्मानिया के एक सुदूर समुद्र तट पर फंस चुकी लगभग 90 फॉल्स किलर व्हेल को जीवित बचा लिया गया है।

फॉल्स किलर व्हेल के बारे में 

  • पर्यावास: यह प्रजाति विश्व में सभी उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय महासागरों में तथा आम तौर पर गहरे अपतटीय जल में पाई जाती है।
  • शारीरिक संरचना: यह गहरे भूरे रंग की होती है और अक्सर काले रंग की दिखाई देती है। हालांकि, इसके उदर (नीचे) पटल का एक छोटा सा हिस्सा हल्के रंग का होता है।
    • यह प्रजाति आकार में बड़ी और पतली होती है। नर मादाओं की तुलना में थोड़े बड़े होते हैं।
  • व्यवहार: यह प्रजाति मिलनसार होती है और मजबूत सामाजिक बंधन बनाती है।
    • अक्सर यह लघु उप-समूहों में पाई जाती है। इन उप-समूहों में एक या उससे अधिक फॉल्स किलर व्हेल होती हैं। 
  • मुख्य खतरे: पर्यावरण प्रदूषण, मानव द्वारा शिकार, शिकार के लिए फॉल्स किलर व्हेल के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा, आदि।

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जलवायु परिवर्तन से उत्तरी अमेरिका की ओंटारियो झील को खतरा है। यह झील 5 ग्रेट लेक्स में शामिल है। 

ग्रेट लेक्स के बारे में

  • 5 ग्रेट लेक्स निम्नलिखित हैं: 
    • सुपीरियर (Superior): सबसे बड़ी और सबसे गहरी झील।
    • मिशिगन (Michigan)
    • ह्यूरॉन (Huron): सबसे लंबी तटरेखा वाली झील।
    • ईरी (Erie): सबसे उथली (सबसे कम गहरी) झील।
    • ओंटारियो (Ontario): सबसे छोटी झील।
  • ये 5 ग्रेट लेक्स सामूहिक रूप से पृथ्वी पर सबसे बड़ा फ्रेशवाटर सिस्टम है। इस सिस्टम में पृथ्वी का ⅕ सतही ताजा (मीठा) जल प्राप्त होता है।
  • अवस्थिति: मिशिगन झील का संपूर्ण क्षेत्र संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
    • अन्य चार झीलें कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्राकृतिक सीमा बनाती हैं।
  • अपवाह: लेक सुपीरियर का जल लेक ह्यूरॉन, लेक मिशिगन, लेक एरी और लेक ओंटारियो से होते हुए सेंट लॉरेंस नदी में मिलता है। यह नदी अटलांटिक महासागर में मिल जाती है।

प्रधान मंत्री ने PMAY-G के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।

PMAY-G के बारे में

  • मंत्रालय: 2016 में ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) द्वारा शुरू की गई थी।
  • उद्देश्य: ग्रामीण गरीबों को मौलिक सुविधाओं के साथ सस्ते व पक्के मकान प्रदान करना। ग्रामीण भारत में "सभी के लिए आवास" सुनिश्चित करना।
  • लक्ष्य: 4.95 करोड़ मकानों का निर्माण करना। पहले मार्च 2022 तक 2.95 करोड़ मकानों का निर्माण करना था। इसे बढ़ाकर 2024-29 तक 2 करोड़ अतिरिक्त मकान कर दिया गया।
  • वित्तीय सहायता: इसके तहत पात्र लाभार्थियों को अपने स्थायी मकानों के निर्माण के लिए 3% रियायती ब्याज दर पर 70,000 रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है।
  • लाभार्थी: सामाजिक-आर्थिक जनगणना 2011 और आवास+ (2018) सर्वेक्षण के माध्यम से पहचाने गए व्यक्ति। लाभार्थियों की ग्राम सभाओं द्वारा पुष्टि की जाती है।
  • पात्रता मानदंड: बेघर परिवार तथा कच्चे मकानों में रहने वाले परिवार।

भारत के प्रधान मंत्री असम के गुवाहाटी में झुमोइर बिनंदिनी (मेगा झुमोइर) 2025 में उपस्थित होंगे। यह उत्सव असम के चाय उद्योग की 200वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।

झुमोइर (झुमुर) नृत्य के बारे में

  • यह एक लोक नृत्य है, जिसे मुख्य रूप से असम की चाय उत्पादक जनजाति और आदिवासी समुदायों द्वारा फसल कटाई के मौसम में किया जाता है। यह नृत्य सामाजिक समावेशन, एकता और सांस्कृतिक गर्व का प्रतीक है।
  • इसमें महिलाएं मुख्य रूप से नृत्य और गायन में भाग लेती हैं, जबकि पुरुष मादल, ढोल, या ढाक (ड्रम), झांझ, बांसुरी और शहनाई जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाते हैं।
  • नृत्य में पहने जाने वाले परिधान समुदाय के अनुसार अलग-अलग होते हैं, लेकिन लाल और सफेद साड़ियां महिलाओं के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हैं।

असम में बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र की सरकार ने बाथौवाद को आधिकारिक धर्म के रूप में मान्यता प्रदान की।

बाथौ धर्म के बारे में

  • बाथौ धर्म बोडो समुदाय का एक लोक-धर्म है। यह बथौबराई या सिबवराई की पूजा पर केंद्रित है। इसे बोडो जनजाति का सर्वोच्च देवता माना जाता है। यही कारण है कि इसे बाथौ धर्म कहा जाता है। 
  • बोडो भाषा में "बा" का अर्थ पाँच और "थौ" का अर्थ गहन दार्शनिक विचार होता है।
  • ये पांच तत्व हैं- बार (वायु), सं (सूर्य), हा (पृथ्वी), ओर (अग्नि) तथा ओखरांग (आकाश)।

बोडो जनजाति के बारे में 

  • यह मैदानी भागों में रहने वाली असम की सबसे बड़ी देशज जनजाति है। 
  • पारंपरिक रूप से इनका निवास क्षेत्र ब्रह्मपुत्र के उत्तरी किनारे और भूटान की तलहटी में रहा है।
  • भाषा संबंध- असम-बर्मा समूह के तिब्बती-बर्मी भाषा परिवार से संबंधित हैं।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet