भारतीय पशु कल्याण बोर्ड | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

AWBI दो प्रमुख श्रेणियों यानी ‘प्राणी मित्र’ और ‘जीव दया पुरस्कार’ में "चैंपियंस ऑफ एनिमल प्रोटेक्शन" पुरस्कार प्रदान करेगा। 

  • यह पहल पशु कल्याण और सुरक्षा में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) के बारे में

  • AWBI को 1962 में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (PCAA), 1960 के तहत एक वैधानिक सलाहकार निकाय के रूप में स्थापित किया गया था। यह पशु कल्याण कानूनों पर सलाह देता है और पशु कल्याण को बढ़ावा देता है। 
  • इसकी शुरुआत प्रसिद्ध मानवतावादी रुक्मिणी देवी अरुंडेल के नेतृत्व में हुई थी।
  • इसमें 6 संसद सदस्यों (राज्यसभा से 2 और लोकसभा से 4) सहित 28 सदस्य होते हैं।

आयकर विभाग के अधिकारी प्रस्तावित आयकर विधेयक, 2025 के अंतर्गत जनरल एंटी अवॉयडेंस रूल्स के अंतर्गत पुनर्मूल्यांकन नोटिस जारी कर सकते हैं।

जनरल एंटी अवॉयडेंस रूल्स (GAAR) के बारे में

  • यह कर की चोरी और कर अपवंचन को रोकने के लिए एक एंटी-टैक्स अवॉयडेंस कानून है। 
  • यह एग्रेसिव टैक्स प्लानिंग को नियंत्रित करने के लिए एक उपाय है। यह विशेष रूप से कर देने से बचने के उद्देश्य से किए जाने वाले लेन-देन या व्यावसायिक व्यवस्था को नियंत्रित करता है। 
  • वर्तमान में, इसे 01 अप्रैल, 2017 से आयकर अधिनियम, 1961 के अंतर्गत स्थापित किया गया है। 
  • GAAR की समीक्षा पार्थसारथी शोम की अध्यक्षता वाली एक विशेषज्ञ समिति द्वारा की गई थी।

तापमान में वृद्धि के कारण प्रवासी पक्षी भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान (BNP) छोड़ रहे हैं। 

भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान (BNP) के बारे में 

  • पारिस्थितिक तंत्र: यह सुंदरबन के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र है।
    • यह ब्राह्मणी, वैतरणी, धामरा और पातासला नदियों से आने वाले जल से निर्मित क्रीक और जलधाराओं से बना है। 
  • जीव: यहाँ भारत में खारे जल में पाए जाने वाले एंडेंजर्ड मगरमच्छों की सबसे बड़ी आबादी पाई जाती है। 
    • ऑलिव रिडले कछुए गहीरमाथा और आस-पास के अन्य समुद्री तटों पर अंडे देते हैं। 
    • अन्य महत्वपूर्ण प्रजातियों में प्रवासी पक्षी, 8 प्रकार के किंगफिशर, हिरण, लकड़बग्घा, जंगली सूअर आदि शामिल हैं। 
  • विशिष्ट परिघटना: बागागहना या सूरजपुर क्रीक के पास पक्षियों का पर्यावास है, जहां हजारों पक्षी खाड़ी में आते हैं और प्रजनन करते हैं।

पर्यावरणीय कार्यकर्ताओं ने कैस्पियन सागर में तेजी से घटते जल स्तर पर चिंता जताई है।

  • 2005 के बाद से अब तक इसका लगभग 31,000 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल कम हो चुका है। 

कैस्पियन सागर के बारे में 

  • यह विश्व का सबसे बड़ा स्थलरुद्ध जल निकाय है। 
  • इस समुद्र की सीमा पांच देशों यानी कजाकिस्तान, अजरबैजान, रूस, तुर्कमेनिस्तान और ईरान से लगती है। 
    • कैस्पियन सागर के साथ सबसे लम्बी तटरेखा कजाकिस्तान की लगती है। 
  • ऐसा अनुमान है कि कैस्पियन सागर में लगभग 48 अरब बैरल का तेल भंडार है।
  • जल स्तर में गिरावट के कारण: इसमें जलवायु संकट, कृषि के लिए अत्यधिक जल उपयोग तथा परमाणु अपशिष्ट, उद्योग और खराब शहरी नियोजन से होने वाला प्रदूषण आदि शामिल हैं। 

नेचर कम्युनिकेशन में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन ने मंगल ग्रह के लाल रंग के बारे में लंबे समय से चली आ रही धारणा को चुनौती दी है। 

मंगल ग्रह (लाल ग्रह) के लाल रंग के बारे में नए अध्ययन के निष्कर्ष 

  • पूर्व के अध्ययनों में मंगल ग्रह के लाल रंग का कारण एनहायड्रस हेमेटाइट को बताया गया था। यह अपक्षय संबंधी गतिविधियों के परिणामस्वरूप निर्मित हुआ था।
  • नए अध्ययन से पता चला है कि निम्नस्तर का क्रिस्टलीय फेरिहाइड्राइट (Fe5O8H · nH2O) मंगल ग्रह की धूल में मौजूद मुख्य लौह ऑक्साइड है। 
  • यह ऑक्सीडेटिव दशाओं के तहत मंगल पर शुरुआत में एक ठंडी, नाम अवधि के दौरान बना था। इससे पता चलता है कि शुष्क रेगिस्तान बनने से पहले मंगल पर जल मौजूद था। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) अपनी पहली वैश्विक संधि “WHO फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन टोबैको कंट्रोल (WHO FCTC)” के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। 

WHO FCTC के बारे में 

  • उत्पत्ति: इसे 2003 में अपनाया गया था और 2005 में लागू किया गया था। 
  • उद्देश्य: तम्बाकू नियंत्रण के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान करना। इसमें बड़ी चित्रात्मक स्वास्थ्य चेतावनियां, धूम्रपान-मुक्त कानून और उच्च कर शामिल हैं।
  • भारत की भूमिका: भारत ने 2004 में इस संधि की पुष्टि की थी। भारत दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र का क्षेत्रीय समन्वयक रहा है। 
  • प्रभाव: 5.6 बिलियन लोग कम-से-कम एक तंबाकू नियंत्रण नीति के अधीन आते हैं। इससे वैश्विक धूम्रपान दर में गिरावट आई है।

ओडिशा के रत्नागिरी में 1,500 वर्ष से अधिक पुरानी 1.4 मीटर लंबी बुद्ध प्रतिमा का सिर और कुछ स्तूप मिले हैं। ये सभी साक्ष्य इस जगह को प्राचीन तांत्रिक बौद्ध धर्म का केंद्र साबित करते हैं। 

  • बौद्ध धर्म के तीन मुख्य संप्रदाय हैं
    • थेरवाद (रूढ़िवादी बौद्ध धर्म), 
    • महायान (ज़ेन और प्योर लैंड), और 
    • वज्रयान (तिब्बती बौद्ध धर्म)।

तांत्रिक बौद्ध धर्म का विकास:

  • तांत्रिक बौद्ध धर्म निर्वाण प्राप्ति के लिए बौद्ध दर्शन को सिर्फ सिद्धांत तक सीमित रखने के बजाय साधना (प्रयोगात्मक विधियों) पर बल देता है।
  • सबसे पहले महायान बौद्ध धर्म में मंत्रोच्चार और अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। आगे चलकर इसकी दो शाखाएं विकसित हुईं: 
    • मंत्रयान (आरंभिक तांत्रिक बौद्ध धर्म) और 
    • पारमिता-यान
  • मंत्रयान को तांत्रिक बौद्ध धर्म का 'आरंभिक' चरण माना जाता है। आगे जब इसमें योगिक क्रियाएं जुड़ गईं, तो यह पूर्ण विकसित तांत्रिक बौद्ध धर्म बन गया।

करनाल का युद्ध 24 फरवरी, 1739 को हुआ था। इस युद्ध के परिणाम ने भारतीय उपमहाद्वीप के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया।

करनाल युद्ध के बारे में 

  • यह युद्ध पर्शिया के शासक नादिर शाह और मुगल बादशाह मुहम्मद शाह के बीच लड़ा गया था। 
  • परिणाम: इस युद्ध में मुगल सेना पराजित हुई मुगल बादशाह मुहम्मद शाह को नादिर शाह ने बंदी बना लिया। इससे मुगल साम्राज्य की सत्ता और प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा।
    • युद्ध के पश्चात् नादिर शाह ने आगरा और दिल्ली को लूटा और मयूर सिंहासन तथा कोहिनूर हीरा अपने साथ फारस ले गया।
  • महत्त्व: इस युद्ध ने भारत में बाहरी शक्तियों के बढ़ते प्रभाव और पतनशील मुगल साम्राज्य की कमजोरियों को उजागर किया। 
    • इस युद्ध ने भविष्य में भारत पर होने वाले आक्रमणों और विदेशी शासकों द्वारा हस्तक्षेपों के लिए आधार तैयार किया। 
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet