पार्थक्यवाद | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

कुछ विशेषज्ञों का तर्क है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति द्वारा अपनाई जा रही नीतियां पार्थक्यवाद का संकेत देती हैं।

पार्थक्यवाद के बारे में

  • यह एक प्रकार का राजनीतिक सिद्धांत या व्यवहार है। इसमें कोई राष्ट्र केवल अपने आंतरिक मामले में रुचि रखता है और अन्य देशों के मामले में राजनीतिक या आर्थिक रूप से उलझने से बचता है।
  • इस सिद्धांत ने समय-समय पर अमेरिकी विदेश नीति को दिशा दी है। इस नीति या सिद्धांत को तब अपनाया जाता है, जब अधिक खर्चीले या जोखिम भरे अंतर्राष्ट्रीय मामले में संसाधनों को लगाने के बाद भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से विफलता हाथ लगती है।
  • नीति के लाभ: घरेलू मामलों पर अधिक ध्यान दिया जाने लगता है, अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष से बचा जाता है आदि। 
  • नुकसान: वैश्विक मामलों से निपटने में अधिक प्रभावी नहीं होना, अक्सर आर्थिक संवृद्धि को कम करती है।

असम के माजुली नदी द्वीप पर बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष की वजह से इस क्षेत्र में कृषि पर निर्भर लोगों की आजीविका खतरे में पड़ गई है।

माजुली द्वीप के बारे में

  • अवस्थिति: असम में ब्रह्मपुत्र नदी में।
  • यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी-द्वीप है।
  • यह भारत में जिले का दर्जा प्राप्त करने वाला पहला द्वीप है।
  • द्वीप का निर्माण: इस द्वीप का निर्माण दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी और उत्तर में सुबनसिरी नदी में मिलने वाली खेरकुटिया ज़ुती से हुआ है।
    • खेरकुटिया ज़ुती, ब्रह्मपुत्र नदी की एक शाखा है। 
  • इसका निर्माण ब्रह्मपुत्र नदी और इसकी सहायक नदियों, मुख्य रूप से लोहित द्वारा मार्ग परिवर्तन के कारण हुआ है।
  • यह असमिया नव-वैष्णव संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां पर वैष्णव ‘सत्र’ की स्थापना शंकरदेव द्वारा की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने वन अनुसंधान संस्थान (FRI) को ताज ट्रैपेजियम जोन (TTZ) में वृक्षों की गणना करने का निर्देश दिया।

ताज ट्रैपेजियम जोन (TTZ) के बारे में

  • ताज ट्रेपेजियम जोन ताजमहल स्मारक के चारों ओर लगभग 10,400 वर्ग किलोमीटर का अधिसूचित क्षेत्र है। इस अधिसूचित क्षेत्र का उद्देश्य प्रदूषण से ताजमहल को बेरंग होने से बचाना है। 
  • इस जोन में यूनेस्को की सूची में शामिल तीन विश्व धरोहर स्मारक (ताजमहल, आगरे का किला और फतेहपुर सीकरी) शामिल हैं।
  • 1996 में सुप्रीम कोर्ट ने TTZ में स्थित उद्योगों में कोयला/ कोक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन उद्योगों को या तो कोयला/ कोक की जगह प्राकृतिक गैस अपनाने या फिर कहीं और स्थापित करने का आदेश दिया गया था।
  • केंद्र सरकार ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत ताज ट्रैपेजियम जोन (निवारण और नियंत्रण) प्राधिकरण का गठन किया है।
  • TTZ में क्षेत्रों को रेड, ग्रीन, ऑरेंज और व्हाइट जोन में श्रेणीबद्ध किया गया है।

हाल ही में, भारत ने व्यापार समझौतों के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्लैटिनम मिश्र धातुओं पर आयात प्रतिबंध लगाए।

प्लैटिनम (Pt) के बारे में

  • यह एक चमकदार, चांदी के समान धातु है। यह सोने और चांदी दोनों की तुलना में अधिक दुर्लभ है।
  • यह सबसे स्थिर धातुओं में से एक है और उच्च तापमान पर भी संक्षारण के प्रति प्रतिरोधी है।
  • यह जलोढ़ निक्षेपों में स्वतंत्र रूप से पाया जाता है।
  • अधिकांश व्यावसायिक रूप से उत्पादित प्लैटिनम दक्षिण अफ्रीका में मिलता है। अफ्रीका में यह धातु कूपेराइट (प्लेटिनम सल्फाइड) खनिज के रूप में मिलती है।
  • कुछ प्लैटिनम तांबा और निकेल के शोधन के उप-उत्पाद के रूप में तैयार किया जाता है।
  • उपयोग: 
    • रासायनिक उद्योग में नाइट्रिक एसिड, सिलिकॉन और बेंजीन के उत्पादन के लिए उत्प्रेरक के रूप में।
    • इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में कंप्यूटर हार्ड डिस्क और थर्मोकपल्स में।
    • कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी दवा के रूप में।

एशिया व प्रशांत क्षेत्र में 12वां क्षेत्रीय 3R और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम सदस्य देशों द्वारा सर्वसम्मति से ‘जयपुर घोषणा-पत्र’ अपनाने के साथ संपन्न हुआ।

जयपुर घोषणा-पत्र (2025-2035) की मुख्य विशेषताएं

  • प्रकृति: यह एक स्वैच्छिक घोषणा-पत्र है।
  • यह घोषणा-पत्र संसाधन दक्षता और सतत सामग्री उपभोग पर बल देता है। साथ ही, इसमें अनौपचारिक क्षेत्रकों, लैंगिक मुद्दों एवं श्रम संबंधी मुद्दों को भी शामिल किया गया है।
  • इसमें एक वैश्विक गठबंधन C-3 (सिटीज कोएलिशन फॉर सर्कुलरिटी) के रूप में एक सहयोगी ज्ञान मंच स्थापित करने पर भी सहमति बनी है।
  • इसमें कार्यान्वयन के साधन, साझेदारी, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, वित्त-पोषण तंत्र और अनुसंधान एवं विकास का प्रावधान किया गया है।
  • घोषणा-पत्र में 3R (रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल) तथा चक्रीय अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों के एकीकरण का आह्वान किया गया है।

हाल ही में, DRDO ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस के लिए स्वदेशी इंटीग्रेटेड लाइफ सपोर्ट सिस्टम (ILSS) के उच्च ऊंचाई वाले परीक्षण किए।

  • ILSS एक उन्नत प्रणाली है, जो उड़ान के दौरान पायलटों के लिए सांस लेने योग्य ऑक्सीजन उत्पन्न और नियंत्रित करती है। इस प्रणाली के इस्तेमाल से पारंपरिक तरल ऑक्सीजन सिलेंडरों पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी।

LCA तेजस के बारे में

  • यह एक भारतीय सिंगल-इंजन 4.5-पीढ़ी का बहुभूमिका वाला लड़ाकू विमान है।
  • इसे DRDO की वैमानिकी विकास एजेंसी ने डिजाइन और विकसित किया है।
  • इसके तीन उत्पादन संस्करण: 
    • तेजस मार्क 1, 
    • मार्क 1A, और 
    • तेजस ट्रेनर/ लाइट अटैक एयरक्राफ्ट।

एक्टिवेटेड कार्बन उद्योग चुनौतियों का सामना करते हुए अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है। 

  • इसके समक्ष निम्नलिखित मुख्य चुनौतियां हैं:
    • बढ़ती उत्पादन लागत,
    • नारियल के खोल (coconut shell) की घटती उपलब्धता,
    • वैश्विक स्तर पर स्वर्ण उद्योग में एक्टिवेटेड कार्बन की बढ़ती मांग। 

एक्टिवेटेड कार्बन के बारे में:

  • इसे एक्टिवेटेड चारकोल/ कोयला या एक्टिव कार्बन भी कहा जाता है।
  • उत्पादन: कार्बन की उच्च मात्रा वाले पर्यावरणीय अपशिष्टों से।
  • विशेषताएं:
    • उच्च पृष्ठीय क्षेत्रफल (High surface area);
    • छिद्रित संरचना (माइक्रो, मेसो और मैक्रो),
    • उच्च पृष्ठीय अभिक्रिया। 
  • उपयोग:
    • जल को शुद्ध करने, क्लोरीन को हटाने और दुर्गंध दूर करने में;
    • खाद्य उत्पादों, कॉस्मेटोलॉजी और ऑटोमोबाइल उद्योग में किफायती अधिशोषक (adsorbent) के रूप में;
    • बहुमूल्य धातुओं, विशेष रूप से सोने की रिकवरी में। 
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet