सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

Posted 06 Mar 2025

5 min read

बिजयानंद पटनायक (5 मार्च 1916-17 अप्रैल 1997)

प्रधान मंत्री ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बिजयानंद पटनायक को उनकी जयंती पर याद किया।

बिजयानंद पटनायक के बारे में

  • वे आधुनिक ओडिशा के मुख्य निर्माताओं में से एक थे। उन्हें बीजू पटनायक के नाम से भी जाना जाता है।

मुख्य योगदान:

  • उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन (1942) में हिस्सा लिया था।
  • वे भारतीय वायु सेना में पायलट थे।
  • 1961 में वे ओडिशा के मुख्यमंत्री बने थे।
  • उन्होंने कलिंग फाउंडेशन की स्थापना की थी, जिसका उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में ज्ञान का प्रसार करना था। उन्होंने यूनेस्को द्वारा प्रदान किए जाने वाले कलिंग पुरस्कार की भी स्थापना की थी।
  • उपलब्धियां: इंडोनेशिया के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका के लिए इंडोनेशियाई सरकार ने उन्हें भूमि पुत्र (सन ऑफ सॉयल) की उपाधि से सम्मानित किया था।
  • मुख्य मूल्य: देशभक्ति, नेतृत्व, साहस आदि।
  • Tags :
  • बिजयानंद पटनायक
  • कलिंग फाउंडेशन
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started