मोराग एक्सिस | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

इजरायल ने मोराग एक्सिस के नाम से विख्यात एक नए सिक्योरिटी कॉरिडोर को अपने अधीन कर लिया।

मोराग एक्सिस बारे में 

  • यह क्षेत्र खान यूनिस और राफा के बीच स्थित है। यह मुख्यतः कृषि भूमि है, जो गाजा पट्टी में पूर्व से पश्चिम तक फैली हुई है।
  • "मोराग" नाम एक अवैध इजरायली बस्ती को संदर्भित करता है, जो 1972 और 2005 के बीच इस क्षेत्र में स्थापित की गई थी।

अशोका ट्रस्ट फॉर रिसर्च इन इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट (ATREE) के शोधकर्ताओं ने एक वेल्वेट वर्म (फाइलम ओनिकोफोरा) की पुनः खोज की है।

वेल्वेट वर्म के बारे में

  • ओनिकोफोरा (Onychophora) को सामान्यतः: वेल्वेट वर्म्स, वॉकिंग वर्म्स या पेरीपेटस कहा जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनकी त्वचा वेलवेट या मखमली होती है और ये कैटरपिलर जैसे दिखाई देते हैं।
  • वेलवेट या मखमली बनावट वाली त्वचा: इनकी त्वचा में असंख्य पैपिली (छोटे उभार) होते हैं, जो इसे मखमली रूप देते हैं।
  • आकार: लम्बाई 0.5 से 15 सेमी। 
  • पर्यावास: ये आर्द्र दशाओं में पाए जाते हैं, जैसे कि वन, चट्टानों के नीचे और पत्तियों के ढेर में।
  • रंग: इनका रंग नारंगी, लाल, भूरा, हरा, नीला, सुनहरा आदि हो सकता है।
  • मांसाहारी: ये 30 सेंटीमीटर तक एक चिपचिपे पदार्थ को निर्मुक्त कर अपने शिकार जैसे बीटल्स और अन्य कीड़ों को पकड़ते हैं।
  • विविधता: विश्व में इनकी 183 प्रजातियों में से भारत (असम) में केवल एक प्रजाति पाई जाती है।

12 अप्रैल की रात में आकाश में "पिंक मून" देखा गया। इसे अप्रैल माह की पहली 'पूर्णिमा' भी कहा जाता है।

पिंक मून के बारे में

  • इस नाम की उत्पत्ति वसंत ऋतु के एक जंगली फूल “फ़्लॉक्स सुबुलाटा” से हुई है, जो उत्तर अमेरिका में इस समय के आसपास खिलता है। इसी से इस प्राकृतिक घटना का नाम पड़ा है।
  • इस विशेष पूर्णिमा को "माइक्रोमून" भी कहा जाता है, क्योंकि चंद्रमा  सामान्य से थोड़ा छोटा दिखाई देता है। 
    • ऐसा इस कारण, क्योंकि चंद्रमा अपनी कक्षा में अपभू (Apogee) पर होता है, यानी पृथ्वी से सबसे दूर बिंदु पर होता है।

म्यांमार से 60 से अधिक भारतीय नागरिकों को 'साइबर स्लेवरी' से बचाया गया।

साइबर स्लेवरी के बारे में

  • यह संगठित अपराध का एक उभरता हुआ रूप है। इसमें बलपूर्वक या भ्रामक परिस्थितियों के तहत डिजिटल माध्यमों द्वारा व्यक्तियों का शोषण किया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति: इसमें रोजगार दिलाने के बहाने तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं की सीमा-पार मानव तस्करी की जाती है।
  • साइबर स्लेवरी के रूप: 
    • साइबर अपराध जैसे मनी लॉन्ड्रिंग और क्रिप्टो धोखाधड़ी में जबरन शामिल करना।
    • ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे डिजिटल अरेस्ट में जबरन रोजगार करना।
    • गिग इकोनॉमी में शोषण या अनैच्छिक स्लेवरी।

हाल ही में, भारतीय वायुसेना के विमानों को म्यांमार के हवाई क्षेत्र में GPS स्पूफिंग का सामना करना पड़ा।

GPS स्पूफिंग

  • इसे GPS सिमुलेशन के रूप में भी जाना जाता है। इसके तहत GPS रिसीवर को गलत जानकारी भेजने के लिए गलत GPS सिग्नल्स प्रसारित किए जाते हैं।
  • यह GPS रिसीवर को यह विश्वास दिलाकर गुमराह करता है कि वह किसी अन्य लोकेशन पर है, जिसके परिणामस्वरूप उपकरण गलत लोकेशन डेटा प्रदान करता है।
  • यह उपग्रह के कमजोर सिग्नल्स का फायदा उठाकर रिसीवरों को फेक ट्रांसमिशन भेजता है। इसके कारण उपकरण गलत लोकेशन डेटा प्रदर्शित करने लगते हैं।
  • इसमें लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला, दूरसंचार, ऊर्जा एवं रक्षा सहित विभिन्न उद्योगों को व्यापक रूप से प्रभावित करने की क्षमता है।

अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह महासंघ (IDF) की विश्व मधुमेह कांग्रेस में कुपोषण से जुड़े मधुमेह को आधिकारिक तौर पर "टाइप 5 डायबिटीज" नाम दिया गया।

  • इसे J-टाइप डायबिटीज भी कहा गया है। यह बीमारी कुपोषण और कम वजन (बॉडी मास इंडेक्स: BMI) से जुड़ी है।
  • यह मधुमेह का एक प्रकार है। यह बीमारी विशेष रूप से बचपन या किशोरावस्था में दीर्घकालिक कुपोषण के कारण होती है।

मधुमेह के अन्य प्रकार

  • टाइप-1: यह तब होता है, जब शरीर की रोग-प्रतिरोधक प्रणाली, इंसुलिन बनाने वाली बीटा कोशिकाओं को नष्ट कर देती है। इससे अग्न्याशय इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है।
  • टाइप-2: इसमें रक्त में शर्करा (ब्लड शुगर) का स्तर अधिक हो जाता है जो प्रायः इंसुलिन प्रतिरोध या अपर्याप्त इंसुलिन उत्पादन के कारण होता है। 
    • यह मुख्यतः मोटापे और अधिक पोषण के कारण होता है। इसमें शरीर इंसुलिन का अच्छी तरह से उपयोग नहीं करता है। 
  • गर्भावस्थाजन्य (Gestational): यह डायबिटीज गर्भावस्था के दौरान होती है, जब ब्लड में गलूकोज़ लेवल बढ़ जाता है। इससे माता और बच्चे दोनों को खतरा हो सकता है।

नागरिक समाज संगठनों ने मैतेई समुदाय को थांगजिंग पहाड़ी पर चढ़ने को लेकर चेतावनी दी है।

थांगजिंग हिल

  • थांगजिंग हिल मणिपुर के चुराचांदपुर ज़िले में स्थित एक पर्वत शिखर है, जो मोइरांग के पश्चिम में है।
  • यह इम्फाल घाटी की पश्चिमी सीमा का हिस्सा है।
  • मणिपुरी लोगों द्वारा थांगजिंग हिल मोइरांग के पूर्वज देवता थांगचिंग का धाम माना जाता है।
    • मोइरांग क्षेत्र के मैतेई लोग हर साल इस पहाड़ी की तीर्थ यात्रा करते हैं। 
  • थांगजिंग हिल की पश्चिमी ढलानों से निकलने वाली छोटी-छोटी नदियां लीमाटक नदी में मिलती हैं। लीमाटक आगे उत्तर की ओर बहकर इरांग नदी में मिल जाती है।
  • इस पहाड़ी के दक्षिण हिस्से से तुइला नदी निकलती है, जो तुइवाई नदी में मिलती है। तुइवाई, चुराचांदपुर जिले की प्रमुख नदियों में से एक है। 

भारत के अलग-अलग हिस्सों में पारंपरिक फसल कटाई उत्सव मनाए जा रहे हैं।

  • ये त्यौहार वसंत ऋतु के आगमन और अच्छी फसल के लिए धन्यवाद के रूप में मनाए जाते हैं। यह नए साल का पहला दिन भी होता है, जो नई शुरुआत का प्रतीक है।

भारत में पारंपरिक फसल उत्सव

  • बैसाखी (पंजाब): यह रबी फसल की कटाई की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन भांगड़ा और गिद्दा नृत्य किए जाते हैं।
  • विशु (केरल और तमिलनाडु): यह त्योहार वसंत विषुव (जब दिन और रात की अवधि बराबर होती है) का प्रतीक है।
  • पोइला बोइशाख (पश्चिम बंगाल): इस दिन व्यापारी नए वित्त वर्ष की शुरुआत नई खाता बही खोलकर करते हैं, जिसे हाल खाता के नाम से भी जाना जाता है।
  • अन्य प्रमुख उत्सव: 
    • बोहाग बिहू या रोंगाली बिहू (असम), 
    • पुथंडु (तमिलनाडु), 
    • मकर संक्रांति (महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना), 
    • लोहड़ी (पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर), 
    • पोंगल (तमिलनाडु) आदि। 
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet