शूमैन घोषणा | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

भारत के विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में यूरोप दिवस समारोह में भाग लिया। "शूमैन घोषणा" की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यूरोप दिवस मनाया गया।

शूमैन घोषणा के बारे में:

  • इसने यूरोपीय कोयला और इस्पात समुदाय (European Coal and Steel Community- ECSC) की स्थापना का प्रस्ताव किया था। इसमें सदस्य राष्ट्र अपने कोयला और इस्पात उत्पादन को एकीकृत करते हैं।
    • यह प्रस्ताव 1950 में फ्रांस के विदेश मंत्री रॉबर्ट शूमैन द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
  • यह सुपरनेशनल यूरोपीय संस्थानों के विकास की दिशा में पहला कदम था। यही आगे चलकर यूरोपीय संघ (European Union) में परिवर्तित हुआ था।

भारत ने पाकिस्तान को IMF के एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (EFF) तथा रेज़िलिएंस एंड सस्टेनेबिलिटी फैसिलिटी (RSF) जैसे कार्यक्रमों के तहत ऋण प्रदायगी पर चिंता जताई है।

एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (EFF) के बारे में:

  • उद्देश्य: उन देशों को सहायता प्रदान करना, जो संरचनात्मक बाधाओं या गंभीर भुगतान संतुलन घाटे की स्थिति का सामना कर रहे हैं।
  • पात्रता: IMF के सभी सदस्य देश, जिन्हें वर्तमान में बाहरी वित्तीय सहायता की आवश्यकता है या भविष्य में आवश्यकता पड़ सकती है।

रेजिलिएंस एंड सस्टेनेबिलिटी फैसिलिटी (RSF) के बारे में

  • उद्देश्य: व्यापक आर्थिक चुनौतियों से निपटना और स्थिरता प्राप्त करना।
  • पात्रता: निम्न-आय वाले देश और संकट का सामना करने वाले मध्यम-आय वाले देश।

IMF के अन्य प्रमुख ऋण कार्यक्रम:

  • एक्सटेंडेड क्रेडिट फैसिलिटी
  • रैपिड क्रेडिट फैसिलिटी आदि।

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने 'ग्लोबल मीथेन ट्रैकर 2025' जारी किया।

ग्लोबल मीथेन ट्रैकर के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर

  • मीथेन ग्रीनहाउस गैस है। यह गैस औद्योगिक क्रांति के बाद से वैश्विक तापमान में लगभग 30% वृद्धि के लिए जिम्मेदार है।
  • मीथेन उत्सर्जन के तीन प्रमुख स्रोत हैं: कृषि, ऊर्जा और अपशिष्ट क्षेत्रक।
  • ऊर्जा उत्पादन से मीथेन उत्सर्जन: इसमें तेल, प्राकृतिक गैस, कोयला और बायोएनर्जी शामिल हैं। मानवीय गतिविधियों से कुल मीथेन उत्सर्जन में ऊर्जा क्षेत्रक की 35% हिस्सेदारी है।
  • यदि खनिजों को निकालने में मीथेन का प्रभावी उपयोग किया जाए या गैस फ्लेयरिंग और ऑक्सीकरण जैसी तकनीकों को अपनाया जाए, तो मीथेन उत्सर्जन को 50% तक कम किया जा सकता है।
  • गैस फ्लेयरिंग वास्तव में तेल उत्पादन के दौरान उपोत्पाद के रूप में प्राप्त प्राकृतिक गैस के दहन की प्रक्रिया है।

भारत ने न्यूयॉर्क में आयोजित यूनाइटेड नेशंस फोरम ऑन फॉरेस्ट्स (UNFF) के 20वें सत्र में भाग लिया। इस सत्र में भारत ने वनों के लिए संयुक्त राष्ट्र की रणनीतिक योजना 2017–2030 के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

यूनाइटेड नेशंस फोरम ऑन फॉरेस्ट्स (UNFF) के बारे में:

  • स्थापना: इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के संकल्प 2000/35 के माध्यम से अक्टूबर 2000 में की गई थी।
  • मुख्य उद्देश्य: सभी प्रकार के वनों के प्रबंधन, संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देना तथा इनके प्रति दीर्घकालिक राजनीतिक प्रतिबद्धता को मजबूत करना।
  • सदस्य: इसमें संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश और विशेषीकृत एजेंसियां शामिल हैं।

हाल ही में, वेम्बनाड झील कायाकल्प परियोजना पर विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार 1917 से 1990 के बीच वेम्बनाड झील का जल-भंडारण क्षेत्र 27% तक सिकुड़ गया है।

वेम्बनाड झील के बारे में:

  • यह भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट केरल में स्थित है। यह केरल में सबसे बड़ी खारे पानी (Brackish water) की झील और आर्द्र उष्णकटिबंधीय आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र है।
  • सर्दियों के महीनों में यह झील भारत में तीसरी सबसे अधिक संख्या में जलपक्षी (waterfowl) समुदाय को आश्रय प्रदान करती है।
  • यह वेम्बनाड-कोल आर्द्रभूमि प्रणाली का हिस्सा है, जिसे रामसर साइट्स की सूची में शामिल किया गया है। यह केरल के सतही जल संसाधनों में लगभग 30% का योगदान करती है।
  • पथिरमनाल द्वीप इस झील में स्थित एक प्रकृतिमनोहर द्वीप है। इस द्वीप को 'मिडनाइट सैंड्स' के नाम से भी जाना जाता है।

स्टार्ट-अप सर्वम AI ने बुलबुल v2 टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल लॉन्च किया। 

बुलबुल v2 के बारे में 

  • यह मॉडल 11 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। 
  • इस मॉडल से जो आवाज़ें बनाई जाती हैं, वे प्राकृतिक और असली जैसी लगती हैं न कि रोबोट जैसी या रटी-रटाई। 
  • उपयोगकर्ता इस मॉडल में आवाज़ की पिच, गति और तेज़ी को अपनी ज़रूरत के अनुसार घटा-बढ़ा सकते हैं।

सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने पाकिस्तानी ड्रोन हमलों से निपटने के लिए कई तरह के उन्नत हथियार तैनात किए हैं। इनमें L-70 एंटी एयरक्राफ्ट गन्स, ZU-23 मिमी सिस्टम्स, शिल्का सिस्टम्स आदि शामिल हैं।

शिल्का सिस्टम्स के बारे में

  • यह एक स्वचालित और रडार-निर्देशित एंटी-एयरक्राफ्ट हथियार प्रणाली है। यह ट्रैक्ड चेसिस पर लगी होती है। 
  • यह रूसी मूल की मोबाइल एयर डिफेंस फायर कंट्रोल सिस्टम है। इसे भूमि पर तैनात सैनिकों और सशस्त्र वाहनों को हवाई हमलों से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • इसमें तीसरी पीढ़ी की इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल प्रणाली, फेज्ड एरे 3D ट्रैकिंग रडार, और सटीक नेविगेशन प्रणाली है, जो दिन हो या रात हर समय किसी भी हवाई हमले से 360 डिग्री सुरक्षा प्रदान करती है।
  • इसमें सॉलिड स्टेट व हाइड्रॉलिक कंट्रोल वाली टर्रेट होती है, जिसमें एंटी-एयरक्राफ्ट गन और शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस मिसाइलें लगी होती हैं।

फेसएज एक डीप लर्निंग एल्गोरिदम है। यह डॉक्टर्स को इलाज की योजना तय करने में (विशेष रूप से कैंसर मरीजों के लिए) सहायता कर सकता है। इसका वर्णन लांसेट डिजिटल हेल्थ में किया गया है। 

●   डीप लर्निंग एल्गोरिदम मशीन लर्निंग का एक आधुनिक रूप है। इसमें आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क (विशेष रूप से मल्टी-लेयर नेटवर्क) का उपयोग करके बड़ी मात्रा में असंरचित डेटा से बिना मानवीय हस्तक्षेप के सीखने की क्षमता होती है।

फेसएज के बारे में

  • डेटाबेस: इसे हजारों तस्वीरों के जरिए प्रशिक्षित किया गया है।
  • विधि: यह मरीज की सेल्फी से उसकी जैविक आयु का पता लगाता है। 
  • इसका उपयोग एक बायोमार्कर के रूप में किया जा सकता है। इससे डॉक्टर कैंसर के इलाज के लिए यह समझ सकते हैं कि मरीज की जैविक आयु कितनी है। यह डॉक्टर्स को उपचार के बारे में सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet