चीनी वैज्ञानिकों ने एशियाई चावल का पहला पैन्जीनोम बनाया | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

इसके लिए वैज्ञानिकों ने ‘पैकबायो हाई-फिडेलिटी’ (HiFi) सिक्वेंसिंग तकनीक का उपयोग किया है। इसे एशिया में पाए जाने वाली चावल की 144 जंगली और खेती की गई किस्मों के जीनोम के प्रमुख हिस्सों को एक साथ जोड़कर विकसित किया है।

  • इससे वैज्ञानिकों की इस परिकल्पना को भी मजबूती मिली कि सभी एशियाई खेती वाले चावल की उत्पत्ति ओर-IIIa नामक एक जंगली किस्म से हुई है। 
  • चावल की एक जंगली प्रजाति ओरिजा रूफिपोगोन, एशियाई खेती वाले चावल (ओराइजा सैटिवा एल.) की पूर्वज है।
    • ओर-IIIa ओरिजा रुफिपोगोन का एक प्रकार है।

पैन्जीनोम क्या है?

  • यह एक ही प्रजाति के कई जीवों के जीनोम अनुक्रमों (Genome sequences) का संग्रह है।
    • जीनोम किसी जीव में आनुवंशिक जानकारी का पूरा सेट होता है।
  • यह एक प्रकार का रेफरेंस जीनोम है।
    • पैन्जीनोम में सामान्य जीन होते हैं तथा यह अलग-अलग प्रजातियों में पाए जाने वाले विशिष्ट जीन का मानचित्रण भी करता है। इसके विपरीत, रेफरेंस जीनोम आमतौर पर केवल उन विशिष्ट जीन की पहचान तक ही सीमित रहते हैं, जो किसी प्रजाति का निर्माण करते हैं।

हाई-फिडेलिटी’ (HiFi) सिक्वेंसिंग तकनीक

  • यह एकल-अणु, रियल-टाइम अनुक्रमण तकनीक (SMRT) है, जो दीर्घ पठन (Read) में अविश्वसनीय एकल-अणु पठन सटीकता प्रदान करती है।
  • यह जीनोम अनुक्रमण की एक तरह की दीर्घ पठन अनुक्रमण विधि है।
    • दीर्घ पठन अनुक्रमण, एक डी.एन.ए. (डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड) सिक्वेंसिंग अप्रोच है। यह अप्रोच पारंपरिक लघु पठन अनुक्रमण विधि की तुलना में बहुत लंबे डी.एन.ए. खंडों के अनुक्रमण को सक्षम बनाती है।

पैन्जीनोम के प्रमुख अनुप्रयोग

  • कृषि: फसलों में रोग-सहिष्णुता के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सहनशीलता के नए गुणों को शामिल करने में मदद करता है।
    • बेहतर और अधिक उत्पादन देने वाली खाद्यान्न किस्मों के विकास के लिए उपयोगी वन्य संसाधन प्रदान करता है।
  • सटीक चिकित्सा: मनुष्यों में, रोगों के लिए जनसंख्या-विशिष्ट आनुवंशिक मार्करों की पहचान करने में मदद करता है। उदाहरण के लिए- ह्यूमन पैन्जीनोम प्रोजेक्ट।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

1
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 10 मई, 2025

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 10 मई, 2025

YouTube HD
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet