बैंकनेट/ BAANKNET (बैंक एसेट ऑक्शन नेटवर्क) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

वित्त मंत्रालय ने एक नया ई-नीलामी पोर्टल 'बैंकनेट' लांच किया।

बैंकनेट के बारे में

  • यह सभी सार्वजनिक क्षेत्रक के बैंकों से ई-नीलामी परिसंपत्तियों के बारे में जानकारी को एकत्रित करता है। साथ ही, यह खरीदारों और निवेशकों को परिसंपत्तियों की विस्तृत श्रृंखला को सर्च करने के लिए एक वन-स्टॉप गंतव्य भी प्रदान करता है।
  • सूचीबद्ध परिसंपत्तियों में निम्नलिखित शामिल हैं:
    • आवासीय परिसंपत्तियां: जैसे फ्लैट, मकान और भूखंड;
    • वाणिज्यिक परिसंपत्तियां;
    • औद्योगिक भूमि व भवन, दुकानें आदि।
  • इस प्लेटफॉर्म से संकटग्रस्त परिसंपत्तियों के मूल्य को पुनः स्थापित करने और निवेशकों का विश्वास बढ़ाने की उम्मीद है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने द्वीपीय विकास एजेंसी (IDA) की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की।

द्वीपीय विकास एजेंसी (IDA) के बारे में

  • उत्पत्ति: इसे 2017 में स्थापित किया गया था। 
  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य भारत के सभी द्वीपीय क्षेत्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।
    • IDA विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करता है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि CBI को किसी राज्य में कार्यरत किसी केंद्रीय सरकारी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जैसे केंद्रीय कानून के तहत मामला दर्ज करने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी की आवश्यकता नहीं है।

  • इसने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें राज्य की सहमति न मिलने के कारण केंद्रीय कर्मचारियों के खिलाफ केस को खारिज कर दिया गया था।

CBI के लिए राज्य की सहमति के बारे में

  • कानून: दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना (DSPE) अधिनियम, 1946 की धारा 6 के अनुसार CBI को किसी राज्य में अपराध की जांच करने के लिए राज्य की सहमति लेना अनिवार्य है।
  • सहमति के दो प्रकार हैं: सामान्य सहमति, और मामला-विशिष्ट सहमति।

चीन में HMPV के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इसके मामले विशेषकर 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों में अधिक देखे जा रहे हैं। 

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के बारे में

  • HMPV श्वसन संबंधी वायरस है, जो सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे हल्के संक्रमण का कारण बनता है।
    • इस वायरस की पहचान पहली बार 2001 में हुई थी। यह न्यूमोविरिडे परिवार का सदस्य है और रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस (RSV) से संबंधित है।
  • संचरण: यह वायरस संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। इसके अलावा, यह संक्रमित सतहों के संपर्क में आने से भी फैल सकता है।
  • लक्षण: खांसी, बुखार, नाक बंद होना और सांस लेने में तकलीफ आदि।
  • उपचार: वर्तमान में, HMPV के उपचार के लिए कोई विशिष्ट एंटीवायरल थेरेपी या कोई टीका उपलब्ध नहीं है।

वैज्ञानिकों ने यह साबित कर दिया है कि मेलाटोनिन का नैनो-फॉर्मूलेशन पार्किंसंस रोग (PD) के इलाज में प्रभावी हो सकता है।

  • यह पार्किंसंस रोग के इलाज के लिए माइटोफैजी का एक संभावित प्रेरक साबित हो सकता है।
    • माइटोफैजी निष्क्रिय माइटोकॉन्ड्रिया की पहचान करता है और उन्हें हटाता है तथा ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।
  • पार्किंसंस रोग एक तंत्रिका संबंधी विकार है। यह मस्तिष्क में डोपामाइन-स्रावित न्यूरॉन्स की क्षति के कारण होता है।

मेलाटोनिन के बारे में

  • मेलाटोनिन एक न्यूरोहार्मोन है, जो मस्तिष्क की पीनियल ग्रंथि (एक अंतःस्रावी ग्रंथि) से स्रावित होता है। यह अंधेरे के प्रति प्रतिक्रिया में स्रावित होता है। 
  • यह सोने और जागने के चक्र (सर्कैडियन रिदम के हिस्से) को नियंत्रित करता है। इसका उपयोग अनिद्रा (नींद संबंधी विकार) के इलाज के लिए किया जाता है।
    • सर्केडियन रिदम वे शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक परिवर्तन हैं, जो एक जीव 24 घंटे के चक्र में अनुभव करता है।
  • रात्रि में प्रकाश के संपर्क में रहने से मेलाटोनिन का उत्पादन अवरुद्ध हो सकता है।

IIT बॉम्बे का स्टार्ट-अप “मनस्तु स्पेस” ने POEM-4 का उपयोग करके अंतरिक्ष में PSLV C60 पर अपनी हरित प्रणोदन प्रणाली व्योम 2U का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

  • POEM-4 की क्षमता POEM-3 की तुलना में तीन गुनी अधिक है।

POEM के बारे में

  • इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा लॉन्च किया गया है।
  • उद्देश्य: ऑन-ऑर्बिट प्रयोगों के लिए लागत-प्रभावी प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करना। अब तक अंतरिक्ष में छोटी कंपनियों या स्टार्ट-अप्स द्वारा अपना स्वयं का सिस्टम लॉन्च करना पारंपरिक रूप से बहुत महंगा रहा है।
  • कार्यप्रणाली: PSLV के चौथे चरण को अंतरिक्ष में पृथ्वी की निचली कक्षा में एक फ्री-फ़्लाइंग स्पेस परीक्षण केंद्र में रूपांतरित करना।
  • रणनीतिक महत्त्व: यह अंतरिक्ष क्षेत्रक में स्टार्ट-अप्स के समक्ष प्रवेश संबंधी बाधाओं को कम करेगा। साथ ही, भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार को बढ़ावा देगा।
  • नये नियमों के अनुसार विशेषज्ञ सदस्यों को हितों के टकराव (conflicts of interest) का खुलासा करना अनिवार्य है।

जेनेटिक इंजीनियरिंग मूल्यांकन समिति (GEAC) के बारे में 

  • इसके बारे में: यह आनुवंशिक रूप से संशोधित (GM) बीजों के लिए भारत का सर्वोच्च विनियामकीय निकाय है।
  • उत्पत्ति: इसे एक वैधानिक समिति के रूप में गठित किया गया है।  इसका गठन “खतरनाक सूक्ष्म जीवों/ आनुवंशिक रूप से इंजीनियर्ड जीवों या कोशिकाओं के विनिर्माण, उपयोग/ आयात/ निर्यात और भंडारण के नियम (नियम, 1989)” के तहत किया गया है।
    • ये नियम पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत बनाए गए हैं।
  • जिम्मेदारियां:
    • पर्यावरणीय नजरिये से अनुसंधान और औद्योगिक उत्पादन में खतरनाक सूक्ष्मजीवों एवं रिकॉम्बिनेंट्स के बड़े पैमाने पर उपयोग का मूल्यांकन करना।
    • आनुवंशिक रूप से इंजीनियर्ड (GE) जीवों और उत्पादों को पर्यावरणीय मंजूरी देने से संबंधित प्रस्तावों का मूल्यांकन करना।

यूनाइटेड किंगडम में क्वांटम-आधारित परमाणु घड़ी विकसित की गई है। 

परमाणु घड़ी के बारे में

  • यह एक प्रकार की घड़ी है, जो समय की माप के लिए परमाणुओं की विशिष्ट रेजोनेंस फ्रीक्वेंसी (आमतौर पर सेसियम या रुबिडियम) का उपयोग करती है।
    • यह दावा किया जाता है कि क्वांटम आधारित परमाणु घड़ी अरबों वर्षों में एक सेकंड से भी कम समय की चूक करेगी। इससे वैज्ञानिकों को अभूतपूर्व पैमाने पर समय को मापने में मदद मिलेगी।

क्वांटम आधारित परमाणु घड़ी के लाभ: 

  • यह ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) की सटीकता को बढाती है,
  • उन्नत हथियार प्रणालियों (जैसे निर्देशित मिसाइलों आदि) की सटीकता को बढ़ाती है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet