इलेक्टोरल ट्रस्ट | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉण्ड (Electoral bonds) योजना को रद्द कर दिया था,  जिसके बाद इलेक्टोरल ट्रस्ट के माध्यम से राजनीतिक दान में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। 

इलेक्टोरल ट्रस्ट के बारे में 

  • इलेक्टोरल ट्रस्ट आयकर नियम 1962 के नियम 17CA तथा इलेक्टोरल ट्रस्ट स्कीम, 2013 के तहत संचालित होते हैं।
  • कंपनियां व्यक्तियों और फर्मों से राजनीतिक दलों को दान देने के लिए इलेक्टोरल ट्रस्ट स्थापित करती हैं।
  • चुनावी बॉण्ड के विपरीत, इलेक्टोरल ट्रस्ट को दानकर्ता और प्राप्तकर्ता का विवरण चुनाव आयोग को प्रतिवर्ष देना होता है। 
  • इलेक्टोरल ट्रस्ट को हर तीन साल में अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराना होता है। 

नाइजीरिया को ब्रिक्स समूह में एक “साझेदार देश (Partner country)” के रूप में शामिल किया गया है।

  • यह ब्रिक्स का 9वां साझेदार देश है। अन्य आठ देश बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा और उज्बेकिस्तान हैं।

ब्रिक्स के बारे में

  • कुल सदस्य: 11
    • यह एक अनौपचारिक समूह है, जिसकी स्थापना 2009 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन द्वारा की गई थी। वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका भी इसमें शामिल हो गया।
    • अन्य पूर्ण सदस्य: मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया।
  • सहयोग के तीन स्तंभ: राजनीतिक एवं सुरक्षा से संबंधित विषय; आर्थिक एवं वित्तीय मामले; सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच जुड़ाव।
  • यह वैश्विक आबादी के लगभग 40% तथा वैश्विक GDP के लगभग 37.3% हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है।
  • भारत ने चौथे (2012), आठवें (2016) और तेरहवें (2021) ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है।

प्रधान मंत्री ने संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना (SVAMITVA Scheme) के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए। 

स्वामित्व योजना के बारे में

  • नोडल मंत्रालय: पंचायती राज मंत्रालय 
  • उद्देश्य: आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों में मकान वाले परिवारों/ संपत्ति मालिकों को ‘रिकॉर्ड ऑफ़ राइट्स’ प्रदान करके ग्रामीण भारत की आर्थिक प्रगति को बढ़ाना। 
  • प्रकार: केंद्रीय क्षेत्रक की एक योजना
  • प्रौद्योगिकी कार्यान्वयन एजेंसी: सर्वे ऑफ इंडिया
  • प्रमुख गतिविधियां:
    • ड्रोन का उपयोग करके बड़े पैमाने पर मानचित्रण,
    • रियल टाइम में प्रगति की निगरानी के लिए स्वामित्व डैशबोर्ड,
    • कंटीन्यूअस ऑपरेटिंग रेफरेंस स्टेशन (CORS) की स्थापना, आदि।  

हाल ही में, NDRF ने अपना 20वां स्थापना दिवस मनाया।

NDRF के बारे में

  • इसकी स्थापना 2006 में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत की गई थी। इसका उद्देश्य प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के दौरान आवश्यक और महत्वपूर्ण सहायता उपलब्ध कराना है।
  • NDRF का सामान्य पर्यवेक्षण, निर्देशन और नियंत्रण ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA)’ द्वारा किया जाता है।
  • मुख्य कार्य: भूस्खलन, बाढ़, आदि आपदाओं के दौरान बचाव कार्य करना।
  • संरचना: इसमें 16 बटालियन शामिल हैं, जिनके सदस्यों को निम्नलिखित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) से लिया गया है:
    • सीमा सुरक्षा बल (BSF)
    • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
    • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
    • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
    • सशस्त्र सीमा बल (SSB)
    • असम राइफल्स

वैज्ञानिकों का मानना है कि डार्क ऑक्सीजन जीवन को बनाए रखने की हमारी समझ को बदल सकता है, खासकर उन ग्रहों पर जहां सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंचता है।

डार्क ऑक्सीजन के बारे में 

  • जुलाई, 2024 में वैज्ञानिकों ने प्रशांत महासागर के क्लैरियन-क्लिपर्टन जोन में समुद्र की सतह से 13,100 फीट नीचे “डार्क ऑक्सीजन” की खोज की थी। 
  • समुद्र नितल पर मौजूद मैंगनीज और लोहे से समृद्ध धात्विक नोड्यूल्स सूर्य के प्रकाश के बिना भी समुद्र के जल (H₂O) को विभाजित कर ऑक्सीजन उत्पन्न कर रहे थे
  • यह इस धारणा को चुनौती देता है कि केवल प्रकाश-संश्लेषण (Photosynthesis) के माध्यम से ही ऑक्सीजन उत्पन्न होती है। यह संकेत देता है कि अन्य ग्रहों पर भी ऑक्सीजन-समृद्ध वायुमंडल मौजूद हो सकता है, जहां जीवन के पनपने की संभावना है।
  • इससे यह भी संकेत मिलता है कि पृथ्वी पर ऑक्सीजन का निर्माण प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के अस्तित्व में आने से पहले हुआ होगा। इससे जीवन की उत्पत्ति के बारे में हमारी समझ में एक नया दृष्टिकोण विकसित हो सकता है।

भारत सहित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के नौ देशों की नौसेनाएं बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास “ला पेरोस” में हिस्सा ले रही हैं।

ला पेरोस के बारे में

  • यह अभ्यास हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के बीच स्थित मलक्का, सुंडा और लोम्बोक जैसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य में फ्रांस द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • भाग लेने वाले देश: ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर।
  • लक्ष्य: समुद्री निगरानी, अवैध गतिविधियों की रोकथाम, और समुद्री व हवाई अभियानों में सहयोग बढ़ाकर साझा समुद्री स्थितिजन्य जागरूकता को विकसित करना।

भारतीय राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज (NIXI) ने IGICB योजना शुरू की है।

  • NIXI की स्थापना 2003 में हुई थी। यह MeitY के अंतर्गत एक गैर-लाभकारी कंपनी है।
  • NIXI को भारत में इंटरनेट की पहुंच और स्वीकृति को बढ़ावा देने का कार्य सौंपा गया है।

इंटरनेट गवर्नेंस इंटर्नशिप और क्षमता निर्माण (IGICB) योजना के बारे में

  • मंत्रालय: MeitY 
  • उद्देश्य: देश के नागरिकों के बीच इंटरनेट गवर्नेंस के बारे में जागरूकता पैदा करना और विशेषज्ञता विकसित करना।
  • लोग इंटरनेट कॉर्पोरेशन फॉर असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN) जैसे आई-स्टार संगठनों के साथ मिलकर वैश्विक स्तर पर इंटरनेट गवर्नेंस में भाग ले सकते हैं।
    • आई-स्टार संगठन (I-star organizations) का प्रयोग उन संगठनों का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो इंटरनेट तकनीकी अवसंरचना के समन्वय के लिए जिम्मेदारियों को साझा करते हैं।
  • द्वि-वार्षिक इंटर्नशिप (छह और तीन महीने का कार्यक्रम) प्रदान करता है।

खान मंत्रालय ने ओडिशा सरकार के सहयोग से कोणार्क स्थित प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) की प्रदर्शनी आयोजित की है।

कोणार्क स्थित सूर्य मंदिर के बारे में 

  • निर्माता: कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण गंग राजवंश के शासक नरसिंहदेव प्रथम (1238-1264) ने करवाया था। 
  • स्थापत्य कला: यह मंदिर कलिंग मंदिर स्थापत्य की सभी मुख्य विशेषताओं से युक्त है, जैसे-
    • विमान: कभी एक भव्य शिखर से युक्त (19वीं सदी में ध्वस्त)।
    • जगमोहन: यह पिरामिडनुमा संरचना मंदिर का सभा कक्ष है। 
    • नटमंदिर/ नाट्य मंडप: मंदिर में नृत्य और रंगमंच के लिए बना एक विशाल कक्ष।
  • प्रतीकात्मक डिजाइन: यह मंदिर सूर्य के रथ को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाता है। इसमें 24 जटिल नक्काशीदार पहिए और 7 घोड़े हैं
  • विरासत का दर्जा: यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet