केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने भारत की समुद्री अवसंरचना के आधुनिकीकरण के लिए कई पहलें शुरू की | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने भारत की समुद्री अवसंरचना के आधुनिकीकरण के लिए कई पहलें शुरू की

Posted 28 Feb 2025

9 min read

प्रमुख पहलें इस प्रकार हैं: 

  • वन नेशन-वन पोर्ट प्रोसेस (ONOP): यह पहल भारत के प्रमुख बंदरगाहों में परिचालन को मानकीकृत और सुव्यवस्थित करेगी। 
  • सागर आंकलन (Sagar Ankalan): इसके तहत, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए लॉजिस्टिक्स पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (LPPI) सभी प्रमुख और अन्य बंदरगाहों का मूल्यांकन करेगा। यह मूल्यांकन बल्क (ड्राई व लिक्विड) और कंटेनर श्रेणियों के तहत किया जाएगा। 
    • प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में कार्गो हैंडलिंग, टर्नअराउंड टाइम, बर्थ (Berth) आइडल टाइम, कंटेनर ड्वेल टाइम और शिप बर्थ-डे आउटपुट शामिल हैं। 
    • यह पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान और राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति, 2022 के अनुरूप है।  
  • भारत ग्लोबल पोर्ट्स कंसोर्टियम: यह लॉजिस्टिक्स का बेहतर प्रबंधन करेगा और आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करेगा। साथ ही, यह मजबूत बंदरगाह अवसंरचना के विकास के जरिये निर्यात को बढ़ावा देकर 'मेक इन इंडिया' पहल का समर्थन करेगा। 
    • इसमें इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड (IPGPL) और सागरमाला डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (SDCL) जैसे प्रमुख हितधारकों को शामिल किया जाएगा।।
  • मैत्री/ MAITRI (मास्टर एप्लिकेशन फॉर इंटरनेशनल ट्रेड एंड रेगुलेटरी इंटरफेस) लोगो: यह व्यापार प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करेगा, नौकरशाही से जुड़ी बाधाओं को कम करेगा और मंजूरी प्रक्रिया में तेजी लाएगा। इस तरह यह व्यवसाय करना आसान बनाएगा।
    • मैत्री/ MAITRI पहल ‘भारत-संयुक्त अरब अमीरात वर्चुअल ट्रेड कॉरिडोर (VTC)’ को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
    • यह भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEECयोजना के  अनुरूप है। साथ ही, इसका बिम्सटेक और आसियान सदस्य देशों तक भी विस्तार किया जाएगा। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करके व्यापार की दक्षता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
  • Tags :
  • कार्गो हैंडलिंग
  • पोत परिवहन
  • वन नेशन-वन पोर्ट
  • IPGPL
Watch News Today
Subscribe for Premium Features