भारत का पिछले दशक में अनुसंधान एवं विकास (R&D) पर खर्च दोगुना हो गया | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

भारत का पिछले दशक में अनुसंधान एवं विकास (R&D) पर खर्च दोगुना हो गया

Posted 05 Mar 2025

9 min read

अनुसंधान एवं विकास में भारत की स्थिति

  • R&D पर सकल व्यय (GERD): GERD में पिछले कुछ वर्षों में लगातार वृद्धि हुई है। 2010-11 में यह 60,196.75 करोड़ रुपए था, जो 2020-21 में दोगुने से अधिक बढ़कर 127,380.96 करोड़ रुपए हो गया था।
  • GERD मुख्य रूप से सरकारी क्षेत्रक द्वारा संचालित है: इसमें केंद्र सरकार (43.7%), राज्य सरकारें (6.7%), उच्चतर शिक्षा (8.8%) और सार्वजनिक क्षेत्र उद्योग (4.4%) शामिल हैं।
  • महिलाओं की भागीदारी: R&D परियोजनाओं के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में 2000-01 के 13% से 2019-20 में 25% तक उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
  • नवाचार और बौद्धिक संपदा में भारत की वैश्विक स्थिति: WIPO की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत वैश्विक नवाचार सूचकांक 2024 में 39वें स्थान पर था और वैश्विक बौद्धिक संपदा (IP) फाइलिंग में छठे स्थान पर रहा है।

चुनौतियां

  • GDP के प्रतिशत के रूप में भारत का कम GERD: वित्त वर्ष 2020-21 में यह 0.64% पर रहा, जबकि अधिकांश विकसित देशों ने अपने GDP का 2% से अधिक R&D पर खर्च किया।
  • निजी क्षेत्रक का कम योगदान: इसने 2020-21 में 36.4% का योगदान दिया था। अधिकांश विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं में, GERD में व्यावसायिक उद्यमों की भागीदारी आम तौर पर 50% से अधिक है।
  • अन्य मुद्दे: ब्रेन ड्रेन या प्रतिभा पलायन (बेहतर अवसरों के कारण शोधकर्ताओं का विदेश जाना), कमजोर उद्योग-अकादमिक सहयोग, अत्याधुनिक अवसंरचनाओं का अभाव आदि।

भारत में अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई पहलें

  • अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF): इसे ANRF अधिनियम, 2023 के तहत गठित किया गया है। यह भारत के अनुसंधान और विकास इकोसिस्टम को गति प्रदान कर रहा है।
  • राष्ट्रीय AI मिशन: यह अलग-अलग क्षेत्रकों में AI-आधारित अनुसंधान एवं अनुप्रयोगों को बढ़ावा देता है।
  • R&D को बढ़ावा देने वाले संस्थान: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), BIRAC  (जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद), SERB (विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड) आदि।
  • अन्य: WISE (वुमन इन साइंस एंड इंजीनियरिंग)-PhD और WISE-पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप (WISE-PDF), अटल इनोवेशन मिशन आदि।
  • Tags :
  • WIPO
  • अनुसंधान एवं विकास
  • R&D
  • GERD
Watch News Today
Subscribe for Premium Features