प्रिवेंटिव डिटेंशन | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने नागालैंड के गृह विभाग द्वारा जारी प्रिवेंटिव डिटेंशन संबंधी आदेश को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों को प्रिवेंटिव डिटेंशन की आवश्यकता का स्वतंत्र रूप से आकलन करना चाहिए।

प्रिवेंटिव डिटेंशन के बारे में 

  • इसमें किसी व्यक्ति को बिना किसी मुकदमे के हिरासत में रखना शामिल है। इसके पीछे यह कारण बताया जाता है कि उस व्यक्ति के कार्यों से लोक व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है। 
  • संसद के पास रक्षा, विदेशी मामलों और भारत की सुरक्षा से संबंधित प्रिवेंटिव डिटेंशन पर कानून बनाने का अनन्य अधिकार है। 
  • संसद और राज्य विधान-मंडल दोनों ही राज्य की सुरक्षा एवं लोक व्यवस्था से संबंधित मामलों पर कानून बना सकते हैं।
  • संवैधानिक प्रावधान:
    • अनुच्छेद 22(3): यह अनुच्छेद प्राधिकारियों को लोक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने जैसे निवारक कारणों से व्यक्तियों को हिरासत में लेने की अनुमति देता है।
    • अनुच्छेद 22(4): कोई भी प्रिवेंटिव डिटेंशन कानून किसी व्यक्ति को तीन महीने से अधिक समय तक हिरासत में रखने के लिए अधिकृत नहीं करेगा। तीन माह से अधिक अवधि तक प्रिवेंटिव डिटेंशन में रखने के लिए सलाहकार बोर्ड से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

भारत-जापान संयुक्त युद्ध अभ्यास “धर्म गार्जियन” का छठा संस्करण जापान के पूर्वी फ़ूजी प्रशिक्षण क्षेत्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • मुख्य फोकस: यह शहरी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित था।
  • इसमें मानवीय सहायता और आपदा राहत जैसी संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों से संबंधित गतिविधियां भी शामिल थीं।
  • पहला धर्म गार्जियन युद्ध अभ्यास नवंबर 2018 में मिजोरम के वैरेंगटे में काउंटर-इंसर्जेंसी एंड जंगल वारफेयर स्कूल (CIJWS) में आयोजित किया गया था।

ब्रिटेन के उत्तरी सागर में अमेरिकी सेना के लिए ईंधन ले जा रहा एक फ्यूल टैंकर एक मालवाहक जहाज से टकरा गया और उसमें आग लग गई।

उत्तरी सागर के बारे में

  • अवस्थिति: यह उत्तर-पश्चिमी यूरोप के महाद्वीपीय शेल्फ में स्थित एक उथला और घिरा हुआ समुद्र है।
  • कील नहर विश्व के सबसे व्यस्त कृत्रिम जलमार्गों में से एक है, जो उत्तरी सागर को बाल्टिक सागर से जोड़ती है।
  • सीमावर्ती देश: यूनाइटेड किंगडम, नॉर्वे, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम और फ्रांस।
  • नदियां: एल्ब, वेसर, राइन, थेम्स, आदि।
  • प्रमुख पत्तन: हैम्बर्ग, रॉटरडैम आदि। 

ब्रेंट क्रूड एक प्रकार का उत्तरी सागर से निकला जाने वाला तेल है। इसका उपयोग ग्लोबल ऑयल प्राइज बेंचमार्क के रूप में किया जाता है।

हाल ही में, विझिंजम (विड़िणम) बंदरगाह को चरण II व III के विकास के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई।

विझिंजम (विड़िणम) बंदरगाह के बारे में

  • अवस्थिति: केरल। 
  • अवस्थिति का महत्त्व: यह यूरोप, फारस की खाड़ी और सुदूर पूर्व को जोड़ने वाले व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय पोत परिवहन मार्ग से केवल 10 समुद्री मील की दूरी पर स्थित है।
  • विशेषताएं:
    • यह भारत का पहला डीप वाटर कंटेनर ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह है।
    • ट्रांसशिपमेंट वह प्रक्रिया है, जिसमें एक पोत से दूसरे पोत में माल या कंटेनरों का स्थानांतरण किया जाता है, ताकि माल को अंतिम गंतव्य बंदरगाह तक पहुंचाया जा सके।
    • इस बंदरगाह को वर्तमान में “लैंडलॉर्ड मॉडल” के आधार पर विकसित किया जा रहा है। साथ ही, इसे “डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट और ट्रांसफर (DBFOT)” के आधार पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) घटक के तहत विकसित किया जा रहा है।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने 2020 से 2024 के बीच वैश्विक हथियार हस्तांतरण में महत्वपूर्ण बदलावों को दर्शाने वाले नए आंकड़े जारी किए।

  • SIPRI एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है। यह संघर्ष, शस्त्रीकरण, शस्त्र नियंत्रण और निरस्त्रीकरण पर अनुसंधान करता है।

मुख्य आंकड़ों पर एक नजर:

  • वर्ष 2020-24 के दौरान यूक्रेन का हथियार आयात लगभग 100 गुना बढ़ गया है। इससे वह दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक बन गया है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की वैश्विक स्तर पर हथियार निर्यात में हिस्सेदारी बढ़कर 43% हो गई है।
  • रूस द्वारा हथियार निर्यात में 64% की गिरावट आई है। इससे वह फ्रांस के बाद तीसरे स्थान पर आ गया है।
  • भारत:
    • भारत अब यूक्रेन के बाद दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक है।
    • घरेलू स्तर पर उत्पादन में वृद्धि के कारण 2015-19 और 2020-24 के बीच हथियारों के आयात में 9.3% की गिरावट दर्ज की गई है।
    • रूस अभी भी भारत के लिए एक प्रमुख हथियार आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। यद्यपि भारत फ्रांस, इजरायल और अमेरिका से हथियार खरीद कर हथियार के आयात में विविधता बनाए हुए है।

एक नए अध्ययन से पता चला है कि कसावा की उत्तरजीविता प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित स्वदेशी कृषि ज्ञान पर निर्भर करती है।

कसावा ('युका' या 'मेनिओक') के बारे में

  • कसावा एक कंद वाली सब्जी है। यह दुनिया भर में लगभग एक बिलियन लोगों का आहार है। इसे अक्सर 'ब्रेड ऑफ द ट्रॉपिक्स’ कहा जाता है।
  • विशेषताएं:
  • कसावा एक लंबी व अर्ध-काष्ठीय बारहमासी झाड़ी या वृक्ष है।
  • मूल स्थान: दक्षिण अमेरिका।
  • सभी खाद्य फसलों में कसावा कार्बोहाइड्रेट और ऊर्जा का सबसे प्रभावी स्त्रोत है। 
  • इसमें कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, विटामिन B और C आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
  • राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति, 2018 के तहत कसावा को एथेनॉल उत्पादन के लिए कच्चे माल के रूप में उपयोग करने की अनुमति दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 2024 में शुरू किए गए 100-दिवसीय गहन TB उन्मूलन अभियान के तहत 6.1 लाख से अधिक TB रोगियों को अधिसूचित किया गया।

क्षय रोग (TB) के बारे में

  • यह एक संक्रामक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक जीवाणु के कारण होता है।
  • प्रसार: यह विशेष रूप से संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या करीबी संपर्क के दौरान हवा के माध्यम से फैलता है। 
  • ड्रग रेजिस्टेंट TB: TB बैक्टीरिया उत्परिवर्तित होकर फर्स्ट लाइन एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिरोधी बन जाता है।
    • मल्टी-ड्रग रेजिस्टेंट TB (MDR-TB): आइसोनियाज़िड (INH) और रिफाम्पिसिन (RIF) के प्रति प्रतिरोधी, जो दो प्रमुख फर्स्ट लाइन औषधियां हैं।
    • एक्सटेंसिवली ड्रग-रेजिस्टेंट TB (XDR-TB): यह MDR-TB का एक गंभीर रूप है। यह फर्स्ट लाइन दवाओं, फ्लोरोक्विनोलोन और कम-से-कम एक सेकंड लाइन इंजेक्टेबल दवा के प्रति प्रतिरोधी होता है।
    • भारत में विश्व भर में सबसे अधिक TB के मामले हैं, जो वैश्विक मामलों का 27% से अधिक है।

हाल ही में, भारत ने चीन और जापान से आयातित जल उपचार रसायनों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाई है।

एंटी-डंपिंग ड्यूटी (ADD) के बारे में

  • डंपिंग तब होती है, जब कोई देश अपने उत्पादों को घरेलू बाजार मूल्य से कम कीमत पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेचता है, ताकि वह बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सके।
  • परिभाषा: एंटी-डंपिंग ड्यूटी (ADD) असमान कीमतों पर आयात होने वाली (डंपिंग) वस्तुओं पर लगाया जाता है, ताकि स्थानीय उत्पादकों को ऐसी वस्तुओं से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। ऐसा इस कारण क्योंकि, ऐसी वस्तुएं सामान्य बाजार मूल्य से कम कीमत पर बेची जा रही होती हैं।
  • एंटी-डंपिंग शुल्क सामान्य प्रशुल्क एवं व्यापार समझौते (GATT), 1994 के अनुच्छेद VI द्वारा लागू किए गए हैं।
  • वाणिज्य मंत्रालय के तहत व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) इस शुल्क की सिफारिश करता है, जबकि वित्त मंत्रालय इसे लागू करता है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

1
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 15 और 16 जून, 2025

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 15 और 16 जून, 2025

YouTube HD
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet