वानुअतु (राजधानी: पोर्ट विला)

वानुअतु हाल ही में चर्चा में रहा, क्योंकि वहां के प्रधान मंत्री ने इंटरपोल के अलर्ट के बाद, एक भारतीय भगोड़े को जारी किए गए पासपोर्ट को रद्द करने का निर्णय लिया।
वानुअतु के बारे में
- भौगोलिक अवस्थिति:
- अवस्थिति: वानुअतु दक्षिण प्रशांत महासागर में मेलेनेशियन क्षेत्र का एक द्वीप समूह है। यह उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और फिजी के पश्चिम में स्थित है।
- भूमि सीमाएं: वानुअतु में 80 से अधिक द्वीप शामिल हैं। इसकी कोई स्थलीय सीमा नहीं है।
- समुद्री सीमाएं: वानुअतु दक्षिणी प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है। इसके पास एक विस्तृत अनन्य आर्थिक क्षेत्र (EEZ) है।
- उपनिवेशीकरण: पहले यह देश एंग्लो-फ्रेंच कंडोमिनियम के तहत 'न्यू हेब्रिड्स' के रूप में संयुक्त प्रशासन में था। वानुअतु ने 1980 में स्वतंत्रता प्राप्त की थी।
- भौगोलिक विशेषताएं:
- भौतिक क्षेत्र: वानुअतु के द्वीप ज्वालामुखी से निर्मित होते हैं, जिनमें पहाड़ी इलाके और तटीय मैदान हैं।
- प्रमुख द्वीप: इसके प्रमुख द्वीपों में एस्पिरिटु सैंटो, मालाकुला और इफेट शामिल हैं।
- उच्चतम बिंदु: एस्पिरिटु सैंटो पर माउंट टबवेमसाना।