इसरो गगनयान मिशन को 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च करेगा | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

इसरो गगनयान मिशन को 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च करेगा

Posted 07 May 2025

10 min read

टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 (TV-D1) और पहले मानवरहित टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन की सफल समाप्ति ने आगामी परीक्षण कार्यक्रम के लिए मजबूत आधार तैयार किया है।

  • दूसरा टेस्ट व्हीकल मिशन (TV-D2) इसके बाद होगा, और फिर मानवरहित ऑर्बिटल उड़ानें होंगी। 
  • पहले मानवरहित मिशन पर महिला रोबोट ‘व्योममित्र’ (गाइनॉयड) को भेजा जाएगा। 

गगनयान मिशन के बारे में 

  • उद्देश्य: गगनयान परियोजना का उद्देश्य मानवयुक्त अंतरिक्ष-उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करना है। इस मिशन के तहत 3 सदस्यों के चालक दल को 400 कि.मी. की ऊंचाई पर स्थित निम्न भू-कक्षा में भेजा जाएगा। इस मिशन की अवधि 3 दिन है। उन्हें सुरक्षित रूप से समुद्र में वापस उतारा जाएगा।
  • गगनयान मिशन के घटक
    • प्रक्षेपण यान मार्क-3 (LVM-3): पहले इसे भूतुल्यकालिक प्रक्षेपण यान-मार्क III या GSLV-MK3 कहा जाता था। यह तीन चरणों वाला प्रक्षेपण यान है। ये तीन चरण हैं: 
      • पहला चरण: दो ठोस ईंधन बूस्टर कोर रॉकेट से जुड़े होते हैं।
      • दूसरा चरण: इसमें दो विकास-2 तरल ईंधन इंजन होते हैं।
      • तीसरा चरण: इसमें CE-20 क्रायोजेनिक इंजन होता है, जो ईंधन और ऑक्सीडाइज़र के रूप में क्रमशः तरल हाइड्रोजन एवं तरल ऑक्सीजन का उपयोग करता है।
    • ऑर्बिटल मॉड्यूल: इसका वजन 8.2 टन है और इसे LVM-3 रॉकेट द्वारा निम्न भू-कक्षा में लॉन्च किया जाता है। इसमें दो मुख्य भाग होते हैं:

                                                  ऑर्बिटल मॉड्यूल

 

क्रू मॉड्यूल:

  • इसमें तीन अंतरिक्ष यात्री एक सप्ताह तक रह सकते हैं।
  • यह पैराशूट सिस्टम से लैस है, जो पृथ्वी पर वापसी के समय सुरक्षित और नियंत्रित लैंडिंग में मदद करता है।
  • इसमें पर्यावरण नियंत्रण और जीवन रक्षक प्रणाली (ECLSS) होती है। यह तापमान, हवा की गुणवत्ता, अपशिष्ट और आग पर नियंत्रण रखती है।
  • इसमें एक क्रू एस्केप सिस्टम होता है, जो रॉकेट लॉन्च के दौरान किसी खराबी की स्थिति में अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करता है।

सर्विस मॉड्यूल:

  • यह ऑर्बिटल मॉड्यूल को आगे बढ़ाने के लिए प्रणोदन प्रदान करता है, जब वह रॉकेट से अलग हो जाता है।
  • यह मॉड्यूल को पृथ्वी की ओर वापस लाने के लिए गति प्रदान करता है।

 

  • Tags :
  • गगनयान मिशन
  • व्योममित्र
  • LVM-3
  • ऑर्बिटल मॉड्यूल
Watch News Today
Subscribe for Premium Features