भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

देश के सबसे पुराने वैज्ञानिक संगठनों में से एक GSI का 175वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के बारे में

  • उत्पत्ति: 1851 में सर थॉमस ओल्डम द्वारा स्थापित।
  • नोडल मंत्रालय: खान मंत्रालय। 
  • मुख्यालय: कोलकाता। 
  • भूमिका: इसने भूवैज्ञानिक मानचित्रण, खनिज अन्वेषण, आपदा संबंधी अध्ययन और भूवैज्ञानिक अनुसंधान में अग्रणी भूमिका निभाई है। साथ ही, भारत के औद्योगिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

भारत और जापान ने 75 अरब डॉलर के द्विपक्षीय करेंसी स्वैप समझौते को नवीनीकृत किया है।

द्विपक्षीय स्वैप एग्रीमेंट (BSA) के बारे में:

  • यह दो केंद्रीय बैंकों के बीच एक समझौता है। इसके तहत वे एक मुद्रा के नकदी प्रवाह का दूसरी मुद्रा के नकदी प्रवाह से पूर्व निर्धारित शर्तों के अनुसार विनिमय कर सकते हैं।
  • भारत-जापान BSA का उद्देश्य: यह द्विपक्षीय करेंसी स्वैप व्यवस्था है, जिससे दोनों देश जरूरत पड़ने पर अपनी स्थानीय मुद्रा के बदले अमेरिकी डॉलर का विनिमय कर सकते हैं।
  • महत्त्व: विनिमय दर की अस्थिरता को प्रबंधित करने और वित्तीय संकटों के दौरान तरलता प्रदान करने में सहायता करना।

कथित रूप से “भ्रामक और अपूर्ण” जानकारी देने के आधार पर विदेश मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया गया।

विशेषाधिकार प्रस्ताव के बारे में

  • यह प्रस्ताव तब प्रस्तुत किया जाता है, जब किसी सदस्य को लगता है कि संसदीय विशेषाधिकारों का उल्लंघन किया गया है।
    • संसदीय विशेषाधिकार सांसदों को प्राप्त कुछ विशेष अधिकार और उन्मुक्तियां हैं, ताकि वे अपने कर्तव्यों को प्रभावी रूप से निभा सकें। ये विशेषाधिकार व्यक्तिगत रूप से सांसदों और सामूहिक रूप से संसद को प्राप्त होते हैं।
  • शर्तें: प्रस्ताव निम्नलिखित दो शर्तों पर प्रस्तुत करना होता है-
    • यह किसी विशिष्ट व हाल की घटना से संबंधित होना चाहिए; तथा 
    • यह ऐसा मामला होना चाहिए, जिसमें सदन के हस्तक्षेप की आवश्यकता हो।
  • अध्यक्ष/ सभापति स्वयं इस पर निर्णय ले सकता है या इसे संसद की विशेषाधिकार समिति को भेज सकता है।

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव के पास हिमस्खलन के बाद बर्फ के नीचे फंसे BRO श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया।

हिमस्खलन के बारे में

  • परिभाषा: यह हिम/ बर्फ के एक बड़े पिंड का ढलान पर उच्च गति और व्यापक बल के साथ नीचे की ओर गति करने की परिघटना है। इससे इसके मार्ग में व्यापक विनाश होता है।
  • हिमस्खलन के लिए उत्तरदायी कारक: बर्फ, जमीन की प्रकृति और मौसम संबंधी दशाएं।
  • हिमस्खलन के प्रकार: हिमस्खलन के दो मुख्य प्रकार हैं-
    • असंगठित हिम का हिमस्खलन और बड़े खंड के रूप में हिमस्खलन। हिम की संरचना, संघटन आदि के आधार पर इन्हें आगे उप-विभाजित किया जाता है।
      • असंगठित हिम का हिमस्खलन: यह तब घटित होता है, जब बर्फ के क्रिस्टलों के बीच आंतरिक बंधन बहुत कम होता है। यह आमतौर पर खड़ी ढलान पर होता है, जहां बर्फ आसानी से खिसक जाती है।
      • बड़े खंड के रूप में हिमस्खलन: यह तब घटित होता है, जब बर्फ की परतें आपस में अच्छी तरह से जुड़ी होती हैं। इन परतों के मध्य बंधन इतना संगठित होता है कि वे एक संपूर्ण इकाई के रूप में ढ़लान से खिसक जाती हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को HIV (मानव इम्यूनो डिफिशिएंसी वायरस) / एड्स/ AIDS (एक्वायर्ड इम्यून डेफिसिएंसी सिंड्रोम) रोगियों के लिए ART दवाओं की निविदा और खरीद में पारदर्शिता के मुद्दों को हल करने का आदेश दिया।

एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) के बारे में

  • ART दवाइयों का एक मिश्रण है, जो HIV को नियंत्रित करने में मदद करता है।
    • HIV एक वायरस है, जो CD4 कोशिकाओं (जिन्हें हेल्पर टी-कोशिकाएं भी कहते हैं) को नष्ट करता है। ये कोशिकाएं शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं।
  • यह थेरेपी HIV का इलाज नहीं कर सकती है, हालांकि यह HIV के स्तर को कम जरूर कर सकती है।
    • वायरस के निम्न स्तर का अर्थ है कि CD4 कोशिकाओं का अधिक उत्पादन बढ़ सकता है। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली नष्ट होने से बची रहती है।
  • भारत ने HIV/ एड्स से निपटने के लिए 1992 में राष्ट्रीय एड्स एवं STD नियंत्रण प्रोग्राम (NCAP) शुरू किया था।​

हाल ही में, लोक सभा अध्यक्ष ने देश की प्रकृति और परंपरा की रक्षा में बंजारा समुदाय की भूमिका की प्रशंसा की। 

बंजारा (बेपारी, मुकेई, लाबान आदि) समुदाय के बारे में

  • उत्पत्ति: बंजारा ऐतिहासिक रूप से बहुधार्मिक व बहुभाषी घुमंतू व्यापारिक जाति है। इनकी उत्पत्ति मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) से मानी जाती है।
  • व्यापारी घुमंतू के रूप में भूमिका: 
    • वे गांवों, कस्बों और यहां तक कि देश के अलग-अलग भागों में  व्यापार करते हैं।
    • वे मुख्यतः अनाज, दालें, चीनी, नमक, लकड़ी और इमारती लकड़ी का व्यापार करते हैं।
    • बंजारे बड़े समूहों में यात्रा करते है जिन्हें टांडा कहा जाता है। प्रत्येक टांडे का नेतृत्व ‘नायक’ नामक एक सरदार करता है।
  • ऐतिहासिक विवरण:
    • सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने शहरों में अनाज पहुंचाने के लिए बंजारों की मदद ली थी।
    • सम्राट जहांगीर ने अपनी आत्मकथा 'तुजुक-ए-जहाँगीरी' में उल्लेख किया था कि बंजारे बैलों पर गांवों से शहरों तक अनाज ले जाते थे।
    • उन्होंने सैन्य अभियानों के दौरान मुगल सेनाओं को खाद्यान्न की आपूर्ति की थी।

दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी उद्देश्यपूर्ण कम्युनिटी ऑरोविले ने हाल ही में अपनी 57वीं वर्षगांठ मनाई।

ऑरोविले टाउनशिप के बारे में

  • परिचय: यह तमिलनाडु में पुडुचेरी के पास स्थित है। यहां 60 से अधिक देशों के लोग जीवन के शांतिपूर्ण वैकल्पिक तरीकों की खोज करते हैं।
  • उत्पत्ति: 1968 में इसकी स्थापना हुई थी। यह मीरा अल्फासा (मदर) के स्वप्न पर आधारित है, जो श्री अरबिंदो के विचारों को व्यवहार में लाने पर केंद्रित है।
    • 1908 में श्री अरबिंदो को अलीपुर बम कांड में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने आध्यात्मिक राष्ट्रवाद की अवधारणा प्रस्तुत की थी। इस अवधारणा में भारत को एक दिव्य शक्ति (मदर इंडिया) के रूप में दर्शाया गया था।
  • मिशन: यह एक ऐसा केंद्र है, जहां भौतिक और आध्यात्मिक शोध किए जाते हैं, ताकि सच्ची मानव एकता प्राप्त की जा सके।
  • मान्यता: 1966 में यूनेस्को ने इसे ‘मानवता के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण परियोजना’ के रूप में समर्थन दिया था।

पबमेड डेटा के अनुसार, पिछले एक दशक में गिलोय से जुड़े अनुसंधान में 376.5% की वृद्धि हुई है। यह तथ्य चिकित्सा में गिलोय के प्रति बढ़ती वैश्विक रुचि को दर्शाता है।

गिलोय के बारे में

  • वानस्पतिक विशेषताएं: यह एक बेल वाली झाड़ी है, जो मेनिस्पर्मेसी फैमिली से संबंधित है।
  • कहां उगता है: यह भारत के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की स्थानिक पादप प्रजाति है। गिलोय 25-45°C तापमान तथा 500 मीटर तक की ऊंचाई वाले इलाकों में उग सकता है।
  • मुख्य तत्व: इसमें टरपेनोइड्स, एल्कलॉइड्स, लिगनैन्स और स्टेरॉयड्स पाए जाते हैं।
  • लाभ: इसमें रोगाणुरोधी, सूजन कम करने वाले, एंटीऑक्सीडेंट और मधुमेह नियंत्रण करने वाले गुण होते हैं।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet