भारत ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस (TB) के 10,000 जीनोम अनुक्रम पूरे कर लिए हैं | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

भारत ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस (TB) के 10,000 जीनोम अनुक्रम पूरे कर लिए हैं

Posted 25 Mar 2025

11 min read

जीनोम अनुक्रम (Genome Sequences) पहल Dare2eraD TB कार्यक्रम के तहत संपन्न की गई है।

  • Dare2eraD TB कार्यक्रम मार्च 2022 में शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम टीबी यानी तपेदिक रोग के उन्मूलन के लिए डेटा-आधारित अनुसंधान पर बल देता है। 

Dare2eraD TB कार्यक्रम के बारे में

  • कार्यान्वयन मंत्रालय/ विभाग: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT)।
  • इस कार्यक्रम का एक प्रमुख घटक ‘इंडियन ट्यूबरक्लोसिस जीनोमिक सर्विलांस कंसोर्टियम (InTGS)’ है।
  • उद्देश्य: 32,000 से अधिक टीबी आइसोलेट्स का अनुक्रमण करना, ताकि दवा-प्रतिरोधी उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) की पहचान की जा सके और बेहतर उपचार विकसित किया जा सकें। 

भारत में टीबी रोग के मामले

  • विश्व में सबसे अधिक मामले: विश्व में टीबी के 27% रोगी भारत में हैं। इस तरह दुनिया में टीबी रोग के सबसे अधिक मरीज भारत में हैं। 
  • अनुमानित मौतें: टीबी से 2022 में 3,31,000 लोगों की मौत हो गई थी। यह प्रति एक लाख जनसंख्या पर 23 मौतें हैं।

भारत में टीबी के उन्मूलन के लिए शुरू की गई प्रमुख पहलें

  • राष्ट्रीय तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP): इसका नाम बदलकर अब संशोधित राष्ट्रीय तपेदिक नियंत्रण कार्यक्रम (RNTCP) कर दिया गया है। इसका लक्ष्य भारत में 2025 तक टीबी रोग का उन्मूलन करना है।
  • NTEP के प्रमुख घटक:
    • प्रधान मंत्री टीबी-मुक्त भारत अभियान (PMTBMBA): इसके तहत टीबी के मरीजों और उनके परिवारों को सहायता प्रदान की जाती है।
    • निक्षय पोषण योजना (NPY): इसके तहत टीबी रोगियों के पोषण के लिए प्रति माह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  • अन्य पहलें: टीबी मुक्त पंचायत पहल, आदिवासी टीबी पहल, आदि।

विश्व तपेदिक (TB) दिवस

  • प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को विश्व तपेदिक दिवस आयोजित किया जाता है।
  • तपेदिक वायु के माध्यम से फैलने वाला संक्रामक रोग है। यह मुख्य रूप से माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस के कारण होता है।
    • ट्यूबरक्लोसिस मुख्य रूप से तब फैलता है, जब लोग उस मरीज द्वारा संक्रमित हवा में सांस लेते हैं, जिसे सक्रिय टीबी रोग है।
  • टीबी के प्रकार:
    • पल्मोनरी टीबी: यह बीमारी फेफड़ों को प्रभावित करती है।
    • एक्सट्रा-पल्मोनरी टीबी: यह बीमारी लसीका ग्रंथियों, हड्डियों, मस्तिष्क आदि को प्रभावित करती है। 
  • Tags :
  • TB
  • Dare2eraD TB कार्यक्रम
  • जीनोम अनुक्रम
  • तपेदिक रोग
  • पल्मोनरी टीबी
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started