सुर्ख़ियों में रहे स्थल: कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे स्थल: कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य

Posted 12 May 2025

6 min read

DRC के पूर्वी भाग में टांगानिका झील के तट के पास विनाशकारी बाढ़ आई।

भौगोलिक अवस्थिति:

  • यह मध्य अफ्रीका में स्थित अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा देश है। सबसे बड़ा अल्जीरिया है।
  • स्थलीय सीमाएं: इसके उत्तर में मध्य अफ्रीकी गणराज्य (CAR) व दक्षिण सूडान; पूर्व में युगांडा, रवांडा, बुरुंडी एवं तंजानिया; पश्चिम में कांगो गणराज्य (RoC) और अंगोला; तथा दक्षिण में जाम्बिया स्थित है।
  • समुद्री सीमा: इसके पश्चिम में अटलांटिक महासागर स्थित है।

भौतिक विशेषताएं

  • जलवायु: उष्णकटिबंधीय, क्योंकि भूमध्य रेखा DRC से होकर गुजरती है।
  • कांगो बेसिन का हिस्सा: कांगो बेसिन के वन लगभग 500 मिलियन एकड़ में छह देशों में फैले हैं। ये देश हैं- कैमरून, CAR, DRC, RoC, इक्वेटोरियल गिनी और गैबॉन।
    • ब्राजील और इंडोनेशिया के साथ, कांगो बेसिन में दुनिया के सबसे बड़े उष्णकटिबंधीय पीटलैंड मौजूद हैं।
  • प्रमुख नदी: कांगो इस देश की प्रमुख नदी है और यह भूमध्य रेखा को दो बार पार करती है।
  • प्रमुख खनिज: कोबाल्ट, सोना, तांबा, कोयला, लौह अयस्क, लिथियम आदि।
  • Tags :
  • कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
  • किंशासा
  • DRC
  • मध्य अफ्रीकी गणराज्य
Watch News Today
Subscribe for Premium Features