सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

Posted 16 May 2025

6 min read

सुखदेव थापर (1907 - 1931)

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रख्यात क्रांतिकारी शहीद सुखदेव थापर को उनकी जयंती (15 मई) पर देश ने याद किया।

सुखदेव थापर के बारे में

  • जन्म: लुधियाना, पंजाब में हुआ था।
  • वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) के सदस्य थे।

मुख्य योगदान

  • पंजाब और उत्तरी भारत के अन्य हिस्सों में क्रांतिकारी गुटों का गठन किया था।
  • स्वतंत्रता संग्राम में युवाओं को जोड़ने के लिए 1926 में लाहौर में 'नौजवान भारत सभा' की स्थापना की थी।
  • सुखदेव कई क्रांतिकारी गतिविधियों में अग्रणी रहे:
    • जेल भूख हड़ताल (1929): जेल में कैदियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के विरोध में भूख हड़ताल की थी।
    • लाहौर षड्यंत्र केस (1928): सुखदेव, शिवराम राजगुरु और भगत सिंह ने लाला लाजपत राय की मौत के लिए जिम्मेदार ब्रिटिश अधिकारी जेम्स ए. स्कॉट की हत्या की योजना बनाई थी, लेकिन गलती से उप पुलिस अधीक्षक जे.पी. सॉन्डर्स को मार दिया था।
  • बाद में, 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में शहीद भगत सिंह और शिवराम राजगुरु के साथ उन्हें भी फांसी दे दी गई थी। यह दिन 'शहीद दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
  • Tags :
  • शहीद दिवस
  • सुखदेव थापर
  • हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA)
Watch News Today
Subscribe for Premium Features