लैंड पोर्ट | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

भारत ने बांग्लादेश से रेडीमेड गारमेंट्स के लैंड पोर्ट से आयात पर रोक लगा दी। 

  • विदेश व्यापार (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1992 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए भारत सरकार ने बांग्लादेश से आयात पर प्रतिबंध लगाया है।

लैंड पोर्ट्स के बारे में

  • लैंड पोर्ट्स भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर स्थापित किए गए हैं। यहां यात्रियों और वस्तुओं के आवागमन तथा कस्टम क्लीयरेंस की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण को लैंड पोर्ट्स के निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत स्थापित एक वैधानिक संस्था है। 
  • भारत में वर्तमान में 15 लैंड पोर्ट्स संचालन में हैं। कुछ प्रमुख लैंड पोर्ट्स हैं- अटारी, अगरतला, दर्रांग, पेट्रापोल आदि।

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने "ग्लोबल EV आउटलुक 2025" जारी किया। 

आउटलुक के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर

  • परिवहन में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की हिस्सेदारी: 2024 में वैश्विक स्तर पर बिकने वाली प्रत्येक 4 में से 1 कार इलेक्ट्रिक थी।
    • विश्व में लगभग 50% इलेक्ट्रिक कारें चीन में बिक्री होती है। इस तरह चीन सबसे आगे है।
  • एशिया और लैटिन अमेरिका (विशेषकर थाईलैंड, वियतनाम व ब्राजील) EVs के ग्रोथ हब के रूप में उभर रहे हैं।
  • अनुमान: कई अनिश्चितताओं के बावजूद, विश्व में बिकने वाली कुल कारों में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 40% से अधिक पहुंचने का अनुमान है।
  • निर्माण: चीन EVs के उत्पादन में विश्व में अग्रणी बना हुआ है। विश्व में 70% से अधिक EVs का उत्पादन चीन में होता है।
  • दुपहिया और तिपहिया वाहन: यह 2024 में सबसे अधिक विद्युतीकृत परिवहन क्षेत्रक था।
    • भारत वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक तिपहिया के क्षेत्र में सबसे तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है। वर्ष 2024 में 20% वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें पीएम ई-ड्राइव योजना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वैज्ञानिकों ने 'मोसुरा फेंटोनी' नामक तीन आंखों वाली छोटी समुद्री शिकारी प्रजाति की खोज की। इसे "सी-मोथ" का उपनाम दिया गया है। यह प्रजाति आज से लगभग 50.6 करोड़ वर्ष पहले महासागरों में पाई जाती थी।

मोसुरा फेंटोनी के बारे में

  • यह समुद्री जीवों के एक प्राचीन समूह रेडियोडॉन्ट्स (Radiodonts) से संबंधित था। ये कीट, मकड़ी और केकड़े  से संबंधित माने जाते हैं।
  • इस प्रजाति के पास कीटों या केकड़ों जैसे जोड़ों वाले पंजे (jointed claws) थे।
  • प्राप्त जीवाश्मों से पता चलता है कि इनके शरीर में 16 खंड (segments) थे और गलफड़े (gills) भी थे, जिससे ये बेहतर तरीके से सांस ले सकते थे।
  • आकार: इनका आकार मानव की एक उंगली के बराबर था।
  • महत्त्व: इस खोज से वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी  कि ये समुद्री जीव कैसे साधारण कीट-जैसे शरीर से विकसित होकर अधिक जटिल रूपों में बदल गए।

निर्वाचन मतदाता सूची में बदलाव और राजनीतिक वार्ताओं के विफल होने के बाद न्यू कैलेडोनिया क्षेत्र में फिर से अशांति भड़क उठी है। इससे पहले मई 2024 में वहां दंगे हुए थे। 

  • न्यू कैलेडोनिया प्रशांत महासागर में स्थित है और यह फ्रांस का अधीनस्थ क्षेत्र है। यह क्षेत्र 1998 के नोउमिया समझौते के तहत शासित होता है। 
  • न्यू कैलेडोनिया की जनता ने 2018, 2020 और 2021 के तीन जनमत सर्वेक्षणों में स्वतंत्रता को अस्वीकार कर दिया था। हालांकि, वहां के देशज कनक (Kanak) समुदाय की स्वतंत्रता की मांग अब भी प्रबल बनी हुई है।

न्यू कैलेडोनिया के बारे में

  • यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में, दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित फ्रांस का एक अधीनस्थ क्षेत्र (collectivity) है।
  • इसमें न्यू कैलेडोनिया द्वीप शामिल है, जहां राजधानी नोउमिया (Nouméa) स्थित है। इसके अलावा इसमें लॉयल्टी द्वीप समूह, बेलेप द्वीप, और इल दे पां (Île des Pins) भी शामिल हैं।
  • न्यू कैलेडोनिया के लगून और प्रवाल भित्तियों वाले पारिस्थितिकी-तंत्र अत्यंत विविध हैं। इन्हें 2008 में यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था।

कैलिफोर्निया की तुलारे झील (Tulare Lake) का 130 वर्षों के बाद कायाकल्प हो गया। यह झील बहुत पहले सूख गई थी। 

  • कैलिफोर्निया में 2023 की एटमोस्फियरिक रिवर परिघटना के कारण तुलारे झील का कायाकल्प हुआ है। 

तुलारे झील के बारे में

  • अवस्थिति: यह झील संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत की सैन जोआक्विन घाटी में स्थित है।
  • यह कभी मिसिसिपी नदी के पश्चिम में ताजे जल की सबसे बड़ी झील हुआ करती थी।
  • इस झील को केर्न नदी (Kern River) से जल प्राप्त होता है। वहीं केर्न नदी को दक्षिणी सिएरा नेवादा में हिमनदों के पिघलने से जल प्राप्त होता है।
  • सिंचाई हेतु संरचनाओं के निर्माण के कारण यह झील सूख गई थी।
  • इस क्षेत्र में वर्षा बहुत कम होती है, इसलिए टाची योकुट (Tachi Yokut) नामक जनजाति अपने जीवन-यापन के लिए इस झील पर निर्भर है।

शोधकर्ताओं ने यह अनुमान लगाया है कि कुछ DNA अनुक्रम पारंपरिक डबल हेलिक्स (दोहरी कुंडली) के अलावा वैकल्पिक संरचनाएं भी बना सकते हैं। इन वैकल्पिक रूपों को नॉन-बी DNA कहा जाता है।

  • यह किसी भी ऐसी DNA संरचना को कहते हैं, जो सामान्य दाएं घूमने वाली डबल हेलिक्स (B-DNA) से अलग होती है। इसमें क्रूसीफॉर्म, स्लिप्ड स्ट्रक्चर, ट्रिप्लेक्स, जी-क्वाड्रुप्लेक्स, Z-DNA आदि शामिल हैं।
  • नॉन-बी DNA को सेलुलर प्रक्रियाओं और जीनोम विकास के विनियमन से जोड़ा गया है। साथ ही, यह आनुवंशिक रोगों और कैंसर से भी संबद्ध है।
  • इसमें उच्च उत्परिवर्तन दर और अस्थिरता है, जो संभावित रूप से विकास एवं आनुवंशिक विकारों से जुड़े डीएनए ब्रेकपॉइंट्स एवं गुणसूत्र पुनर्व्यवस्था का कारण बनती है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के FDA ने नोवावैक्स के प्रोटीन-आधारित कोविड वैक्सीन नुवैक्सोविड को मंजूरी दी। 

प्रोटीन-आधारित टीकों के बारे में 

  • ये वैक्सीन सबयूनिट वैक्सीन की एक श्रेणी में आती हैं, जिसमें पॉलीसैकेराइड वैक्सीन और कंजुगेट वैक्सीन भी शामिल होती हैं। 
  • इनमें वायरस के खास प्रोटीन अंश होते हैं, जिन्हें इसलिए चुना जाता है, क्योंकि वे रोग प्रतिरोधक प्रणाली को सक्रिय करने में सक्षम होते हैं। 
    • इन्हें अक्सर एडजुवेंट नामक एक और पदार्थ के साथ मिलाया जाता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया को और बढ़ाता है। 
  • ये प्रोटीन अंश अपने आप में हानिरहित होते हैं और बीमारी नहीं फैला सकते। इनका कोई स्वतंत्र कार्य नहीं होता।

एक नए शोध में पाया गया है कि स्यूडोमोनस एरुगिनोसा, मेडिकल ग्रेड प्लास्टिक (जैसे टांके और इम्प्लांट में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक) को नष्ट कर सकता है। 

  • स्यूडोमोनस एरुगिनोसा, भारत के अस्पतालों में पाए जाने वाला एक आम बैक्टीरिया है। 
  • वैज्ञानिकों ने स्यूडोमोनस एरुगिनोसा की एक किस्म से Pap1 नामक एंजाइम को अलग किया, जिसने केवल सात दिनों में प्लास्टिक के एक नमूने का 78% तक विघटन कर दिया था।

स्यूडोमोनस एरुगिनोसा के बारे में

  • यह बैक्टीरिया भारत में 10% से 30% अस्पतालों से होने वाले संक्रमणों के लिए जिम्मेदार होता है।
  • यह आमतौर पर मिट्टी और पानी में पाया जाता है।
  • यह बैक्टीरिया शरीर में खून, फेफड़े (निमोनिया), मूत्र मार्ग या सर्जरी के बाद अन्य भागों में संक्रमण कर सकता है।
  • यह प्लास्टिक को अपने एकमात्र भोजन स्रोत के रूप में उपयोग करता है।

आज के समय में तोलु बोम्मलाटाजामुकुला पाटा, और तप्पेटा गुल्लु जैसी कई पारंपरिक लोक कला विधाएं संरक्षण एवं सरंक्षक के अभाव में लुप्त होती जा रही हैं।

आंध्र प्रदेश की प्रमुख लोक कलाएं

  • तोलु बोम्मलाटा: यह तीसरी शताब्दी की छाया पुतली कला है। इसमें घुमंतू कलाकार संगीत, कहानी और करतबों के माध्यम से हिंदू महाकाव्यों का मंचन करते हैं।
  • जमुकुला पाटा: इसे तीन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। एक गायक (पाटकुडु) और दो व्यक्ति कोरस में उसका साथ देते हैं। यह गांवों में विशेष रूप से वंचित समुदायों का मनोरंजन करने वाली परंपरागत विधा है।
  • तप्पेटा गुल्लु: यह एक पारंपरिक भक्ति नृत्य है, जिसे चरवाहे देवता गंगम्मा और वर्षा देवता को प्रसन्न करने के लिए निष्पादित करते हैं। इसमें कलाकार अपने पैरों में घुंघरू बाँधते हैं और अपने सीने से बँधे छोटे ड्रम को बजाते हुए भक्ति गीतों पर नृत्य करते हैं।
  • पुली वेशालु: यह कलाकारों द्वारा बाघ के रूप में शरीर पर रंग करके समूह में प्रस्तुत किया जाने वाला एक लोकप्रिय लोक नृत्य है, जिसमें वे शरीर को लयबद्ध ढंग से हिलाते हैं। यह विजयनगरम की प्रसिद्ध लोक कला है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet