सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे स्थल

Posted 20 May 2025

7 min read

अर्जेंटीना (राजधानी: ब्यूनस आयर्स)

अर्जेंटीना के “लॉस ग्लेशियर्स नेशनल पार्क” में स्थित 'व्हाइट जायंट' कहे जाने वाले पेरिटो मोरेनो ग्लेशियर का क्षेत्र हिमखंड के टूटने से कम हो रहा है। लॉस ग्लेशियर्स नेशनल पार्क एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

भौगोलिक अवस्थिति 

  • यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है।
  • स्थलीय सीमाएं: इसकी सीमाएं पश्चिम में चिली से; तथा उत्तर में बोलीविया, पराग्वे, ब्राजील और उरुग्वे से लगती हैं। 
  • इसके पूर्व में अटलांटिक महासागर स्थित है।
  • अर्जेंटीना और चिली के मध्य की अंतर्राष्ट्रीय सीमा विश्व स्तर पर संयुक्त राज्य अमेरिका-कनाडा और कजाकिस्तान-रूस के बाद तीसरी सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा है।
  • अर्जेंटीना के उशुआइया को विश्व का सबसे दक्षिणी शहर माना जाता है।

भौगोलिक विशेषताएं

  • जलवायु: अधिकांश शीतोष्ण; दक्षिण-पूर्व में शुष्क; तथा दक्षिण-पश्चिम में उप-अंटार्कटिक।
  • भू-भाग: इसमें एंडीज पर्वत (पश्चिम में), पम्पास, और पैटागोनिया पठार शामिल हैं। 
    • पम्पास (वृक्षविहीन मैदान) कृषि का केंद्र है।
  • सबसे उच्चतम बिंदु: सेरो अकोंकागुआ (दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी)
  • प्रमुख नदियां: रियो डी ला प्लाटा यह वास्तव में पराना नदी का मुहाना है।

अर्जेंटीना वैश्विक लिथियम भंडार में तीसरे स्थान पर और लिथियम उत्पादन में चौथे स्थान पर है।

  • Tags :
  • ब्यूनस आयर्स
  • पम्पास
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started