चागोस द्वीपसमूह | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

यूनाइटेड किंगडम (UK) ने चागोस द्वीपसमूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंप दी। 

चागोस द्वीप-समूह के बारे में

  • यह हिंद महासागर में स्थित ब्रिटिश क्षेत्र था। 
  • अवस्थिति: यह भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिणी बिंदु से लगभग 1,600 किलोमीटर दक्षिण में मध्य हिंद महासागर में स्थित है।
  • संरचना: यह सात एटोल (प्रवाल द्वीप) का समूह है। इनमें डिएगो गार्सिया सबसे बड़ा है।
  • इतिहास: 1965 में यूनाइटेड किंगडम ने इसे तीन मिलियन पाउंड में खरीदा था। हालांकि, मॉरीशस का दावा है कि उसे स्वतंत्रता देने के बदले यह सौदा करने के लिए मजबूर किया गया था।
  • जैव विविधता: ग्रेट चागोस बैंक में प्रचुर प्रवाल भित्तियां मौजूद हैं।
  • सामरिक महत्त्व: डिएगो गार्सिया में संयुक्त राज्य अमेरिका का सैन्य अड्डा स्थित है।
    • नए समझौते के अनुसार डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डा यूनाइटेड किंगडम को 99 वर्षों के लिए पट्टे पर दिया गया है। इसके बदले में मॉरीशस को प्रतिवर्ष 136 मिलियन डॉलर की राशि प्राप्त होगी।

हाल ही में डेटन में नाटो संसदीय सभा आयोजित हुई। गौरतलब है कि इसी जगह पर डेटन शांति समझौते पर सहमति बनी थी।

  • डेटन संयुक्त राज्य अमेरिका के ओहायो में स्थित है। 

डेटन शांति समझौते के बारे में

  • हस्ताक्षर वर्ष: डेटन शांति समझौते पर 1995 में पेरिस में हस्ताक्षर किए गए थे। हालांकि, इस शांति समझौते की रूपरेखा पर डेटन के निकट राइट-पैटरसन वायुसेना अड्डे पर सहमति बनी थी।
  • महत्त्व: इसे 'जनरल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट फॉर पीस इन बोस्निया एंड हर्जेगोविना' के नाम से भी जाना जाता है। इस समझौते से पूर्व समाजवादी संघीय गणराज्य यूगोस्लाविया में साढ़े तीन वर्षों तक चले बोस्नियाई युद्ध समाप्त हुआ था।
    • डेटन शांति समझौते का एनेक्स 4 वास्तव में बोस्निया और हर्ज़ेगोविना का वर्तमान संविधान है।

भारत में निवल FDI में विगत वर्ष की तुलना में 2024–25 में 96% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट मुख्यतः दो कारणों से हुई:

  • विदेशी कंपनियां अधिक मात्रा में पूंजी भारत से बाहर ले गईं, और
  • भारतीय कंपनियों ने विदेशों में निवेश बढ़ा दिया।

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के बारे में

  • परिभाषा: भारत के बाहर के निवासियों द्वारा भारत में निम्नलिखित में किया गया निवेश FDI माना जाता है:
    • किसी असूचीबद्ध भारतीय कंपनी में इक्विटी के माध्यम से निवेश, या
    • किसी सूचीबद्ध भारतीय कंपनी के शेयरों के जारी होने के बाद फुली डाइल्यूटेड आधार पर पेड अप कैपिटल के 10% या उससे अधिक का निवेश।
      • फुली डाइल्यूटेड शेयर किसी कंपनी के कुल सामान्य शेयरों की संख्या को दर्शाते हैं। इनमें शामिल होते हैं: वर्तमान में शेयरधारकों के पास मौजूद आउटस्टैंडिंग शेयर्स, और वे संभावित शेयर्स, जिन्हें प्रेफरेंस शेयर्स, स्टॉक ऑप्शंस आदि के रूपांतरण से प्राप्त किया जा सकता है।
  • नोडल विभाग: उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT)
  • महत्त्व: 
    • यह भारत के आर्थिक विकास के लिए गैर-ऋण वित्त का स्रोत है।
    • FDI से पूंजी, तकनीक और वैश्विक प्रबंधकीय कौशल भारत में आते हैं। इससे रोजगार के अवसर सृजित होते हैं और अलग-अलग क्षेत्रकों का विकास होता है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक लौह अयस्क परिशोधन संयंत्र के लिए सैद्धांतिक वन मंजूरी प्रदान की। 

भारत में लौह अयस्क भंडार के बारे में

  • भारत एशिया में सबसे बड़े लौह अयस्क भंडारों वाला देश है।
  • भारत में मुख्यतः हेमेटाइट और मैग्नेटाइट प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क पाए जाते हैं।
  • अधिकांश लौह अयस्क भंडार पूर्वोत्तर पठारी क्षेत्र में कोयला क्षेत्रों के समीप स्थित हैं।
  • भारत  के 95%  लौह अयस्क भंडार ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में स्थित हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 6 महीनों के भीतर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड का गठन करने का निर्देश दिया। 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड के बारे में

  • कानूनी आधार: इसे मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 215B के तहत स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। 
    • धारा 215B के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा एक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसमें अध्यक्ष के अलावा राज्य सरकारों के प्रतिनिधि तथा अन्य सदस्य शामिल होंगे।
  • कार्य:
    • यह बोर्ड केंद्र और राज्य सरकारों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित सभी पहलुओं पर सलाह देगा।
  • इन सलाहों में सड़क सुरक्षा मानकों, सड़क अवसंरचना, सड़क डिज़ाइन आदि से संबंधित सुझाव एवं मार्गदर्शन शामिल होंगे।

वैज्ञानिकों ने पहली बार इन-सीटू एक्स-रे विवर्तन का उपयोग करके तरल कार्बन की संरचना का अध्ययन किया।

तरल कार्बन के बारे में

  • अब तक तरल अवस्था में कार्बन के बारे में बहुत कम जानकारी थी, क्योंकि इस रूप में इसका प्रयोगशाला में अध्ययन करना व्यावहारिक रूप से लगभग असंभव था।
    • सामान्य दबाव में कार्बन द्रवित नहीं होता है, बल्कि तुरंत गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो जाता है।
    • यह 4,500°C के आसपास और बहुत उच्च दबाव की स्थिति में तरल अवस्था में तब्दील होता है। ऐसी स्थिति में कोई भी कंटेनर टिक नहीं सकता है।
  • उदाहरण के लिए- इसे ग्रहों के आंतरिक भाग में पाया जा सकता है।
  • यह परमाणु संलयन जैसी भविष्य की प्रौद्योगिकियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

राष्ट्रपति ने सशस्त्र बल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्य/ संघ राज्य क्षेत्र पुलिस बल के कार्मिकों को कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र प्रदान किए। 

वीरता पुरस्कारों के बारे में

  • युद्धकालीन पुरस्कार: इसमें परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र शामिल हैं, जिनकी शुरुआत 1950 से हुई थी। 
  • शांतिकालीन पुरस्कार: इनकी शुरुआत 1952 में हुई थी। इसमें अशोक चक्र श्रेणी-I, श्रेणी-II और श्रेणी-III शामिल थे। 1967 में इनका नाम बदलकर क्रमशः अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र कर दिया गया।
  • ये पुरस्कार वर्ष में दो बार घोषित किए जाते हैं: गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर।
  • वरीयता क्रम: परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र।
  • पुरस्कार मरणोपरांत भी दिए जा सकते हैं।

मल्लखंभ को दीव में आयोजित पहले 'खेलो इंडिया बीच गेम्स' में एक प्रदर्शन (गैर-पदक) खेल के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

मल्लखंभ मार्शल आर्ट के बारे में

  • अर्थ: "मल्ल" का अर्थ होता है पहलवान और "खंभ" का अर्थ होता है स्तंभ। इस प्रकार, मल्लखंभ का अर्थ है "खंभे पर कुश्ती"।
  • ऐतिहासिकता: रामायण से और चंद्रकेतुगढ़ (दूसरी-पहली शताब्दी ईसा पूर्व) से प्राप्त प्राचीन मिट्टी के बर्तनों तथा चीनी बौद्ध यात्रियों के वृतांतों में इसका उल्लेख मिलता है ।
    • इसका प्रथम प्रत्यक्ष साहित्यिक उल्लेख चालुक्य राजा सोमेश्वर तृतीय द्वारा लिखित मानसोल्लास (12वीं शताब्दी) में मिलता है।
  • आधुनिक उपस्थिति: पारंपरिक रूप से विशेषकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में इसका अखाड़ों में अभ्यास किया जाता है।
  • मान्यता: भारतीय मल्लखम्ब महासंघ की स्थापना 1980 में हुई थी।
    • इसकी ओर 1936 के बर्लिन ओलंपिक में एक प्रदर्शन खेल के रूप में अंतर्राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया गया था।

पहली मल्लखम्ब विश्व चैंपियनशिप 2019 में मुंबई में आयोजित की गई थी।

हाल ही में प्रधान मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया।

अमृत भारत स्टेशन योजना के बारे में

  • उत्पत्ति: इसकी शुरुआत 2021 में तब हुई थी, जब गांधीनगर को पहला आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
  • उद्देश्य: रेलवे स्टेशनों को उन्नत एवं आधुनिक बनाना और उन्हें जीवंत शहरी केंद्रों में परिवर्तित करना।
    • वर्तमान में 1275 स्टेशन इसका हिस्सा बन गए हैं।
  • मंत्रालय: रेल मंत्रालय। 
  • विशेषताएं:
    • प्रत्येक स्टेशन के लिए विस्तृत योजनाएं बनाई गई हैं, ताकि उन्हें स्वच्छ, आरामदायक और उपयोग हेतु आसान बनाया जा सके।
    • पुनर्विकसित स्टेशन भवनों का डिज़ाइन स्थानीय संस्कृति, धरोहर और वास्तुकला से प्रेरित है। उदाहरण के तौर पर- अहमदाबाद स्टेशन का डिज़ाइन मोढेरा सूर्य मंदिर से प्रेरित है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet