राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र (NCPOR) की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हुए | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र (NCPOR) की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हुए

Posted 23 May 2025

10 min read

हाल ही में राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र (NCPOR) की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मनाई गई।  

NCPOR के बारे में 

  • NCPOR का मुख्यालय गोवा में स्थित है। 
  • स्थापना: वर्ष 1998 में स्थापित NCPOR पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का एक स्वायत्त संस्थान है।
  • शासी निकाय: इसमें ध्रुवीय और समुद्री विज्ञान क्षेत्र से देश के अग्रणी 13 प्रतिनिधि शामिल हैं।
    • पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का सचिव NCPOR का पदेन अध्यक्ष होता है।

NCPOR की मुख्य भूमिकाएं:

  • ध्रुवीय और दक्षिणी महासागर क्षेत्रों में अनुसंधान: यह अंटार्कटिका में स्थित भारत के मैत्री और भारती अनुसंधान स्टेशनों; आर्कटिक में स्थित हिमाद्रि अनुसंधान स्टेशन तथा हिमालय में स्थित हिमांश अनुसंधान स्टेशन के रखरखाव में योगदान करता है।
  • डीप ओशन मिशन का नेतृत्व: इस मिशन का उद्देश्य हिंद महासागर में खनिज संसाधनों और हाइड्रोथर्मल प्रणालियों की खोज एवं संभावनाएं तलाशना है। 
  • यह संगठन भारत की आर्कटिक नीति (2022) और भारतीय अंटार्कटिका अधिनियम (2022) के क्रियान्वयन में मदद करता है। 
    • भारतीय अंटार्कटिका अधिनियम: अंटार्कटिका में भारत की गतिविधियों को कानूनी दर्जा प्रदान करता है। साथ ही, यह अधिनियम अंटार्कटिका से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय कानूनों पर नजर रखने हेतु अंटार्कटिक गवर्नेंस और पर्यावरण संरक्षण समिति (CAG-EP) के गठन का प्रावधान करता है।
    • आर्कटिक नीति: इस नीति के छह स्तंभ हैं: विज्ञान एवं अनुसंधान; जलवायु और पर्यावरण संरक्षण; आर्थिक व मानव विकास; परिवहन और संपर्क; गवर्नेंस और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग; तथा राष्ट्रीय क्षमताओं का निर्माण।

NCPOR में दो महत्वपूर्ण केंद्रों का उद्घाटन:

  • पोलर भवन: यह ध्रुवीय और समुद्री अनुसंधान हेतु प्रयोगशाला है। साथ ही, इसमें भारत का पहला ध्रुवीय और महासागरीय संग्रहालय स्थित होगा।  
  • सागर भवन: इसमें -30°C वाली दो आइस कोर प्रयोगशालाएं और +4°C तापमान वाली स्टोरेज यूनिट स्थित होगी। इनमें तलछट और जैविक नमूनों का रिकॉर्ड रखा जाएगा।
  • Tags :
  • डीप ओशन मिशन
  • NCPOR
  • राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र
  • भारतीय अंटार्कटिका अधिनियम
Watch News Today
Subscribe for Premium Features