IMF की ग्रेडिंग को निम्नलिखित चार ग्रेड्स में विभाजित किया गया है:
- A: प्रदान किया गया डेटा निगरानी के लिए पर्याप्त है।
- B: डेटा में कुछ कमियां हैं, लेकिन यह निगरानी के लिए मोटे तौर पर पर्याप्त है।
- C: डेटा में कुछ कमियां हैं, जो निगरानी में कुछ हद तक बाधा डालती हैं।
- D: डेटा में गंभीर कमियां हैं, जो निगरानी में काफी बाधा डालती हैं।
IMF द्वारा रेखांकित किए गए मुख्य मुद्दे
- जीडीपी गणना के लिए पुराना आधार वर्ष (2011-12): यह वर्तमान उत्पादन तकनीकों और उपयोगकर्ता की प्राथमिकताओं को दर्शाने में विफल रहता है। इससे आर्थिक गतिविधियों का अधिक या कम अनुमान हो सकता है।
- अपडेटेड डेटा स्रोतों का उपयोग करने की आवश्यकता: उदाहरण के लिए- अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक परिवर्तनों को बेहतर ढंग से जानने के लिए घरेलू उपभोग और व्यय सर्वेक्षण (HCES), आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) आदि।
- मौसमी रूप से समायोजित डेटा का अभाव: राष्ट्रीय लेखा को मौसमी रूप से समायोजित नहीं किया जाता है। इससे अल्पावधि तिमाही गतिविधियों की व्याख्या करना कठिन हो जाता है।
- तिमाही राष्ट्रीय लेखा डेटा में पुरानी सांख्यिकीय तकनीकें।
- उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) का अभाव: एकल अपस्फीति यानी थोक मूल्य सूचकांक (WPI) का अत्यधिक उपयोग चक्रीयता संबंधी पूर्वाग्रह पैदा कर सकता है।
- CPI के पुराने घटक: IMF ने बताया कि वर्तमान CPI आधार वर्ष, मदों की टोकरी और भारांश (2011/12) पुराने हो चुके हैं।
IMF की सिफारिशें
- आगे बढ़ते हुए, अंतर्राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुसार राष्ट्रीय लेखा, मूल्य और अन्य प्रमुख आंकड़ों के नियमित मानक संशोधन किए जाने चाहिए।
अर्थव्यवस्था के प्रमुख सांख्यिकीय संकेतक
| संकेतक | परिभाषा |
| एक वर्ष में किसी देश की सीमाओं के भीतर उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का कुल मौद्रिक मूल्य। |
| यह उत्पादन के मूल्य में से मध्यवर्ती उपभोग के मूल्य को घटाने पर प्राप्त होता है। यह वह मूल्य है, जो उत्पादकों ने वस्तुओं और सेवाओं में जोड़ा है। |
| यह थोक स्तर पर वस्तुओं की कीमतों में औसत परिवर्तन को मापता है। इसमें मुख्य रूप से वस्तुएं शामिल हैं, सेवाएं नहीं। |
| यह परिवारों द्वारा उपभोग की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में औसत परिवर्तन को मापता है। |
| यह घरेलू उत्पादकों द्वारा प्राप्त बिक्री मूल्यों में औसत परिवर्तन को मापता है। यह उत्पादक या फैक्ट्री गेट स्तर पर मुद्रास्फीति को कैप्चर करता है। |