संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत यूक्रेन के खनिज और ऊर्जा भंडार (नई तेल और गैस परियोजनाओं सहित) के उपयोग में अमेरिका को वरीयता दी जाएगी।
यूक्रेन के खनिज भंडार के बारे में
- रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REEs): यह 17 भू-धातुओं का एक समूह है। ये प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, लेकिन इन्हें प्राप्त करना कठिन होता है।
- क्रिटिकल मिनरल्स: ये दुर्लभ खनिज होते हैं। अलग-अलग देशों की क्रिटिकल मिनरल्स की सूची में अलग-अलग मिनरल्स शामिल हैं।
- अमेरिका ने जिन 50 स्ट्रेटेजिक मिनरल्स को क्रिटिकल मिनरल्स की सूची में शामिल किया है, उनमें से 22 मिनरल्स यूक्रेन में प्राप्त होते हैं। इनमें ग्रेफाइट और लिथियम शामिल हैं।
- भारत ने 30 खनिजों को “क्रिटिकल मिनरल्स” की सूची में शामिल किया है।
केंद्र सरकार ने गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 1966 की जगह गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 2025 जारी किया है। इसका उद्देश्य गन्ना क्षेत्रक के विनियमन में सुधार करना है।
गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 2025 के मुख्य बिंदु
- रियल टाइम आधार पर डेटा उपलब्ध कराना: चीनी मिलों और खाद्य विभाग के पोर्टल के बीच एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) का एकीकरण किया जाएगा, ताकि रियल टाइम में डेटा प्राप्त हो सके।
- अधिक उत्पादों को शामिल किया गया: नए आदेश के तहत खांडसारी (कच्चे गन्ने के रस से बनी अपरिष्कृत चीनी) और कच्ची चीनी को शामिल किया गया है, ताकि इन्हें वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाया जा सके और किसानों को उचित मूल्य दिलाया जा सके।
- नए बाय-प्रोडक्ट शामिल: देश में चीनी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गुड़ और इथेनॉल को विनियमन के दायरे में लाया गया है।
- मानक परिभाषा: संपूर्ण चीनी उद्योग में एकरूपता सुनिश्चित करने हेतु चीनी उत्पादों के लिए FSSAI की परिभाषाओं को अपनाया गया है।
Article Sources
1 sourceभारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) में एक नए अध्यक्ष के साथ-साथ 7 नए सदस्यों की नियुक्ति की है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के बारे में
- इसका गठन पहली बार दिसंबर 1998 में केंद्र सरकार से बाहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की एक सलाहकार संस्था के रूप में किया गया था। इस बोर्ड में उद्योग और मीडिया जगत, सिविल सोसाइटी इत्यादि के सदस्य शामिल होते हैं।
- इसे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) सचिवालय द्वारा सहायता प्रदान की जाती है।
- कार्य: राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर दीर्घकालिक विश्लेषण प्रदान करना तथा इस बारे में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) को अपना विचार प्रदान करना।
- यह बोर्ड राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा सौंपे गए किसी विषय पर उपायों और नीतिगत विकल्पों की भी सिफारिश करता है।
संयुक्त राष्ट्र-आतंकवाद-रोधी कार्यालय (UNOCT) ने आतंकवाद पीड़ित संघों का नेटवर्क (VoTAN) शुरू किया है। यह आतंकवाद के पीड़ितों और बचे लोगों को सहायता देने वाला एक वैश्विक नेटवर्क है।
VoTAN के बारे में
- पृष्ठभूमि: स्पेन और इराक की अध्यक्षता में “द ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑफ विक्टिम्स ऑफ टेररिज्म” की स्थापना लगभग छह साल पहले आतंकवाद पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा के लिए की गई थी।
- स्थापना: यह नेटवर्क “आतंकवाद के पीड़ितों पर संयुक्त राष्ट्र वैश्विक कांग्रेस 2022” का एक प्रमुख आउटकम है।
- लक्ष्य:
- आतंकवाद से पीड़ितों और बचे लोगों को एक-दूसरे का समर्थन करना,
- उन्हें चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाना;
- उन्हें अधिवक्ताओं, शिक्षकों और शांति-स्थापकों के रूप में संलग्न होने के लिए अवसर प्रदान करना।
- वित्तीय सहायता: स्पेन से प्राप्त होती है।
Article Sources
1 sourceसंयुक्त राज्य अमेरिका ने इंडो-पसिफ़िक मेरीटाइम डोमेन अवरेनेस (IPMDA) को मजबूती प्रदान करने के लिए भारत को एक सैन्य उपकरण और लॉजिस्टिक समर्थन पैकेज की मंज़ूरी दी है।
IPMDA के बारे में
- IPMDA एक तकनीकी और प्रशिक्षण पहल है। इसका उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री निगरानी को बढ़ाना और इस क्षेत्र के महत्वपूर्ण जलमार्गों की आवाजाही में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
- इस पहल की घोषणा क्वाड (QUAD) के सदस्य देशों ने 2022 में टोक्यो शिखर सम्मेलन में की थी।
- भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका क्वाड के सदस्य हैं।
- यह पहल इनोवेटिव तकनीक का उपयोग करती है ताकि दक्षिण-पूर्व एशिया, हिंद महासागर क्षेत्र और प्रशांत क्षेत्र के साझेदार देशों को उनके समुद्री क्षेत्रों में हो रही गतिविधियों की लगभग रियल टाइम की जानकारी मिल सके।
CBI ने ‘ऑपरेशन हॉक’ शुरू किया है, जिसका उद्देश्य बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण से जुड़े वैश्विक साइबर अपराध नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करना है।
- यह कार्रवाई ऑपरेशन कार्बन (2021) और ऑपरेशन मेघ चक्र (2022) की अगली कड़ी है। इनका उद्देश्य बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क जुड़े संदिग्धों की पहचान करना और उनके नेटवर्क को समाप्त करना है।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (MoSJE) तथा UNDP नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज़्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (NAMASTE) योजना के तहत इसके कचरा बीनने वालों के घटक के तहत सहयोग कर रहे हैं।
- UNDP इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद के लिए राज्य परियोजना प्रबंधन इकाइयों (PMUs) को वित्तीय सहायता दे रहा है।
- स्वच्छता कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए 2023 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से नमस्ते योजना शुरू की गई थी।
नमस्ते योजना के कचरा बीनने वालों के घटक के बारे में
- प्रारंभ: इसे 2024 में शुरू किया गया था।
- उद्देश्य:
- पूरे भारत में कचरा बीनने वाले 2.5 लाख लोगों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार करना और उनका पंजीकरण करना।
- आयुष्मान भारत-PMJAY के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा कवरेज, कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, आदि की व्यवस्था करना।
- सामूहिकीकरण: कचरा बीनने वालों के संगठन को बढ़ावा देना, उन्हें विकेन्द्रीकृत कचरा संग्रहण केन्द्रों (DECCs) का प्रबंधन करने में सक्षम बनाना तथा उनकी आजीविका में सुधार करना।
Article Sources
1 sourceलक्कुंडी मंदिरों को विश्व धरोहर स्थलों के रूप में यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल करने की संभावना है।
लक्कुंडी मंदिर के बारे में
- यह कर्नाटक के गडग जिले में स्थित है। प्राचीन अभिलेखों में लक्कुंडी को ‘लोक्की गुंडी’ कहा गया है।
- ये मंदिर कल्याण चालुक्य या पश्चिमी चालुक्य के शासनकाल के दौरान बनाए गए थे।
- पूरे गांव में 50 से अधिक प्राचीन मंदिर हैं और 101 सीढ़ीनुमा कुएं हैं जिन्हें कल्याणी भी कहा जाता है।
- इनमे से कसी विश्वनाथ मंदिर सबसे अधिक अलंकृत और विस्तृत रूप से सुसज्जित मंदिर है।
- यह जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है।
- इसमें महावीर को समर्पित एक महत्वपूर्ण जैन मंदिर है, जो लक्कुंडी में सबसे बड़े और सबसे पुराने जैन मंदिरों में से एक है।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।
- यह बैडमिंटन जोड़ी 2023 में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की रैंकिंग में नंबर 1 रैंक पर पहुंच गई थी। उन्होंने हांग्जो में आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता था।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के बारे में
- उत्पत्ति: यह पुरस्कार 1991-92 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के रूप में स्थापित हुआ था, और 2021 में इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार रखा गया।
- इसे भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान माना जाता है।
- उद्देश्य: यह पुरस्कार किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले 4 वर्षों में किए गए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए दिया जाता है।
- पात्रता: इस पुरस्कार के लिए केवल मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किए गए प्रदर्शन पर ही ध्यान दिया जाता है।
- पुरस्कार: 25 लाख रुपये नकद पुरस्कार, पदक और सम्मान प्रमाण पत्र।
- पुरस्कारों की संख्या: सामान्यतः प्रतिवर्ष एक पुरस्कार दिया जाता है।