राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस (2024) के अवसर पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के जवानों के लिए 103 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी प्रदान की है।
वीरता पुरस्कारों के बारे में:
- पुरस्कारों का वरीयता क्रम: परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र।
- इन पुरस्कारों की घोषणा वर्ष में दो बार- गणतंत्र दिवस के अवसर पर और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की जाती है।
- युद्धकालीन वीरता पुरस्कार- परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की शुरुआत 1950 में की गई थी।
- अशोक चक्र क्लास-I, क्लास-II और क्लास-III 1952 में शुरू किए गए थे। 1967 में इनका नाम बदलकर क्रमशः अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र कर दिया गया।
- ये शांतिकालीन वीरता पुरस्कार हैं।
साल 2022 के लिए 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के बारे में
- इन पुरस्कारों को 1954 में स्थापित किया गया था। आरंभ में इन्हें 'राज्य पुरस्कार' कहा जाता था।
- शुरुआती वर्षों में पुरस्कार के रूप में 2 राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, 2 उत्कृष्ट प्रमाण-पत्र और क्षेत्रीय फिल्मों के लिए 12 रजत पदक प्रदान किए जाते थे।
- इन पुरस्कारों का प्रबंधन 1973 से फिल्म समारोह निदेशालय कर रहा है।
- पुरस्कार निम्नलिखित 3 श्रेणियों में दिए जाते हैं:
- फीचर फिल्म;
- गैर-फीचर फिल्म; और
- सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ लेखन।
- मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट पुरस्कार: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ-साथ यह पुरस्कार भारत के उस राज्य को दिया जाता है, जिसने फिल्म उद्योग के विकास को आगे बढ़ाने में सहायता प्रदान की हो।