भारत को सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए ISSA अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

भारत को सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए ISSA अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया

Posted 04 Oct 2025

1 min read

Article Summary

Article Summary

ISSA द्वारा आयोजित विश्व सामाजिक सुरक्षा मंच 2025 में भारत को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 2015 में 19% से बढ़कर 2025 में 64.3% हो जाने वाले सामाजिक सुरक्षा कवरेज को मान्यता देता है, जो 94 करोड़ से अधिक नागरिकों को कवर करता है।

भारत को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार इंटरनेशनल सोशल सिक्योरिटी एसोसिएशन (ISSA) द्वारा आयोजित वर्ल्ड सोशल सिक्योरिटी फोरम 2025 में प्रदान किया गया है।

  • उल्लेखनीय है कि भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज 2015 के 19% से बढ़कर 2025 में 64.3% हो गया है। इस प्रकार भारत में वर्तमान में 940 मिलियन से अधिक नागरिक सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ गए हैं। इसी उपलब्धि के लिए भारत को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। 
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने इस कवरेज को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

भारत ने अपने सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार कैसे किया?

  • कानूनों को सरल बनाकर: जैसे- सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 निर्मित की गई है। इसने 9 अलग-अलग कानूनों को मिलाकर सभी कामगारों, खासकर असंगठित क्षेत्रक के कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की है।
  • डिजिटल और वित्तीय आधार मजबूत करके: जैसे जन धन योजना, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) आदि।
  • असंगठित और अनौपचारिक कामगारों को सुरक्षा प्रदान करके: जैसे- ई-श्रम पोर्टल, अटल पेंशन योजना (APY), प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना आदि।
  • स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा का विस्तार करके: जैसे- आयुष्मान भारत, प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) आदि।
  • बीमा और पेंशन योजनाएं शुरू करके: जैसे- प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) आदि।
  • महिला सशक्तीकरण करके: जैसे- लखपति दीदी पहल, प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना आदि।
  • अन्य पहलें: जैसे- नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल आदि।

भारत में सामाजिक सुरक्षा और इसकी आवश्यकता

  • सामाजिक सुरक्षा वह सुरक्षा है, जिसे समाज व्यक्तियों एवं परिवारों को स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करने और आय सुरक्षा की गारंटी के लिए प्रदान करता है।
  • इसे मूलभूत मानवाधिकार के रूप में मान्यता दी गई है।
  • भारत में सामाजिक सुरक्षा की आवश्यकता:
    • देश में अधिकतर कामगार असंगठित क्षेत्रक से जुड़े हैं।
    • संयुक्त परिवार प्रणाली के कमजोर होने से साझा संसाधनों के माध्यम से पारंपरिक सामाजिक सुरक्षा में कमी आई है।
    • 2022-23 की विश्व बैंक रिपोर्ट के अनुसार, 5.25% लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं (3.00 डॉलर PPP प्रतिदिन के मानक पर)।
  • Tags :
  • Social Security
  • International Social Security Association (ISSA)
  • World Social Security Forum 2025
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started