ये पहलें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (NMP) के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू की गई हैं।
शुरू की गई प्रमुख पहलें
- पीएम गतिशक्ति पब्लिक:

- इसने NMP प्लेटफॉर्म को निजी क्षेत्रक के लिए खोल दिया है।
- इसे भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) द्वारा विकसित किया गया है। यह नेशनल जियोस्पेशियल डेटा रजिस्ट्री (NGDR) द्वारा संचालित है।
- यह भू-स्थानिक डेटा और उन्नत विश्लेषण तक व्यापक पहुंच को सक्षम करेगा।
- पीएम गतिशक्ति-अपतटीय:
- यह कई क्षेत्रकों में अपतटीय विकास के एकीकृत नियोजन और प्रबंधन के लिए एक समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
- यह पहल भारत की ब्लू इकोनॉमी को मजबूत करेगी।
- यह अपतटीय परियोजनाओं जैसे विंड फार्म, समुद्री संसाधन और तटीय अवसंरचना के लिए डेटा-आधारित निर्णय लेने में सहायता करेगी।
- 112 आकांक्षी जिलों के लिए PMGS जिला मास्टर प्लान (DMP):
- यह डेटा-आधारित स्थानीय अवसंरचना विकास और समग्र क्षेत्रीय विकास को मजबूत करेगा।
- यह स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक विकास, पर्यावरण प्रबंधन आदि जैसे प्रमुख क्षेत्रकों में क्षेत्र-आधारित नियोजन का समर्थन करेगा।
- लॉजिस्टिक्स उत्कृष्टता, उन्नति और प्रदर्शन शील्ड (LEAPS) 2025:
- यह लॉजिस्टिक्स क्षेत्रकों में उत्कृष्ट नेतृत्व और नवाचार को मान्यता देगा।
- यह उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) की एक प्रमुख पहल है।
- यह राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (NLP), 2022 के विज़न और पीएम गतिशक्ति के अनुरूप है।
- यह संधारणीयता; ESG (पर्यावरणीय, सामाजिक, और गवर्नेंस) प्रथाओं; ग्रीन लॉजिस्टिक्स आदि पर भी जोर देगा।
- PMGS NMP डैशबोर्ड:
- यह प्रगति की निगरानी और कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए एक व्यापक बहु-क्षेत्रीय रिपोर्टिंग प्रणाली है।
पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (NMP), 2021
- इस योजना ने भारत में अवसंरचनात्मक नियोजन और क्रियान्वयन को क्रांतिकारी रूप से बदल दिया है। यह 57 से अधिक केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के भू-स्थानिक डेटा को एकीकृत करता है।
- NMP के सात इंजन: रेलवे, सड़कें, बंदरगाह, जलमार्ग, हवाई अड्डे, सार्वजनिक परिवहन और लॉजिस्टिक्स अवसंरचना।