सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) स्टैटिस्टिकल रिपोर्ट, 2023 जारी की गई | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) स्टैटिस्टिकल रिपोर्ट, 2023 जारी की गई

Posted 05 Sep 2025

1 min read

सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS), दुनिया के सबसे बड़े जनसांख्यिकीय सर्वेक्षणों में से एक है। इसे भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा संपन्न किया जाता है। यह सर्वेक्षण प्रजनन और मृत्यु दर दोनों से जुड़े वार्षिक अनुमान जारी करता है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर

  • कुल प्रजनन दर (TFR): 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर 1.9, जो प्रतिस्थापन स्तर (2.1) से नीचे है;
    • बिहार में सर्वाधिक (2.8) और दिल्ली में सबसे कम (1.2)।
  • शिशु मृत्यु दर (IMR): 2023 में 25, जो 2022 में 26 और 2018 में 32 थी। 
    • छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक (37), केरल में सबसे कम (5)।
    • प्रत्येक 40 शिशुओं में से 1 शिशु की मृत्यु एक वर्ष की आयु पूरी करने से पहले हो जाती है।
  • 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में मृत्यु दर (U5MR): 2022 की 30 से घटकर 2023 में 29 हो गई, जो मुख्य रूप से बालिका U5MR में गिरावट के कारण हुई है।
  • अशोधित जन्म दर (CBR): 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर 18.4;
    • बिहार में सर्वाधिक (25.8), और तमिलनाडु में सबसे कम (12.0)।
  • अशोधित मृत्यु दर (CDR): 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर 6.4;
    • छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक (8.3) और दिल्ली में सबसे कम (4.5)।
  • जन्म के समय लिंगानुपात (SRB): 2020-22 के 914 से सुधरकर 2021-23 में 917 हो गया।
    • छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक (974)उत्तराखंड में सबसे कम (868)।
    • इसके अलावा, यह ग्रामीण क्षेत्रों में 914 और शहरी क्षेत्रों में 925 था।

प्रमुख शब्दावलियां

  • कुल प्रजनन दर (TFR):  यह महिला के प्रजनन काल की पूरी अवधि के दौरान उससे जन्म लेने वाले बच्चों की औसत संख्या है।
  • शिशु मृत्यु दर (IMR): प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर एक वर्ष से कम आयु के बच्चों की होने वाली मृत्यु की संख्या।
  • 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में मृत्यु दर (U5MR): यह किसी वर्ष विशेष या अवधि में जन्म लेने वाले प्रति 1000 बच्चों की 5 वर्ष की आयु से पहले मृत्यु की संभावना को दर्शाती है।
  • अशोधित जन्म दर (CBR): यह किसी दिए गए वर्ष के मध्य में प्रति 1,000 लोगों पर जीवित जन्मों की संख्या है।
  • अशोधित मृत्यु दर (CDR): यह किसी दिए गए वर्ष के मध्य में प्रति 1,000 लोगों पर होने वाली मृत्यु की संख्या है।
  • लिंगानुपात: यह किसी जनसंख्या में प्रति 1,000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को दर्शाता है।
  • Tags :
  • Sample Registration System (SRS) Report
  • Infant Mortality Rate
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started